डीबीए सोनभद्र की आम सभा की बैठक में कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता का दायित्व दिया गया - रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में हुई बैठक पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्य सर्वसम्मति से बनाए गए प्रवक्ता - डीबीए सोनभद्र की आम सभा की बैठक में कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता का दायित्व दिया गया - रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में हुई बैठक सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य को प्रवक्ता एवं संतोष कुमार यादव एडवोकेट व चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री का दायित्व दिया गया है।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक का संचालन पवन कुमार सिंह एड ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के सुचारु संचालन एवं अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को दी गई। वहीं, संगठन की गतिविधियों एवं बार एसोसिएशन की नीतियों को प्रभावी ढंग से अधिवक्ताओं एवं आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता, गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान का मजबूत मंच है। आम सभा द्वारा लिए गए निर्णय संगठन को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव,चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह,सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली,अभिषेक मौर्य,अनुराग पाण्डेय,राकेश सिंह, विनीता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
डीबीए सोनभद्र की आम सभा की बैठक में कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता का दायित्व दिया गया - रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में हुई बैठक पूर्व महामंत्री प्रदीप मौर्य सर्वसम्मति से बनाए गए प्रवक्ता - डीबीए सोनभद्र की आम सभा की बैठक में कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री और प्रवक्ता का दायित्व दिया गया - रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में हुई बैठक सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र की आम सभा की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य को प्रवक्ता एवं संतोष कुमार यादव एडवोकेट व चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को संयुक्त रूप से कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री का दायित्व दिया गया है।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक का संचालन पवन कुमार सिंह एड ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं एवं संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया तथा आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन के सुचारु संचालन एवं अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते
हुए कार्यवाहक प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से संतोष कुमार यादव एडवोकेट एवं चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट को दी गई। वहीं, संगठन की गतिविधियों एवं बार एसोसिएशन की नीतियों को प्रभावी ढंग से अधिवक्ताओं एवं आमजन तक पहुंचाने के लिए पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने लिए गए निर्णयों का स्वागत करते हुए संगठन की एकजुटता, गरिमा और अधिवक्ता हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान का मजबूत मंच है। आम सभा द्वारा लिए गए निर्णय संगठन को व्यवस्थित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर हीरालाल पटेल, राजेश यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव,चंद्र प्रकाश सिंह, विमल प्रसाद सिंह,सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली,अभिषेक मौर्य,अनुराग पाण्डेय,राकेश सिंह, विनीता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
- झाड़ियों में मिली लावारिस नवजात बच्ची, सीएचसी दुद्धी में इलाज के बाद चाइल्ड केयर टीम को सौंपी गई दुद्धी(सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुप्ता मोड़ के पास सोनार बस्ती में विपत गौड़ के खेत की झाड़ियों से एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण रामदास गौड़ ने जब झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के पड़ी रो रही थी। रामदास ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान बृजेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। सीएचसी की चिकित्सक डॉ. मुस्कान ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद बताया कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चाइल्ड केयर सोनभद्र की रेस्क्यू टीम सीएचसी दुद्धी पहुंची। टीम में शामिल सीएचएल केसवर्कर सीमा शर्मा, वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया ने चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद लोक लाज के चलते झाड़ियां में फेंक दिया।4
- 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां1
- तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। विंढमगंज बाजार में हादसा, घायल महिला सलैयाडिह की निवासी विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के बाजार में नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे पिंटू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के सामने एक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही महिला को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD2666 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ रुक गया। घायल महिला की पहचान चिंता देवी पत्नी राजाराम, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला की मदद के लिए लोग आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज बताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मोटरसाइकिल की डिग्गी में ताश के पत्ते भी पाए जाने की बात सामने आई, जबकि कुछ ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बाद में लव-कुश शू स्टोर के पास रखा गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में1
- शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।1
- पूर्णिया के संसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बिहार में बाढ़ आने के कारण अपने तरफ से कुछ राशन और पैसा देते हुए देख रहे है1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी 😨 एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला शव। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी। #सोनभद्र #शक्तिनगर #BreakingNews1
- एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-2 के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2