Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर नाका पुलिस प्रशासन ने पुतले को छीन लिया, अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था। जिसको लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने अखिलेश यादव का पुतला दहन का रखा था, गौरव गोस्वामी राष्ट्रीय हिन्दू महासभा अध्यक्ष के साथ में सभी हिन्दू मौजूद रहे।
JURM KA PARDAAPHAASH
अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर नाका पुलिस प्रशासन ने पुतले को छीन लिया, अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था। जिसको लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने अखिलेश यादव का पुतला दहन का रखा था, गौरव गोस्वामी राष्ट्रीय हिन्दू महासभा अध्यक्ष के साथ में सभी हिन्दू मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर नाका पुलिस प्रशासन ने पुतले को छीन लिया, अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था। जिसको लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने अखिलेश यादव का पुतला दहन का रखा था, गौरव गोस्वामी राष्ट्रीय हिन्दू महासभा अध्यक्ष के साथ में सभी हिन्दू मौजूद रहे।1
- राधा नाम जाप करने से सभी पाप कट जायेंगे । राधा राधा कहने से ईश्वर भी भागे चले आते है भक्त के पास1
- Post by Prem Rajput Prem Rajput1
- Post by Hari Singh Goutam1
- आगरा के भैंरो बाजार स्थित केनरा बैंक शाखा की छत और दीवार गुरुवार दोपहर ढह गई, जब बैंक में 20-25 लोग मौजूद थे। यह हादसा बगल में बन रहे मॉल के डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण हुआ, जिसमें गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी भैरों बाजार में केनरा बैंक की शाखा है। बगल में मॉल बन रहा है। जिसमें डबल बेसमेंट बनाया जा रहा है। इसके लिए खोदाई की जा रही है। गुरुवार दोपहर कर्मचारी बैंक के कामकाज में जुटे थे। कुछ ग्राहक भी थे। दोपहर दो बजे लंच टाइम की तैयारी थी, तभी अचानक दीवार और छत का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। कर्मचारी अपने काउंटर छोड़कर बाहर की ओर भागे। बैंक का सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बराबर में बन रहे मॉल के निर्माण कार्य पर क्षेत्रीय नागरिक आपत्ति जता चुके थे। डबल बेसमेंट का निर्माण अवैध रूप से कराया जा रहा है। घटनास्थल पर थाना छत्ता पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। बैंक परिसर से मलबा हटाए जाने का काम चल रहा है | Updated News-23/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क की व्यरों रिपोर्ट देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | सम्पर्क करें - 9193250352 #AgraJeevnimandi #BankKichhatordeewardhai #wallFall #Followers #Nonfollowers #VIRILNEWS1
- मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल आपको ‘यशोदा मां’ की तरह करनी है। हाथरस 23 अप्रैल, 2026 (सूचना विभाग)। पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में आज मा0 प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, जी.एम. डी. किट व बेबी किट का वितरण तथा पोषण पखवाड़ा ( 09 से 23 अप्रैल) के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत की कड़ी में मंच पर उपस्थित मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 सांसद, मा0 विधायक सदर, मा0 विधायक सि0राऊ, मा0 जिला अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगणों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों/अधिकारयों का स्वागत बुके भेंटकर किया गया। इस मौके पर बी0एल0एस0 इंटर नेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा बी0एल0एस0 इंटर नेशनल स्कूल की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर आधारित नाटक, कृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य व छात्र-छात्राओं ने नारी शक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक पर प्रस्तुती दी। मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मा0 जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ नव नियुक्ति 225 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिकाओं को इन्फेंटो मीटर स्टूडियो मी स्टेडियोमीटर ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बच्चियों को बेबी किट का वितरण किया। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने नव-नियुक्त सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके चेहरों को देखकर उन्हें विश्वास हो रहा है कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रही है और वास्तव में जिनको आवश्यकता थी, उन्हीं का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नौकरी नहीं है, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। आप सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के सहायक के रूप में कार्य करेंगी और बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों का वजन एवं लंबाई मापने हेतु आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका सही उपयोग सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है, ताकि बच्चों के विकास का सही आंकलन किया जा सके। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल आपको ‘यशोदा मां’ की तरह करनी है। बच्चों को केवल देखभाल ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, स्वच्छता की आदतें, जैसे हाथ धोना, शौचालय का सही उपयोग करना आदि भी सिखाना है। उन्होंने कहा कि आपको एक नई जिम्मेदारी भी मिली है। यदि आप अपने कार्य को लगन एवं निष्ठा से करेंगी, तो भविष्य में उन्नति एवं पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। मा0 मंत्री जी ने बताया कि आज पोषण पखवाड़े का समापन दिवस है, जिसके अंतर्गत बच्चों के पोषण, देखभाल एवं खेल-खेल में शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं का कार्य केवल केंद्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना भी आपकी जिम्मेदारी है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भूमिका अत्यंत व्यापक एवं महत्वपूर्ण है। यदि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगी, तो न केवल उन्हें आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों का भी व्यापक कल्याण होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि समय-समय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहायिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। मा0 सांसद जी ने नव नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि जब भी कोई नई जिम्मेदारी मिलती है, तो उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, लगन एवं निष्ठा के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मातृशक्ति से जुड़ा हुआ है और आज देश में महिलाओं की भूमिका निरंतर सशक्त हो रही है। ग्राम पंचायत के स्तर से लेकर देश के सर्वाेच्च पद तक महिलाओं ने अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन मा0 राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी इसका श्रेष्ठ उदाहरण हैं। मा0 सांसद जी ने कहा कि जब-जब माताओं एवं बहनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है, उन्होंने हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्कृष्ट कार्य किया है। चाहे प्रशासनिक सेवाएं हों, शैक्षिक क्षेत्र हो या अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं हर जगह बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मातृशक्ति को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 प्रभारी मंत्री जी द्वारा आप सभी आंगनवाड़ी सहायिकाओं को जो उपाधि दी गई है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आपसे अपेक्षा की है कि आप ‘यशोदा’ के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने भी यह संदेश दिया है कि जन्म देने वाली तो केवल एक मां होती है, लेकिन बच्चों का वास्तविक पालन-पोषण, उन्हें संस्कार देना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका ‘यशोदा मां’ के रूप में आप सभी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वह मा0 प्रभारी मंत्री जी को यह विश्वास दिलाते हैं कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं से जो अपेक्षाएं की गई हैं, उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रशासन द्वारा समुचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही सभी सहायिकाओं को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कर सकें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भूमिका समाज के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है और आप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी लगन एवं संवेदनशीलता के साथ करना होगा। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित, उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य, मा0 सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे। ---------------------------------------------------------4
- Post by Rps News1
- गाजीपुर में उड़ता हुआ पत्थर आया और सीधा कोतवाल के सर में लगा, पत्थर इतनी तेज लगा कि कोतवाल के सर में चोट लगने की आवाज दूर तक आई और कोतवाल सड़क पर गिर गए1