पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो :-मुख्य विकास अधिकारी संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो :-मुख्य विकास अधिकारी संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी
तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये
जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
- संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।3
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- संदलपुर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बिना सूचना किए कर दिया अंतिम संस्कार संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में मंगलवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से लापता हो गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार करीब 11 बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।1
- संदलपुर चौकी क्षेत्र के अचरौली गांव के बाहर खेतों में खड़े आम के पेड़ पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरौली गांव निवासी उमेश बाबू उर्फ टिल्लू (पुत्र हरिराम) ने संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उमेश बाबू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद घर पर सोने चला गया था, लेकिन देर रात अचानक घर से गायब हो गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने आम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। मृतक के पिता हरिराम, मां सूरजमुखी, पत्नी संगीता और पुत्र संचित का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को फंदे से उतारकर मंगलवार को करीब 11बजे अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं संदलपुर चौकी प्रभारी संजय दत्त वर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।1
- औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर दो डंपरों की टक्कर चालक घायल।1
- औरैया ज़िले के फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में मंगलवार दोपहर एक ऑटो में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में अचानक आग भड़क उठी, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो बुरी तरह जल चुका था। यह युवक ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, इसलिए इस घटना से उसे आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है।1
- औरैया के कुदरकोट क्षेत्र में अमर बहादुर सिंह की हुई पदोन्नति बने इंस्पेक्टर, हुआ भव्य स्वागत औरैया जिले के विकास खण्ड एरवाकटरा क्षेत्र अंतर्गत थाना कुदरकोट के थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह को शासन द्वारा पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पदोन्नति की सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के लोग थाना कार्यालय पहुंचे और फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि अमर बहादुर सिंह की बेहतर पुलिसिंग और न्यायप्रिय कार्यशैली के चलते ही उन्हें यह पदोन्नति मिली है। उन्होंने हमेशा पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन पर प्रभावी कार्यवाही की और लोगों को न्याय दिलाया। वहीं, अपराधियों के प्रति उनकी सख्ती भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रही है। इस मौके पर इंस्पेक्टर अमर बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को न्याय और सुरक्षा प्रदान करना है, जिसे वह उच्च अधिकारियों के निर्देशन में लगातार निभाते आ रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा से निभाते रहेंगे। इस दौरान राजीव कुमार बाथम, उपेंद्र कुमार वर्मा, लले वर्मा, उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह, राम मगन सिंह, मुनेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अंशुल सिंह चौहान, अनिवेश शर्मा, हरिओम, प्रेम नारायण मिश्रा, प्रेमवीर सिंह, महिला कांस्टेबल पारुल, भानु प्रधान सूखाताल, शिवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अनार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- सिकंदरा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें राज्यमंत्री अजीत पाल, एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं ईओ सिकंदरा की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार ने मनोनीत सभासद रवीश कटियार, मंजू देवी नायक और मनीष शुक्ला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों सभासदों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अन्य सभासद व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें किरण देवी, राजू, बेबी, आकाश गौतम, वैभव शर्मा, रघुनंदन, महाराज अंसारी, आले राजा, विकास बाबू, श्रीमती रूही, प्रदीप त्रिवेदी, आसाराम तिवारी, पंकज पाल, रोहित सेंगर, रोहित दिवाकर, सुमित दिवाकर, राम अवतार कुशवाहा, वरुण, लाखन सिंह नायक, अवधेश शुक्ला, नीरज मिश्रा, अजय बाजपेई, सर्वेश गौतम, मनोज कुमार (लिपिक), संदीप कुमार, अमित सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान ने किया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।1