कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है। तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे। उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा। एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है। तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक
दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी
जुड़े रहे। उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात
लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा। एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।
- आसमान मे भारत जापान की दोस्ती पावरफुल टेकऑफ भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 जय हो1
- कलम का सिपाही चला गया, यादें छोड़ गया, दिवंगत पत्रकार शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें मधेपुरा की पत्रकारिता के एक बेबाक और निर्भीक चेहरे को याद कर आज कई आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ पत्रकार और नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की पहली पुण्यतिथि पर मधेपुरा मुख्यालय से लेकर मुरलीगंज तक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पत्रकारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि शंकर कुमार सुमन का जाना सिर्फ पत्रकारिता जगत की क्षति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी कमी है। तस्वीर में दिख रही ये तस्वीरें सिर्फ एक दिवंगत पत्रकार की याद नहीं हैं, बल्कि उस शख्सियत को याद करने का मौका हैं, जिसने अपनी कलम से मधेपुरा और पूरे कोसी क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाया। मधेपुरा मुख्यालय सहित मुरलीगंज स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाइट — सुलेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष, NJA शंकर कुमार सुमन ने करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई। विभिन्न अखबारों और पत्र-पत्रिकाओं के साथ-साथ बड़े समाचार चैनलों से भी जुड़े रहे। उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में रही, जो जनसमस्याओं को बेबाकी से सामने रखने के लिए जाने जाते थे। स्थानीय मुद्दों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक, उनकी रिपोर्टिंग में आम लोगों की आवाज प्रमुखता से दिखाई देती थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमेशा याद की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और जिले के पत्रकारों ने शंकर कुमार सुमन के साथ बिताए अपने अनुभवों को भी साझा किया। बाइट — शुभकरण कुमार, पत्रकार इस दौरान मुरलीगंज NJA के प्रखंड अध्यक्ष शुभकरण कुमार ने कहा कि 21 सितंबर 2025 को शंकर कुमार सुमन के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा। उन्होंने कहा कि उनकी कमी आज भी महसूस होती है और उनकी स्मृतियां पत्रकारों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने भी स्वर्गीय शंकर कुमार सुमन को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि एक पत्रकार की असली पहचान उसकी खबरों से होती है और शंकर कुमार सुमन ने अपनी खबरों के जरिए लंबे समय तक समाज की आवाज को सामने रखा। एक साल गुजर गया, लेकिन उनकी यादें आज भी साथ हैं। उनकी तस्वीर पर चढ़े फूल यही बता रहे थे कि वक्त भले गुजर जाता है, लेकिन समाज के लिए काम करने वाले लोगों की स्मृतियां लंबे समय तक जिंदा रहती हैं।4
- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।1
- पांच पंचायत में प्रारुप प्रतीक्षा सूची जांच को आयोजित किया गया ग्राम सभा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर 251 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा रौता पंचायत स्थित कावेश्वर प्लस टू हाईस्कूल परिसर में आयोजित हो रहे श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन मथुरा से आए कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी करेंगे कथावाचक कुमारखंड, मधेपुरा। प्रखंड क्षेत्र के रौता पंचायत स्थित कावेश्वर उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल परिसर में 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर सोमवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। मुख्य यजमान मिथिलेश कुमार यादव व पत्नी वनिता कुमारी के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से सुरसर नदी तट पर पहुंचकर विधिविधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर सभी कलश यात्री व आयोजन से जुड़े लोगों एवं सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान राधे राधे जय श्री कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की राधे रानी सरकार की, हर-हर महादेव, जयश्री राम के नारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन दोपहर दो बजे से लगातार नौ दिन तक कथा व्यास पंडित अमरजीत शास्त्री जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जाएगा। जिसको लेकर भव्य पंडाल बनाए गए हैं और सभी तरह की व्यवस्था जैसे पेयजल, रौशनी, शौचालय आदि की गई है। समस्त गा्रामीणोंके सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया गया है। इस दौरान प्रभु यादव, दिनेश यादव, पंचायत समिति सदस्य कमलेश यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार मेहता, सुरज यादव, प्रमोद यादव, सुरेश यादव, हरिनंदन यादव, रामेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, महेश कुमार, वासुदेव मेहता, नारायण यादव फौजी, मुन्ना मंडल, शिवम यादव, सिकेंदर मंडल सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त कलश शोभायात्रा में शामिल रहे। फोटो - रौता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं व श्रद्धालु2
- प्रखंड संतमत समिति का हुआ गठन:अध्यक्ष बने जीतेंद्र यादव बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में संतमत के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संतमत अनुयायियों की बैठक बिहारीगंज के महर्षि मेंहीं नगर स्थित संतमत सत्संग मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संतमत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान आपसी विचार-विमर्श के बाद प्रखंड संतमत समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक प्रबोध प्रकाश,सम्मानित अध्यक्ष हरदेव पौद्दार,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार पासवान,अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद यादव,उपसचिव प्रह्लाद मेहता,सचिव शिवशंकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष विजय सिंह,के अलावे अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने समिति के माध्यम से संतमत के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सत्संग के आयोजन तथा समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संतमत के माध्यम से लोगों को सत्य,सदाचार,भक्ति और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया जाता है। समिति क्षेत्र में नियमित रूप से सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करेगी। मौके पर राजकुमार भगत,गजेंद्र कुमार साह, प्रेमचंद भगत,अनमोल यादव,राजेंद्र मेहता,अशोक कुमार साह,प्रदीप साह,जगदीश यादव,तोमर व्यास,संदीप कुमार, सिकंदर यादव,सीता देवी,मीणा देवी,रेखा देवी, बबीता देवी समेत अन्य मौजूद रही।3
- यह घटना बिहार ही नहीं पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। यह घटना बिहार जमुई जिला का बताया जा रहा है1
- पश्चिमी यूपी की मेरठ में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने शक्ति केंद्र सम्मेलन किया कार्यकर्ताओं से संवाद किया भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा सिंहेश्वर ग्रामीण1
- बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा को रास्ते में रोका, बदसलूकी का आरोप; 3 गिरफ्तार बिहार के जमुई में कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों कोचिंग से लौटने के दौरान स्कूटर से मड़वा पहाड़ की ओर गए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर घेर लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को समूह के बीच घिरा हुआ देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र के साथ मारपीट और छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद जमुई पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए और वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में POCSO एक्1