बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर हाटा (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-28 पर सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक की पहचान दिवाकर पुत्र मृत्युञ्जय चौहान के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह वह संत पुष्पा इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आया था। बच्चों को विद्यालय में छोड़ने के बाद वह पैदल ही नेशनल हाईवे-28 पार कर रहा था। इसी दौरान हाटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल की पहचान कर एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम, सुरक्षित पैदल पार मार्ग तथा सड़क पार करने वालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर हाटा (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-28 पर सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल युवक की पहचान दिवाकर पुत्र मृत्युञ्जय चौहान के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार सुबह वह संत पुष्पा इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने आया था। बच्चों को विद्यालय में छोड़ने के बाद वह पैदल ही नेशनल हाईवे-28 पार कर रहा था। इसी दौरान हाटा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल की पहचान कर एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम, सुरक्षित पैदल पार मार्ग तथा सड़क पार करने वालों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
- संसदीय भाषण और नेतृत्व की प्रशंसा: नगीना से सांसद बनने के बाद संसद में चंद्रशेखर आजाद के मुखर भाषणों और जनता के मुद्दों को उठाने के तरीके की करणी सेना के कुछ राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि संसद में सवर्ण समाज के नेताओं को भी अपनी जनता के हक के लिए चंद्रशेखर आजाद की तरह निडर होकर बोलना और संघर्ष करना सीखना चाहिए। संगठन का आंतरिक रुख और विवाद से दूरी: मार्च 2026 में बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद की रैली से पहले करणी सेना के एक स्थानीय पदाधिकारी (अभिनव सिंह) ने उन्हें धमकी दी थी। हालांकि, करणी सेना के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस तरह के विवादित बयानों से तुरंत पल्ला झाड़ते हुए संबंधित पदाधिकारी को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।1
- खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर के नेतृत्व में बच्चों के नामांकन हेतु चला विशेष जागरूकता अभियान खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर के नेतृत्व में बच्चों के नामांकन हेतु चला विशेष जागरूकता अभियान नगर क्षेत्र देवरिया सदर के घुमंतू, बेसहारा एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग देवरिया सदर द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाने के उद्देश्य से आज, दिनांक 05 अगस्त 2026 को देवरिया नगर क्षेत्र में कोतवाली रोड, सब्जी मंडी एवं आस- पास एक विशेष नामांकन व जागरूकता अभियान संचालित किया गया। यह अभियान खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) देवरिया सदर देव मुनि वर्मा के कुशल नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नगर क्षेत्र में निवास करने वाले घुमंतू, बेसहारा, मलिन बस्तियों एवं आर्थिक-सामाजिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को चिह्नित कर उनका परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराते हुए समावेशी शिक्षा सुनिश्चित कराना है। राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय से हुई अभियान की शुरुआत विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत कोतवाली रोड स्थित राजेंद्र प्राथमिक विद्यालय से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक , ए आर पी अनिल कुमार मणि, जयप्रकाश यादव , चंद्रभूषण सिंह , आफरीन खान, और संयोगिता शर्मा साथ में देवरिया सदर विकासखंड से दुर्गा मान यादव और आलोक पांडेय अभियान में सम्मिलित रहे। अभियान के अंतर्गत शिक्षकों और एआरपी की टीमों ने आसपास के मलिन बस्तियों, घुमंतू परिवारों के आश्रय स्थलों और वंचित क्षेत्रों का भ्रमण कर अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित किया। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जा रही नि:शुल्क शिक्षा, पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्याह्न भोजन (MDM), और अन्य डीबीटी (DBT) योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। समस्त ए०आर०पी० व शिक्षकों की रही सक्रिय उपस्थिति इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर क्षेत्र के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) एवं सेवित क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाएँ पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी, देवरिया सदर का संदेश: कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यही बेसिक शिक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घुमंतू और बेसहारा परिवार के बच्चों को विद्यालय तक लाना हमारा दायित्व है। इस अभियान के माध्यम से हम हर उस घर तक पहुँच रहे हैं जहाँ बच्चों को मार्गदर्शन और शिक्षा की सख्त आवश्यकता है।1
- जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया जंतर मंतर पोरटेस्ट के बाद मोदी जी पहली बार अपने फोन से रिल बनाए हैं छात्रों ने रिल बनाने पर मजबूर कर दिया1
- लोकेशन देवरिया रिपोर्टर रामविलास चौहान के साथ महात्मा रामनगिना दास *देवरिया: शामपुर कर्बला मैदान में इमाम हुसैन के चेहल्लुम का भव्य आयोजन संपन्न* *देवरिया* : *05 अगस्त 2026* को जनपद के *ग्राम सभा शामपुर* स्थित *कर्बला मैदान* में *इमाम हुसैन के चेहल्लुम (चालीसा)* का आयोजन *श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण माहौल* में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर *बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अकीदतमंद* उपस्थित रहे। सभी ने इमाम हुसैन को *श्रद्धासुमन अर्पित* किए। कार्यक्रम के दौरान *डॉ. अमीरुल* तथा *पूर्व प्रधान नजमुद्दीन अंसारी* ने जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने *देश में अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द* बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि _"भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्व-उत्सवों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहते हैं।"_ उन्होंने सभी नागरिकों से *शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव* को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन *देश की शांति, एकता, समृद्धि और खुशहाली* की दुआ के साथ किया गया।1
- पोखरी में बना आंगनबाड़ी केंद्र पांच साल बाद भी अधूरा, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण और स्वीकृति पर सवाल बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता, निर्माण स्थल के चयन और धन के उपयोग की जांच की मांग पडरौना, कुशीनगर। विकासखंड पडरौना की ग्राम पंचायत रहसू खुदरा के टोला खुदरा में प्राथमिक विद्यालय के पीछे पोखरी में निर्मित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र पिछले लगभग पांच वर्षों से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2021 में शुरू हुआ निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका है, जिसके चलते भवन महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित भी नहीं किया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण पूर्व ग्राम प्रधान के कार्यकाल में शुरू हुआ था। निर्माण स्थल पोखरी के किनारे होने के कारण तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गुंजन द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारी पडरौना से रिपोर्ट तलब कर निर्माण कार्य पर रोक लगाई थी। उस समय बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस स्थान को अनुपयुक्त माना गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायत के कार्यकाल में आखिर किन परिस्थितियों में इस निर्माण को पुनः स्वीकृति प्रदान की गई, यह जांच का विषय है। उनका कहना है कि भवन की छत डाली जा चुकी है और फाटक भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। भवन के एक ओर प्राथमिक विद्यालय, दूसरी ओर सड़क तथा शेष दो ओर पोखरी होने से यहां आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में कराए गए कई विकास कार्यों की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर पहले से सवाल उठते रहे हैं। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे कराया गया है। यदि केंद्र का संचालन शुरू होता है तो बच्चों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण स्थल के चयन, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति, इंजीनियर की रिपोर्ट, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव तथा अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मनरेगा के संयुक्त बजट से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से अधूरा पड़ा यह भवन सरकारी धन के उपयोग और निर्माण प्रक्रिया पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की है।1
- गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर देवरिया में निकली कलश वंदन यात्रा, समरसता का दिया संदेश संत रविदास मंदिर से शुरू होकर सोमनाथ मंदिर तक पहुंची यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत देवरिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा बुधवार को देवरिया नगर मंडल में पहुंची। संत रविदास की जन्मभूमि सिर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन मिट्टी से भरे कलश के साथ निकली यात्रा का नगर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यात्रा की शुरुआत संत रविदास मंदिर एवं हनुमान मंदिर राघव नगर से हुई। इसके बाद यात्रा राम जानकी मंदिर सिविल लाइन, राधा कृष्ण मंदिर कसया रोड, देवरही मंदिर होते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर संत गुरु रविदास के जयकारों और धार्मिक भजनों से गूंज उठे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है। समरसता संकल्प अभियान के जिला संयोजक कृष्णानाथ राय ने कहा कि अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरे महीने जनपद के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रेम अग्रवाल, अजय उपाध्याय, अम्बिकेश पाण्डेय, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, सुधीर मद्धेशिया, संजू सोनी, रविन्द्र राव, संजय पाण्डेय, अजय सिंह, बजरंगी मणि, अभिषेक मिश्रा, अनूप शर्मा, अमन वर्मा, वीरेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, सुशील सिंह, हरेन्द्र पाल, आनंद शाही, राजन पाण्डेय, गोविंद चौरसिया, विजय पंडित, मारकंडेय गिरी, सरदार गगन सिंह, वीरू राजभर, आशीष सिन्हा, संतोष गुप्ता, पिंटू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- मामला क्या था: सपा विधायक सचिन यादव सदन के भीतर मुख्यमंत्री की तस्वीर/तख्तियों के साथ विरोध जता रहे थे और हंगामा कर रहे थे. स्पीकर सतीश महाना का कड़ा रुख: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इसे सदन की अनुशासनहीनता और अवमानना मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विधायक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, "I will terminate your membership (मैं आपकी सदस्यता समाप्त कर दूंगा), आप सदन से बाहर चलिए।" कार्रवाई: स्पीकर ने सपा विधायक सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित (सस्पेंड) कर दिया और उनकी सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव एथिक्स कमेटी (आचार समिति) को भेजने की बात कही। सपा विधायक का बयान: निष्कासन के बाद सचिन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता के मुद्दे उठाने और सच बोलने के लिए उन्हें ऐसे कई निष्कासन मंजूर हैं।1
- अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव अपने बगीचे में बैठा हूं गर्मियों में आनंद ले रहा हूं आप सभी का अपना भाई मनोज कुमार यादव1
- सीएम योगी के आदेश को ठेंगा दिखाते नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुशीनगर में सीएम योगी के आदेश को ठेंगा दिखाते नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी - सुबह 10 से 12 बजे तक होने वाले जनता दर्शन को ठेंगा दिखा रहे कप्तानगंज EO - सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक अपने कार्यालय में नही पहुँचे साहब - जनता दर्शन को समय से नही पहुँचने वाले अधिषासी अधिकारी नही उठाते है सीयूजी मोबाइल नंबर - कुशीनगर के कप्तानगंज नगर पंचायत में तैनात है अधिषासी अधिकारी योगेंद्र प्रताप मिश्रा1