परीक्षा में प्रति विषय₹200 लेकर, परीक्षा में बैठने पर छात्र-छात्राओं ने किया बवाल। गोगरी (खगड़िया ):तय समय पर आतंरिक परीक्षा मे शामिल नहीं होने से बंचित छात्र छात्राओं द्वारा के डी एस कॉलेज के गेट पर कुछ क्षण के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस मामले मे विभिन्न परीक्षार्थियों द्वारा कहना था की वे आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके थे।कई छात्र छात्राओं ने कहा की बाढ़ के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। मंगलवार को जब विश्वविद्यालय द्वारा फिर से हमलोग को परीक्षा मे शामिल होने के लिए मौका दिया जा रहा है तो कॉलेज प्रशासन द्वारा यह शर्त रखी गयी की उन्हें दो सौ रुपया प्रति विषय के अनुसार फीस जमा करना होगा तब उन्हें शामिल होने दिया जा सकेगा। इसी बात पर वे लोग उग्र हो गए और कुछ क्षण के लिए धरना पर बैठ गए। इनमे से कुछ छात्रों द्वारा जब प्राचार्य से बात की तो उन्होंने भी फीस जमा करने की बात कही।हालांकि छात्र छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद ही उन्हें परीक्षा मे शामिल होने दिया गया। इस मामले मे कॉलेज प्रशासन ने कहा की वे विश्वविद्यालय के नियम से बंधे हैं।विश्वविद्यालय ने सभी अंगीभुत और सम्बद्ध कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दिया है की जो तय समय पर आंतरिक परीक्षा मे शामिल नहीं हो सके वे प्रति विषय दो सौ रूपये विलम्ब शुल्क के साथ दूसरी बार आयोजित परीक्षा मे शामिल हो सकते हैं।इसलिए शुल्क लिया जा रहा है इसका लेटर भी दिखाया गया।

- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश खगड़िया / मानसी गौतम कुमार चौरसिया मानसी प्रखंड अंतर्गत आदर्श एवं राजस्व पंचायत पूर्वी ठाठा के प्राथमिक विद्यालय शहरकुंडी एवं आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण बीस सूत्री सदस्य राजाराम सिंह, गोपाल चौधरी, सुप्रिया निशांत, भाजपा नेता नवनीत कुमार निशांत एवं माता दुर्गा नव युवा क्लब के सचिव ललित कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बीच से दो छोटे रास्ते खुले मिले। विद्यालय एवं छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों रास्तों को बंद कराने की मांग की गई। वहीं, सरकार द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी भवन में भूसा रखा हुआ मिला, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित हो रहा था। मामला सामने आने के बाद बीडीओ मानसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार सहित अन्य लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन भी किया। विद्यालय के दोनों गेट बंद कर आम रास्ता चालू करने का निर्देश मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार को दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास गंदगी मिलने पर सेविका को सफाई कराने का निर्देश दिया गया। पुराने आंगनबाड़ी भवन में रखे भूसे को हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। भवन खाली होने के बाद उसी में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने की बात कही गई। बीडीओ ने जमीन की पहचान के लिए अंचल अमीन से मापी कराने की बात कही।1
- भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया *नाथनगर कांवरिया संघ की भव्य कांवर यात्रा निकली* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कांवर यात्रा में संघ के अध्यक्ष श्री वकील साह, राजेश यादव, आशीष कुमार, अनमोल यादव, गोपाल यादव, रंजन यादव, नागौ यादव, दिलीप यादव एवं मोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांवरिया उपस्थित रहे यात्रा के दौरान पासी टोला दुर्गा स्थान में संघ के पदाधिकारियों एवं सभी कांवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद कांवरियों का जत्था के बी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर, घोसी टोला एवं बम भोकरानाथ के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा सभी कांवरिया भाई बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में पूजा-अर्चना कर एवं गंगाजल भरने के बाद कांवर यात्रा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया4
- जगदीश सिंह उच्च बालिका विद्यालय तारापुर के पास 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार तारापुर में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जगदीश सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुरानी बाजार निवासी निखिल कुमार झा उर्फ देव कुमार (19) और प्रिंस कुमार उर्फ नमन राज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 पुड़िया में 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कुमार को दोनों युवकों के ब्राउन शुगर लेकर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीटीसी बलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई। मामले में तारापुर थाना कांड संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआई सुबंता कुमारी मामले की जांच करेंगी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभाल पा रहा बिहार नंदन यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।1
- मुंगेर डीएम साहेब क्या बोल रहे हैं, ज़रा आप भी ध्यान से सुनिएगा। मुंगेर डीएम साहेब ने इस मामले को लेकर क्या कहा और उनका संदेश क्या है, यह जानने के लिए उनका पूरा बयान ध्यान से सुनिए। डीएम साहेब की कही गई हर बात इस मामले को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।1
- गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की अहम बैठक, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी नगर परिषद जमालपुर कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की। बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनता की सुविधा और नगर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दुर्गा पूजा को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों और आसपास के इलाकों में चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा गलियों और पूजा पंडालों के आसपास खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, जलजमाव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वार्डवार फॉगिंग कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर की सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कौआकोल रोड में विश्वनाथ भगत के घर से मेन रोड तक फेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। बैठक में जन विकास मंच की ओर से उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसमें गोगरी को जिला और विधानसभा बनाने की मांग का समर्थन करने का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में उप मुख्य पार्षद राजेश पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार, वरीय लिपिक मनोरंजन द्वेदी, वार्ड पार्षद चंदन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।1
- नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण नाइट ब्लड सर्वे को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे प्रशिक्षण खगड़िया / मानसी। गौतम कुमार चौरसिया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत नाइट ब्लड सर्वे को लेकर मंगलवार को मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभा कक्ष में बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) सचिन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया की जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी की सक्रियता रात के समय अधिक होती है। इसलिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत रात में 10 बजे के बाद चयनित क्षेत्रों में लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूनों की जांच कर फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने सर्वे के दौरान लोगों को जागरूक करने, रक्त के नमूने सही तरीके से लेने, आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा जांच से संबंधित अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। आशा कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे ग्रामीणों को नाइट ब्लड सर्वे के उद्देश्य की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को जांच के लिए प्रेरित करें। बैठक में फाइलेरिया की रोकथाम एवं उन्मूलन के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया।1
- भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया *नाथनगर कांवरिया संघ की भव्य कांवर यात्रा निकली* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपूर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर नाथनगर कांवरिया संघ की बहुप्रतीक्षित कांवर यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ यात्रा में लगभग 35 बड़े-बड़े कांवर शामिल रहे संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कांवर यात्रा में संघ के अध्यक्ष श्री वकील साह, राजेश यादव, आशीष कुमार, अनमोल यादव, गोपाल यादव, रंजन यादव, नागौ यादव, दिलीप यादव एवं मोनू खटीक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांवरिया उपस्थित रहे यात्रा के दौरान पासी टोला दुर्गा स्थान में संघ के पदाधिकारियों एवं सभी कांवरियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इसके बाद कांवरियों का जत्था के बी लाल रोड होते हुए बाबा मनसकामना नाथ मंदिर, घोसी टोला एवं बम भोकरानाथ के रास्ते सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा सभी कांवरिया भाई बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज में पूजा-अर्चना कर एवं गंगाजल भरने के बाद कांवर यात्रा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया4
- जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर सनसनीखेज डकैती, बेटे को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 18.5 लाख की लूट जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में अपराधियों ने पुलिस गश्ती की पोल खोल दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर में हथियार से लैस 4-5 बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और बेटे को पीटकर बंधक बनाकर 3.5 लाख कैश और 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 3 बजे की है। पीड़ित परिवार के अनुसार सभी नकाबपोश बदमाशों के हाथ में देसी कट्टा और धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाश सीधे बेटे के कमरे में पहुंचे। आहट सुनकर बेटा जागा तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बेटे को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आधे घंटे तक घर में लूटपाट मचाई। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 3.5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। फरार होते समय बदमाश धमकी देते गए कि अगर पुलिस को खबर की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर से परिवार काफी देर तक घर में दुबका रहा। बदमाशों के जाते ही 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस पहुंची। सूचना पर जमालपुर पुलिस सुबह 6 बजे दल-बल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर हुई इस बड़ी वारदात के बाद फरीदपुर दास टोला में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात्रि गश्ती न के बराबर होती है, इसी का फायदा उठाकर अपराधी ने वारदात को अंजाम दिया हैं। जमालपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर सनसनीखेज डकैती, बेटे को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 18.5 लाख की लूट जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर दास टोला में अपराधियों ने पुलिस गश्ती की पोल खोल दी। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर में हथियार से लैस 4-5 बदमाशों ने धावा बोलकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और बेटे को पीटकर बंधक बनाकर 3.5 लाख कैश और 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह 3 बजे की है। पीड़ित परिवार के अनुसार सभी नकाबपोश बदमाशों के हाथ में देसी कट्टा और धारदार हथियार थे। घर में घुसते ही बदमाश सीधे बेटे के कमरे में पहुंचे। आहट सुनकर बेटा जागा तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जमकर मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बेटे को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आधे घंटे तक घर में लूटपाट मचाई। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 3.5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट लिए। फरार होते समय बदमाश धमकी देते गए कि अगर पुलिस को खबर की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर से परिवार काफी देर तक घर में दुबका रहा। बदमाशों के जाते ही 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस पहुंची। सूचना पर जमालपुर पुलिस सुबह 6 बजे दल-बल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दिया हैं।1