लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का पटना में होगा विशाल जनसभा आयोजित कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
- कल सर मंदिर परिसर में शिवगंगा पोखर के तट पर सेवा संकल्प योग सत्र ध्यान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता सिंघेश्वर नगर के प्रबुद्ध जन के नशा छोड़ने के लिए शपथ लिया एवं समाज बढ नसा को छोड़ने एवं जिंदगी से नाता जोड़ने के लिए निवेदन किया3
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड मेंप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में 80 गर्भवती महिलाओं की जांच मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानसी में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में डॉक्टर संतोष कुमार ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। वहीं एएनएम पिंकी कुमारी, किरण कुमारी एवं निभा कुमारी ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवा लेने तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रसव पूर्व जांच एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर जांच कराना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। शिविर में जांच कराने पहुंची महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस शिविर से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।1
- प्रखंड संतमत समिति का हुआ गठन:अध्यक्ष बने जीतेंद्र यादव बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में संतमत के प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से संतमत अनुयायियों की बैठक बिहारीगंज के महर्षि मेंहीं नगर स्थित संतमत सत्संग मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संतमत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान आपसी विचार-विमर्श के बाद प्रखंड संतमत समिति का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक प्रबोध प्रकाश,सम्मानित अध्यक्ष हरदेव पौद्दार,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार पासवान,अध्यक्ष जीतेंद्र प्रसाद यादव,उपसचिव प्रह्लाद मेहता,सचिव शिवशंकर ठाकुर,कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष विजय सिंह,के अलावे अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसके अलावा उपस्थित सदस्यों ने समिति के माध्यम से संतमत के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, सत्संग के आयोजन तथा समाज में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संतमत के माध्यम से लोगों को सत्य,सदाचार,भक्ति और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया जाता है। समिति क्षेत्र में नियमित रूप से सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग करेगी। मौके पर राजकुमार भगत,गजेंद्र कुमार साह, प्रेमचंद भगत,अनमोल यादव,राजेंद्र मेहता,अशोक कुमार साह,प्रदीप साह,जगदीश यादव,तोमर व्यास,संदीप कुमार, सिकंदर यादव,सीता देवी,मीणा देवी,रेखा देवी, बबीता देवी समेत अन्य मौजूद रही।3
- बिरौल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिरौल में सर्पदंश से एक महिला की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गया. बताया जाता है कि महिला घर में झाड़ू लगा रही थी इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया. परिजनों ने अस्पताल ले गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके गंभीर स्थिति में उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.1
- पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा में बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकराई ,युवक घायल। पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा में सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बन्देहरा निवासी बोतल यादव के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अभिषेक कुमार बाइक से सोनडीहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया। सोमवार शाम आठ बजे तक अभिषेक कुमार का इलाज अस्पताल में जारी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात बताई जा रही है।1
- महारानी एचपी गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप महारानी एचपी गैस एजेंसी पटसा पर उपभोक्ताओं ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, गैस कार्ड और नकद गायब होने से हड़कंप हसनपुर (समस्तीपुर) - अगर आप महारानी एचपी गैस एजेंसी, पटसा के उपभोक्ता हैं तो सावधान हो जाइए। एजेंसी पर कर्मी के भेष में कई जलसाज मौजूद हैं, जो उपभोक्ताओं के साथ विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी कर रहे हैं। ताजा मामला शनिवार का है। एक उपभोक्ता जब गैस की पर्ची कटाने एजेंसी पर गया तो अंदर से ही कर्मी द्वारा उसका गैस कार्ड और पैसा दोनों गायब कर दिया गया। काफी खोजबीन और हंगामे के बावजूद कार्ड और पैसा की रिकवरी नहीं हो पाई है। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गैस के लिए उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी संचालक एजेंसी चलाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों ने इसमें अपनी पूंजी इन्वेस्ट कर रखी है, जिसके कारण एजेंसी पर हमेशा भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है। सभी अपना-अपना स्वामित्व जताने लगते हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि जो उपभोक्ता महारानी एजेंसी के नाम बुकिंग करा देते हैं, उन्हें गैस लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जब भी गैस की गाड़ी आती है तो दर्जनों तथाकथित इन्वेस्टर अपने-अपने तरीके से गैस बेचने के जुगाड़ में लग जाते हैं, जिससे आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि इस संबंध में कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब तो हदें पार हो गई हैं, एजेंसी के अंदर से ही कार्ड और पैसे गायब होने लगे हैं। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और एचपी गैस कंपनी के अधिकारियों से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने और एजेंसी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- मधेपुरा के गणपति जी का पूजा एवं मेला शांति शांतिपूर्ण रहा माहौल में रहा मेला देखने के लिए ऐसा श्रद्धालु के लिए आकर्षण का केंद्र रहा 80 फीट पंडाल एवं 15 फीट की गणेश जी की मूर्ति बंगाल के कारीगरी से सजाया गया गणेश जी का मूर्ति एक बार आकर गणपति जी का दर्शन करें1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने दूषित पानी के इस्तेमाल से बचने तथा जलजमाव और गंदगी वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। बाढ़ के बाद संभावित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जा रहे हैं। कैंप में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जरूरत के अनुसार मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्वच्छता और सावधानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।1
- बिहार के #जमुई जिले से आई इस घटना ने एक बार फिर #कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!,,,1