logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

3 hrs ago
user_SANU SAURABH
SANU SAURABH
Sonbarsa, Saharsa•
3 hrs ago

सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है। तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे। उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा। एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
    4
    कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें
मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है।
तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया।
मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA
शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे।
उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी।
श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया।
बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार
इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड 
अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी।
इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी।
लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा।
एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित, 19 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण। परिवार नियोजन पखवारा के तहत मंगलवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। पखवारा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। शिविर में मंगलवार की शाम पांच बजे तक 19 महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बंध्याकरण से पहले सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। बंध्याकरण के बाद सभी महिलाओं को करीब 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने 19 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और ममता कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। खासकर पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि दंपती अपनी सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित विकल्प का चयन कर सकें। आशा और ममता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने को कहा गया।
    1
    परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित, 19 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण।
परिवार नियोजन पखवारा के तहत मंगलवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। पखवारा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। शिविर में मंगलवार की शाम पांच बजे तक 19 महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बंध्याकरण से पहले सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। बंध्याकरण के बाद सभी महिलाओं को करीब 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने 19 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और ममता कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। खासकर पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि दंपती अपनी सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित विकल्प का चयन कर सकें। आशा और ममता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने को कहा गया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • आसमान मे भारत जापान की दोस्ती पावरफुल टेकऑफ भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हो
    1
    आसमान मे भारत जापान की दोस्ती पावरफुल  टेकऑफ  भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हो
    user_राजा शाह
    राजा शाह
    Salesperson सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    1
    धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  के नगर प्रखंड क्षेत्र का मामला है। पंडित लड़की पासवान लड़का से शादी की पूरा वीडियो देखिए ओर अपना राय कमेंट में जरूर दीजिएगा l
    user_जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    जाप सोशल मीडिया प्रभारी त्रिभुवन कुमार बी कोठी पूणि॔याँ Kumar
    Voice of people बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    19 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल! मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    2
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्रेकिंग न्यूज | जमुई
छात्रा से बदसलूकी का आरोपी नंदन यादव पुलिस की गोली से घायल!
मड़वा पहाड़ी में पुलिस को देखते ही भागा आरोपी, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली। अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    56 min ago
  • नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने, रक्त के नमूने सही तरीके से लेने, आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा जांच से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे ग्रामीणों को नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें। बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया।
    1
    नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण
नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण
खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा।
अधिकारियों ने सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने, रक्त के नमूने सही तरीके से लेने, आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा जांच से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे ग्रामीणों को नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें। बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की अहम बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद जमालपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनता की सुविधा और नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गलियों और पूजा पंडालों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वार्डवार फॉगिंग कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कौआकोल रोड में विश्वनाथ भगत के घर से मेन रोड तक फेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में जन विकास मंच की ओर से उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें गोगरी को जिला और विधानसभा बनाने की मांग का समर्थन करने का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय लिपिक मनोरंजन द्वेदी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
    1
    गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की अहम बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय।
गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद जमालपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनता की सुविधा और नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गलियों और पूजा पंडालों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वार्डवार फॉगिंग कराने पर भी सहमति बनी।
बैठक में नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कौआकोल रोड में विश्वनाथ भगत के घर से मेन रोड तक फेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
बैठक में जन विकास मंच की ओर से उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें गोगरी को जिला और विधानसभा बनाने की मांग का समर्थन करने का मुद्दा प्रमुख रहा।
बैठक में उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय लिपिक मनोरंजन द्वेदी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    6 hrs ago
  • पश्चिमी यूपी की मेरठ में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने शक्ति केंद्र सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं से संवाद किया भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा सिंहेश्वर ग्रामीण
    1
    पश्चिमी यूपी की मेरठ में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने  शक्ति केंद्र सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं से संवाद किया 
भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा सिंहेश्वर ग्रामीण
    user_राजा शाह
    राजा शाह
    Salesperson सिंहेश्वर, मधेपुरा, बिहार•
    16 hrs ago
  • बेगूसराय में# तेघड़ा के धनकोल में बाँध किनारे क्षत वीक्षत व# सड़ा गला एक मासूम बच्चे की लाश बरा,,,,
    1
    बेगूसराय में# तेघड़ा के धनकोल में बाँध किनारे क्षत वीक्षत व# सड़ा गला एक मासूम बच्चे की लाश बरा,,,,
    user_News Bihar
    News Bihar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.