logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालपी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने जनसंपर्क कर मांगी अखिलेश यादव के लिए दुआएं कालपी (जालौन) विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही बुंदेलखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर चौपालों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान निर्दोष यादव ने कालपी के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से भावुक और आत्मीय मुलाकात की।उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी स्थानीय समस्याओं,मूलभूत जरूरतों, विकास से जुड़े सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना।जनता को संबोधित करते हुए निर्दोष यादव ने अपील की कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश में विकास,समृद्धि, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का नया दौर स्थापित हो सकता है।उन्होंने आगे कहा,जनता का स्नेह, अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं कालपी विधानसभा के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूँगा।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8d3b2559-fd99-4c24-adb0-3ce533cd5415

कालपी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने जनसंपर्क कर मांगी अखिलेश यादव के लिए दुआएं कालपी (जालौन) विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही बुंदेलखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के इरादे से जिला पंचायत सदस्य निर्दोष यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने क्षेत्र के गांव-गांव जाकर चौपालों और जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान निर्दोष यादव ने कालपी के विभिन्न गांवों का दौरा कर क्षेत्रवासियों से भावुक और आत्मीय मुलाकात की।उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी स्थानीय समस्याओं,मूलभूत जरूरतों, विकास से जुड़े सुझावों और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना।जनता को संबोधित करते हुए निर्दोष यादव ने अपील की कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश में विकास,समृद्धि, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का नया दौर स्थापित हो सकता है।उन्होंने आगे कहा,जनता का स्नेह, अटूट विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं कालपी विधानसभा के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूँगा।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न मामलों में मौके पर निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, एडीजी और आईजी ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश, जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला।
    3
    जालौन

जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी 

एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण,
जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी 
एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण,
विभिन्न मामलों में मौके पर निस्तारण के दिए कड़े निर्देश,
एडीजी और आईजी ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश,
जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा, वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल, नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप, पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल, वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।
    3
    जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,

जालौन
जालौन में नशे में धुत दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया दरोगा,
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल,
नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप,
पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल,
वायरल वीडियो में दरोगा ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार,
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।
    user_पत्रकार रिंकू राणा
    पत्रकार रिंकू राणा
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. रविन्द्र गौतम ✍️ ➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन. ➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग। ➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग। ➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील। ➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    1
    आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
रविन्द्र गौतम ✍️
➡️ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा 4 सूत्रीय ज्ञापन.
➡️ गोंडा, बाराबंकी व अयोध्या की घटनाओं तथा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफ़िले पर हमले की निष्पक्ष जांच की मांग।
➡️ सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाकर पुख्ता करने की उठाई मांग।
➡️ लखनऊ में आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील।
➡️ 68500 शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले और धार्मिक स्थलों पर हो रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!! जालौन : जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    1
    जालौन क्षेत्र में जगनेवा के पास पलटा ई-रिक्शा, बच्ची सहित दो लोग घायल!!
जालौन :  जगनेवा मे ईरिक्शा पलटा, फूट कचरिया ख़राब ,जुर्मना के लिए हुई बहस 900 मे निपटा मामला। बच्ची दब गयी थी और चाचा को भी चोट लगी!! जिनका इलाज करने के लिए भीड़ ने एकत्र होकर रुपए दिलवा दिए
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    1
    27 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, दीपोत्सव में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव की रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। इस बार दीपोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाने के लिए 27 लाख दीये जलाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही आयोजन में नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अयोध्या के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलन की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय कर तैयारियों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है।
रामनगरी में लाखों दीपों की रोशनी से सरयू तट का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई देगा। दीपोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख आयोजन है, बल्कि इससे अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। 27 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ अयोध्या में एक बार फिर भव्य दीपोत्सव और नए रिकॉर्ड की तैयारी की जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    1
    हर्ष, अर्पित और अमन का  SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन 
ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज
जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा
जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया।
सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 min ago
  • गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!! जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    1
    गुड़गांव काम करने गया 18 वर्षीय युवक लापता, भाई ने जताई अनहोनी की आशंका!!
जालौन। थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी 18 वर्षीय गोलू पुत्र स्व. राजेन्द्र के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के भाई रजनीकान्त ने सीओ जालौन को प्रार्थना पत्र देकर भाई की तलाश कराने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गोलू को 13 जुलाई 2026 को जितेन्द्र कुमार उर्फ छोटे राजा पुत्र राजेश सिंह निवासी छानी सिरसा, थाना सिरसा कलार अपने साथ गुड़गांव के सेक्टर-59 में छोले-भटूरे और पूड़ी-सब्जी के काम के लिए ले गया था। गोलू अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गया था। परिजनों की 20 अगस्त को उससे फोन पर बातचीत हुई, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
रजनीकान्त का आरोप है कि उसने 28 अगस्त को संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर गोलू को रक्षाबंधन के त्योहार पर घर लाने के लिए कहा था, लेकिन वह अकेले ही घर लौट आया और गोलू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.