Shuru
Apke Nagar Ki App…
संत रामपाल जी की अन्नपूर्णा मुहिम 'कलयुग में सतयुग की शुरुआत' के संदेश को फैला रही है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए आप 'Factful Debates YT' चैनल पर जा सकते हैं।
SHIVNARAYAN
संत रामपाल जी की अन्नपूर्णा मुहिम 'कलयुग में सतयुग की शुरुआत' के संदेश को फैला रही है। इस विषय पर विस्तृत जानकारी के लिए आप 'Factful Debates YT' चैनल पर जा सकते हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सागर कैंट पुलिस ने शिकायत के बाद गुम हुए 5 मोबाइल फोन बरामद किए। करीब ₹1.80 लाख कीमत के इन फोन्स को उनके मालिकों को लौटाया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए आभार पाया।3
- भव्य दिव्य यज्ञ ,,,,भीषण गर्मी में भी भक्तों की आस्था श्रद्धा और विश्वास में कमी नहीं रहती भव्य दिव्य यज्ञ ,,,,भीषण गर्मी में भी भक्तों की आस्था श्रद्धा और विश्वास में कमी नहीं रहती1
- जब 13 साल का बच्चा तेंदुआ से भिडा़ , गर्दन दबोचकर भगायाः हाथ, पैर और पेट में नाखून लगने से घायल, नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती। लोकेशन :- नर्मदापुरम रिपोर्टर:-राकेश सेन नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक तेंदुए ने 13 साल के बच्चे सत्यम ठाकुर पर हमला कर दिया। बच्चे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे दूर धकेल दिया, जिससे उसकी जान बच पाई। घटना शनिवार शाम पिपरिया फॉरेस्ट बीट के कुर्सी खापा गांव की है। आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे सत्यम के मुताबिक, मैं खेत के कुएं के पास खेल रहा था, तभी झाड़ियों से निकाल कर तेंदुए ने हमला कर दिया। मैंने तेंदुए की गर्दन पकड़ ली। उसके नाखून मेरे पेट, पैर में गड़ गए। मैं जोर से चिल्लाया, तभी पिताजी और लोग बचाने दौड़े। मैंने तेंदुए की गर्दन पड़कर उसे पीछे धकेला। परिजनों के चिल्लाने से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। हाथ-पैर में तेंदुए के नाखून लगे हैं। पिता बोले- घर से 100 मीटर दूर की घटना पिता महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया- बेटा घर से 100 मीटर दूर खेत में खेल रहा था। शाम करीब 7 बजे सत्यम के चिल्लाने की आवाज आई। हमने देखा एक तेंदुआ उससे झूम रहा है। हम डंडा लेकर दौड़े और चिल्लाए। इस बीच बच्चे ने तेंदुए को गर्दन पकड़कर दूर धकेला। तेंदुआ भाग गया। ईश्वर कृपा और बच्चे के साहस से जान बच गई। रेंजर रेखा ठाकुर, वन रक्षक बरवेंद्र शाह उईके के अनुसार, बच्चे को सरकारी वाहन से पिपरिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए तुरंत एक हजार की राशि दी गई है। आगे भी विभाग से इलाज राशि दिलाई जाएगी। डॉ. सैयद करीम ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज दिया गया है। उसकी हालत स्थिर है।1
- बाड़ी नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार बाड़ी नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार1
- मध्य प्रदेश में एक ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जहाँ प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी संग मिलकर नए प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए शव को ब्रिज के नीचे फेंककर कई शहरों में पनाह ली। पुलिस ने उन्हें उज्जैन से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बेसबॉल बैट और वाहन जब्त किया।1
- रायसेन में आयोजित लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस पहल से न्याय की प्रक्रिया तेज़ हुई और आम लोगों को बड़ी राहत मिली।1
- सफलता की कहानी वन स्टॉप सेंटर की संवेदनशील पहल से 85 वर्षीय महिला अपने परिवार से मिलीं मानवीय संवेदनाओं, त्वरित सहायता और प्रशासनिक समन्वय का एक प्रेरणादायक उदाहरण विदिशा जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिला कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के मार्गदर्शन एवं वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती कृतिका व्यास के अथक प्रयासों से एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला को सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुंचाया गया। यह पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि मानवता और सेवा भावना की उत्कृष्ट मिसाल भी बनी है। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला, जिनका परिवर्तित नाम इंदुबाई रखा गया, गलती से गलत ट्रेन में बैठ गई थीं, जिसके कारण वे अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर विदिशा पहुंच गईं। अपरिचित स्थान पर पहुंचने के बाद महिला असहाय एवं भ्रमित अवस्था में भटक रही थीं। दिनांक 22 अप्रैल 2026 को मेडिकल कॉलेज परिसर में महिला अस्वस्थ हालत में मिलीं। इस संबंध में पत्रकार श्री कोमल प्रसाद द्वारा सूचना दिए जाने पर वन स्टॉप सेंटर की टीम तत्काल सक्रिय हुई। वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का रेस्क्यू कर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय महिला मानसिक एवं शारीरिक रूप से अत्यंत कमजोर थीं तथा अपनी पहचान अथवा निवास संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से देने की स्थिति में नहीं थीं। ऐसी परिस्थिति में वन स्टॉप सेंटर की टीम ने संवेदनशीलता एवं धैर्य के साथ उनकी देखभाल प्रारंभ की। अस्पताल में उपचार के दौरान सेंटर स्टाफ एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं द्वारा नियमित रूप से महिला की सेवा की गई। उन्हें समय पर भोजन, दवाइयां एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई गई। निरंतर देखभाल एवं उपचार के कारण धीरे-धीरे महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता श्रीमती रेखा राठौर ने महिला से लगातार संवाद स्थापित किया तथा विश्वासपूर्ण वातावरण में उनसे बातचीत कर उनके परिवार एवं निवास संबंधी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। कई दिनों के प्रयासों के बाद महिला ने अपने गांव एवं क्षेत्र के बारे में जानकारी देना प्रारंभ किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वे बिहार राज्य के मधुबनी क्षेत्र के आसपास की निवासी हैं। महिला के स्वास्थ्य में पूर्ण सुधार होने के बाद वन स्टॉप सेंटर द्वारा उनके सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस कार्य में जीआरपी विदिशा का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। विभागों के समन्वित प्रयासों से महिला को सुरक्षित रूप से मधुबनी, बिहार भेजा गया। वहां मधुबनी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से उन्हें उनके गांव सलोनी में उनके परिवार तक पहुंचाया गया। कई दिनों से लापता वृद्ध महिला को सुरक्षित अपने बीच पाकर परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवारजनों ने प्रशासन एवं वन स्टॉप सेंटर की टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता ने उनकी उम्मीदों को फिर से जीवित कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि संवेदनशील प्रशासन, मानवीय व्यवहार एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय से जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। वन स्टॉप सेंटर की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा यह संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में भी मानवता और सेवा की भावना सबसे बड़ी ताकत होती है।4
- जया किशोरी की भागवत कथा आज से शुरू बीना में बैंड-बाजों के साथ 2 किमी की कलश यात्रा निकली, विधायक रहीं मौजूद। लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना में आज से जया किशोरी भागवत कथा सुनाएंगी। इससे पहले शुक्रवार शाम को शहर में कलश यात्रा निकली। जिसमें पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कलश यात्रा की शुरुआत शहर के मारुति मंदिर से हुई। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक निर्मला सप्रे स्वयं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, जबकि उनके पति डॉ.राजेश सप्रे श्रीमद् भागवत जी को अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। उनके पीछे पीले वस्त्रों में सजी महिलाओं का हुजूम सिर पर कलश लिए 'जय श्रीकृष्ण' के नारे लगाते हुए चल रहा था। ढाई किलोमीटर का सफर और फूलों की वर्षा बैंड-बाजों और धार्मिक धुनों के बीच यह यात्रा सर्वोदय चौराहा और खुरई ओवरब्रिज से होते हुए करीब ढाई किलोमीटर का सफर तय कर कथा स्थल (चौधरी पेट्रोल पंप के सामने) पहुंची। रास्ते भर विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। भक्ति गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालुओं के कारण करीब एक घंटे तक शहर का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। 9 से 15 मई तक बहेगी ज्ञान की गंगा खुरई रोड पर आयोजित इस संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य कार्यक्रम 9 मई से 15 मई 2026 तक चलेगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक लाभ को प्राप्त करने की अपील की है। कथा स्थल पर भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।2
- बाड़ी नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार बाड़ी नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे मिली लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या, तीन गिरफ्तार1