logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की अहम बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद जमालपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनता की सुविधा और नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गलियों और पूजा पंडालों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वार्डवार फॉगिंग कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कौआकोल रोड में विश्वनाथ भगत के घर से मेन रोड तक फेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में जन विकास मंच की ओर से उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें गोगरी को जिला और विधानसभा बनाने की मांग का समर्थन करने का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय लिपिक मनोरंजन द्वेदी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
5 hrs ago

गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की अहम बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद जमालपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनता की सुविधा और नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गलियों और पूजा पंडालों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वार्डवार फॉगिंग कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कौआकोल रोड में विश्वनाथ भगत के घर से मेन रोड तक फेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में जन विकास मंच की ओर से उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें गोगरी को जिला और विधानसभा बनाने की मांग का समर्थन करने का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय लिपिक मनोरंजन द्वेदी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • परीक्षा में प्रति विषय₹200 लेकर, परीक्षा में बैठने पर छात्र-छात्राओं ने किया बवाल। गोगरी (खगड़िया ):तय समय पर आतंरिक परीक्षा मे शामिल नहीं होने से बंचित छात्र छात्राओं द्वारा के डी एस कॉलेज के गेट पर कुछ क्षण के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस मामले मे विभिन्न परीक्षार्थियों द्वारा कहना था की वे आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके थे।कई छात्र छात्राओं ने कहा की बाढ़ के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार को जब विश्वविद्यालय द्वारा फिर से हमलोग को परीक्षा मे शामिल होने के लिए मौका दिया जा रहा है तो कॉलेज प्रशासन द्वारा यह शर्त रखी गयी की उन्हें दो सौ रुपया प्रति विषय के अनुसार फीस जमा करना होगा तब उन्हें शामिल होने दिया जा सकेगा। इसी बात पर वे लोग उग्र हो गए और कुछ क्षण के लिए धरना पर बैठ गए। इनमे से कुछ छात्रों द्वारा जब प्राचार्य से बात की तो उन्होंने भी फीस जमा करने की बात कही।हालांकि छात्र छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद ही उन्हें परीक्षा मे शामिल होने दिया गया। इस मामले मे कॉलेज प्रशासन ने कहा की वे विश्वविद्यालय के नियम से बंधे हैं।विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभुत और सम्बद्ध कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया है की जो तय समय पर आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके वे प्रति विषय दो सौ रूपये विलम्ब शुल्क के साथ दूसरी बार आयोजित परीक्षा मे शामिल हो सकते हैं।इसलिए शुल्क लिया जा रहा है इसका लेटर भी दिखाया गया।
    1
    परीक्षा में प्रति विषय₹200 लेकर, परीक्षा में बैठने पर छात्र-छात्राओं ने किया बवाल।
गोगरी (खगड़िया ):तय समय पर आतंरिक परीक्षा मे शामिल नहीं होने से बंचित छात्र छात्राओं द्वारा के डी एस कॉलेज के गेट पर कुछ क्षण के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस मामले मे विभिन्न परीक्षार्थियों द्वारा कहना था की वे आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके थे।कई छात्र छात्राओं ने कहा की बाढ़ के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार को जब विश्वविद्यालय द्वारा फिर से हमलोग को परीक्षा मे शामिल होने के लिए मौका दिया जा रहा है तो कॉलेज प्रशासन द्वारा यह शर्त रखी गयी की उन्हें दो सौ रुपया प्रति विषय के अनुसार फीस जमा करना होगा तब उन्हें शामिल होने दिया जा सकेगा। इसी बात पर वे लोग उग्र हो गए और कुछ क्षण के लिए धरना पर बैठ गए। इनमे से कुछ छात्रों द्वारा जब प्राचार्य से बात की तो उन्होंने भी फीस जमा करने की बात कही।हालांकि छात्र छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद ही उन्हें परीक्षा मे शामिल होने दिया गया। इस मामले मे कॉलेज प्रशासन ने कहा की वे विश्वविद्यालय के नियम से बंधे हैं।विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभुत और सम्बद्ध कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया है की जो तय समय पर आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके वे प्रति विषय दो सौ रूपये विलम्ब शुल्क के साथ दूसरी बार आयोजित परीक्षा मे शामिल हो सकते हैं।इसलिए शुल्क लिया जा रहा है इसका लेटर भी दिखाया गया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • खगड़िया जिले के मानसिक प्रखंड के मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर का निरीक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। शिविर में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के मानसिक प्रखंड के मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित
मानसी पीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित
खगड़िया / मानसी
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
शिविर का निरीक्षण चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच के बाद रक्त संग्रह किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    5 hrs ago
  • भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया *नाथनगर कांवरिया संघ की भव्य कांवर यात्रा निकली* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कांवर यात्रा में संघ के अध्यक्ष श्री वकील साह, राजेश यादव, आशीष कुमार, अनमोल यादव, गोपाल यादव, रंजन यादव, नागौ यादव, दिलीप यादव एवं मोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांवरिया उपस्थित रहे यात्रा के दौरान पासी टोला दुर्गा स्थान में संघ के पदाधिकारियों एवं सभी कांवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद कांवरियों का जत्था के बी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर, घोसी टोला एवं बम भोकरानाथ के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा सभी कांवरिया भाई बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में पूजा-अर्चना कर एवं गंगाजल भरने के बाद कांवर यात्रा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया
    4
    भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
*नाथनगर कांवरिया संघ की भव्य कांवर यात्रा निकली*
लोकेशन सुल्तानगंज भागलपूर बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
कांवर यात्रा में संघ के अध्यक्ष श्री वकील साह, राजेश यादव, आशीष कुमार, अनमोल यादव, गोपाल यादव, रंजन यादव, नागौ यादव, दिलीप यादव एवं मोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांवरिया उपस्थित रहे यात्रा के दौरान पासी टोला दुर्गा स्थान में संघ के पदाधिकारियों एवं सभी कांवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद कांवरियों का जत्था के बी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर, घोसी टोला एवं बम भोकरानाथ के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा सभी कांवरिया भाई बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में पूजा-अर्चना कर एवं गंगाजल भरने  के बाद कांवर यात्रा  देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • तिलडीहा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, एसडीओ महेश कुमार ने लिया व्यवस्था का जायजा दुर्गापूजा के दौरान मुंगेर-बांका सीमा पर स्थित तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीओ महेश कुमार ने उर्दू चौक से तिलडीहा मंदिर तक जाने वाले मार्ग, बड़वा नदी पुल के पास डायवर्सन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए मार्ग में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। बड़े और छोटे वाहनों को मेला स्थल से करीब आधे से डेढ़ किलोमीटर पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। एसडीओ ने बांका के अनुमंडल पदाधिकारी से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की। पुरानी बाजार में मस्जिद से श्याम चौधरी के घर तक सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अतिक्रमण हटाने, गंदे पानी के निकास और सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। पूजा से पहले सभी व्यवस्था पूरी करने और बिजली के खंभों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
    1
    तिलडीहा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, एसडीओ महेश कुमार ने लिया व्यवस्था का जायजा
दुर्गापूजा के दौरान मुंगेर-बांका सीमा पर स्थित तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीओ महेश कुमार ने उर्दू चौक से तिलडीहा मंदिर तक जाने वाले मार्ग, बड़वा नदी पुल के पास डायवर्सन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए मार्ग में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। बड़े और छोटे वाहनों को मेला स्थल से करीब आधे से डेढ़ किलोमीटर पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। एसडीओ ने बांका के अनुमंडल पदाधिकारी से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की।
पुरानी बाजार में मस्जिद से श्याम चौधरी के घर तक सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अतिक्रमण हटाने, गंदे पानी के निकास और सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। पूजा से पहले सभी व्यवस्था पूरी करने और बिजली के खंभों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही गई।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    1
    सोनबरसा राज प्रखंड कार्यालय के सभागार में जीविका की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला रोजगार एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभल पा रहा बिहार यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। जमुई छोङछाङ मामला #samratchoudhary Samrat Choudhary #BiharNews #jamui #NewsUpdate
    1
    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभल पा रहा बिहार यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। जमुई छोङछाङ  मामला #samratchoudhary Samrat Choudhary #BiharNews #jamui #NewsUpdate
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित, 19 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण। परिवार नियोजन पखवारा के तहत मंगलवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। पखवारा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। शिविर में मंगलवार की शाम पांच बजे तक 19 महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बंध्याकरण से पहले सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। बंध्याकरण के बाद सभी महिलाओं को करीब 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने 19 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और ममता कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। खासकर पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि दंपती अपनी सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित विकल्प का चयन कर सकें। आशा और ममता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने को कहा गया।
    1
    परिवार नियोजन पखवाड़े को लेकर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित, 19 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण।
परिवार नियोजन पखवारा के तहत मंगलवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। पखवारा 14 सितंबर से 26 सितंबर तक चलाया जा रहा है। शिविर में मंगलवार की शाम पांच बजे तक 19 महिलाओं का आवश्यक जांच के बाद सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बंध्याकरण से पहले सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। बंध्याकरण के बाद सभी महिलाओं को करीब 24 घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने 19 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और ममता कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। खासकर पुरुष नसबंदी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि दंपती अपनी सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उचित विकल्प का चयन कर सकें। आशा और ममता कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी देने को कहा गया।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था। सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
    1
    सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत

असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई।
मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फ्रिज के पास कचिया निकालने गई थी चंदा, छिपे जहरीले सांप ने हाथ में डसा,सांप के डसने से बच्ची की मौत
असरगंज थाना क्षेत्र की रहमतपुर पंचायत के दामोदरपुर गांव में मंगलवार को सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में भी चीख-पुकार मच गई।
मृतका की मां कंचन देवी ने बताया कि चंदा कर्माधर्मा व्रत को लेकर बाजार से पूजा और सजावट का सामान लेकर घर आई थी। सामान रखने के बाद वह फ्रिज के पास कचिया निकालने गई। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उसके हाथ में डस लिया। डर के कारण चंदा ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी और हाथ में हैंडिप्लास्ट लगा लिया।
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे आनन-फानन में असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रेमलता कुमारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर असरगंज थाना के एसआई भोला सिंह अस्पताल पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार चंदा मासूमगंज हाई स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह छह बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता पातो बिंद की करीब पांच माह पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मां कंचन देवी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दादा शोभन बिंद ने बताया कि सावन मेले में लगाए गए छोटे दुकान में फ्रिज के पास से कचिया निकालते समय चंदा को सांप ने डसा था।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.