Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर दो डंपरों की टक्कर चालक घायल औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर दो डंपरों की टक्कर चालक घायल।
Jahid Akhter
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर दो डंपरों की टक्कर चालक घायल औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर दो डंपरों की टक्कर चालक घायल।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया : सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की,सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल,समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने,ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना,घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।1
- जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई और राहगीर तमाशबीन बने रहे। मोहल्ला नारायणपुर में किसी पारिवारिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं, वे रिश्ते में जीजा और साले हैं। किसी पुरानी बात या घरेलू विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर सरेआम एक-दूसरे को पीटा जा रहा है। इस दौरान कुछ महिलाएं और अन्य लोग बीच-बचाव करने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन गुस्साए युवक मानने को तैयार नहीं थे। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले के संज्ञान में आने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तुरंत पहुंचाया अस्पताल। समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बचने की बात आई सामने। ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता दिखाने पर क्षेत्र में थानाध्यक्ष की हो रही सराहना। घायल को अस्पताल भिजवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।1
- सराय महाजनान में प्राथमिक बिधालय में चलाया गया स्कूल चलो अभियान और सभी ग्राम के लोगो को समझाया शिक्षा बहुत जरूरी और अपने वच्चों को स्कूल जरूर भेजे शिक्षा बो शेरनी का दूध हैं जो पियेगा बो दहाड़ेगा1
- स्कूल चलो अभियान से बढ़ा नामांकन, शिक्षकों का सराहनीय प्रयास। औरैया जिले के कस्बा अजीतमल स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। विद्यालय परिवार का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।1
- ग्राम पंचायत बहादुरपुर की युवती ने लगवाई आज वैक्सीन जनपद औरैया सहार सीएससी में1
- औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।3
- औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अचानक गिरे ओलों से गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। फसल खराब होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल नष्ट हो गई। उन्होंने कहा कि अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे आने वाले साल का खर्च और कर्ज कैसे चुकाएंगे। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से यह भी जानकारी ली कि क्या ओलावृष्टि के बाद कोई प्रशासनिक अधिकारी नुकसान का सर्वे करने गांव पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव जरूर आए, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे किए ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे एवं योगेश बिरासिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।3