Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर का हुआ असर कस्बा जाखलौन जाखलौन ललितपुर कई दिनों से कस्बा जाखलौन की मेंन बाजार की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी थी जिसको लेकर दो दिन पहले कस्बा जाखलौन की सफाई व्यवस्था को लेकर खबर चलाई गई थी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कर को संज्ञान में लेकर तत्कालीन सफाई कर्मचारियों को आदेश कर कस्बा जाखलौन के मेंन बाजार और गली को साफ करवाया साथ में जो कचरे से भरी नालियां थी उन् में से कचरा उठाकर साफ कराया जिसमें ग्रामीणों को भारी शांति महसूस हुई जो ग्रामीणों को भारी बीमारियां फैलने का डर सता रहा था उस डर से निजात मिली
नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
खबर का हुआ असर कस्बा जाखलौन जाखलौन ललितपुर कई दिनों से कस्बा जाखलौन की मेंन बाजार की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी थी जिसको लेकर दो दिन पहले कस्बा जाखलौन की सफाई व्यवस्था को लेकर खबर चलाई गई थी जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कर को संज्ञान में लेकर तत्कालीन सफाई कर्मचारियों को आदेश कर कस्बा जाखलौन के मेंन बाजार और गली को साफ करवाया साथ में जो कचरे से भरी नालियां थी उन् में से कचरा उठाकर साफ कराया जिसमें ग्रामीणों को भारी शांति महसूस हुई जो ग्रामीणों को भारी बीमारियां फैलने का डर सता रहा था उस डर से निजात मिली
More news from Lalitpur and nearby areas
- 🚨 थाना बालाबेहट में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप – पुलिस विभाग में मचा हड़कंप! 🚨 ललितपुर के बालाबेहट थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे को हिला देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पुरा दॉवर के चौकीदार रतन सिंह ने थाने में तैनात सिपाही महेन्द्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 🔴 पीड़ित का आरोप है कि सिपाही खुद को थानाध्यक्ष बताकर दबंगई दिखाता है और शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। 🔴 चौकीदार ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि सिपाही क्षेत्र में अवैध शराब और जुआ संचालन में संलिप्त है। 🔴 शिकायत के बाद रंजिश बढ़ी और अब हरिजन एक्ट सहित गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। 🔴 आरोप है कि हिस्ट्रीशीटरों के माध्यम से हफ्ता वसूली कर क्षेत्र में खौफ का माहौल बनाया जा रहा है। 🔴 पीड़ित ने साफ कहा—अगर उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो जिम्मेदार संबंधित सिपाही और प्रशासन होगा। अब बड़ा सवाल—क्या प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर कड़ा एक्शन लेगा या मामला दबा दिया जाएगा? 👉 पूरे मामले ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल। 👉 क्षेत्रवासियों की निगाहें अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकीं1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- मुंगावली। माननीय अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति/ प्रथम जिला न्यायाधीश मुंगावली जिला अशोक नगर के आदेशानुसार ग्राम पंचायत बाडोली में श्रीमती पारूल चौकसे न्यायाधीश महोदय द्बारा आगामी नेशनल लोक अदालत के विषय में ग्राम पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए उपस्थित लोगों को दीवानी प्रकरण एवं महिला संबंधी प्रकरणों में जागरूक किया उक्त शिविर में ग्राम पंचायत बाडोली से सरपंच पंचायत सचिव एवं अधिक संख्या में ग्राम पंचायत के निवासी उपस्थित रहे।4
- पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू को सौशल मीडिया पर बम से उड़ाने की मिलीं धमकी , पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज,पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस एंकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती के परिवार में सुरक्षा को लेकर सनसनी फैल गई है। टीकमगढ़ में उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता-राहुल लोधी को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मामला यहीं नहीं रुका, फेसबुक पर धमकी भरे कमेंट के कुछ ही घंटों बाद दो नकाबपोश युवक उनके बंगले पर भी धमकाने पहुंच गए। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है। साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले फेसबुक अकाउंट की भी जांच की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार, टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता-राहुल लोधी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की देर रात ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की एक फेसबुक आईडी से एक धमकी भरा कमेंट आया। कमेंट में उन्हें और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल लोधी को निशाना बनाते हुए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। श्रीमती लोधी ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत उस कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसी रात करीब 11 बजे, जब वह देहात थाना क्षेत्र स्थित अपने बंगले पर थीं, तो दो अज्ञात युवक वहां आ धमके। इन युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें छज्जे से देखा। आरोप है कि उन्हें देखते ही दोनों युवकों ने गालियां देना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दोहराई। पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV खंगाले जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष के शोर मचाने पर जब तक एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। चेहरे ढके होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। इस घटना की जानकारी तत्काल पति राहुल सिंह लोधी को दी गई। अगले दिन, 23 फरवरी को, उन्होंने देहात थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही, साइबर पुलिस की टीम उस फेसबुक आईडी की जांच में जुट गई है, जिससे यह धमकी दी गई थी। वाईट एसडीओपी राहुल कटरे टीकमगढ़2
- मुंगावली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सूचना जिस मशीन से दी जाती है वह मुंगावली स्टेशन पर करीबन 2 साल से उपलब्ध होने के बावजूद भी उसका संचालन रेलवे द्वारा अभी तक नहीं किया गया है यही जानने के लिए आज हम मुंगावली के रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे के रंग पंचमी परकर्मचारियों से पूछना चाह की आखिर उसे मशीन का संचालन क्यों नहीं किया जा रहा है जिस पर रेलवे कर्मचारियों द्वारा कोई भी स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया गया जैसा कि हम सब जानते हैं है कि प्रतिवर्ष रंग पंचमी के अवसर पर करीला मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर से लगभग 25 लाख श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं और ऐसी सुविधाओं के बीच मेला में आने वाले यात्रियों को कितनी सुविधाओं का सामना करना पड़ेगा मेरा रेलवे के अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि जल्द से जल्द मशीन का संचालन किया जाए जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने लगे1
- main road neemkhed Chauraha1
- Post by बुंदेलखंड LIVE TV1
- आज हमने मुंगावली के रेलवे स्टेशन पर जाकर आगामी करीला मेला मेला की व्यवस्थाओं का जायजा किया और हमने देखा की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पानी पीने की व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है और ना ही सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम है जिससे आगामी करीला मेला जो की बहुत बड़ा पर्व है लगभग 25 लाख लोग प्रतिवर्ष इस मेले में देश के अलग-अलग राज्यों से पधारते हैं उनमें से लगभग 25 परसेंट लोग ट्रेनों से आते हैं उनके लिए स्टेशन पर ना तो पानी पीने का इंतजाम है और ना ही धूप से बचने के लिए प्लेटफार्म नंबर दो पर ना टीम सेट है ना सफाई व्यवस्था है और ना ही शौचालय में सफाई व्यवस्था है हमने स्टेशन पर जाकर वॉल मन से बात की उनका कहना है कि वह अपना कार्य नियम अनुसार कर रहे हैं लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण वहां के लोग पीने के लिए लगी हुई टोटी निकाल ले जाते हैं और उनको भी धमकी देते हैं कि अगर हमें पानी नहीं भरने दोगे तो आपको नौकरी नहीं करने देंगे प्रतिवर्ष रंग पंचमी पर बड़ी संख्या में लोगों का मुंगावली स्टेशन से आना-जाना होता है इन सुविधाओं के अभाव में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा रेलवे का कोई भी अधिकारी कर्मचारी इस विषय में सही से जवाब देने को तैयार नहीं है1
- जान से मारने की धमकी देकर ले गया ब्लैकमेलर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार अशोकनगर। बहादुरपुर पुलिस द्वारा घर से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को दो घंटे में करीला माता मंदिर से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है। तो वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को फरियादी द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से बिना बताये कही चले जाने एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की थाने पर रिपोर्ट की थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की और पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बहादुरपुर उप निरीक्षक नीलम सिंह यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर पीडिता को करीला माता मंदिर से दस्तयाव किया गया और उसके कथनों के बाद आरोपी चैन सिंह लोधी पुत्र गजराज सिंह लोधी निवासी वर्धवाया को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाही में सहायक उप निरीक्षक रामनरेश बरूआ, तेजसिंह (थाना कचनार), धर्मेन्द्र पलिया, प्रधान आरक्षक सोनू रघुवंशी, पुष्पराज यादव, आरक्षक राजाराम पाल, महिला आरक्षक अर्चना जाटव, प्रतीक्षा रघुवंशी की भूमिका रही।1