Shuru
Apke Nagar Ki App…
त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ इसके लिए पूजा समिति और लातेहार प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं:: लोचापा प्रदेश सचिव ने कहा। बुधवार की देर शाम 10:00 बजे लोजपा प्रदेश सचिव लातेहार निवासी मुरली प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है इसके लिए लातेहार प्रशासन सहित पूजा समिति के सदस्य धन्यवाद के पत्र।
Manoj dutt dev
त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ इसके लिए पूजा समिति और लातेहार प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं:: लोचापा प्रदेश सचिव ने कहा। बुधवार की देर शाम 10:00 बजे लोजपा प्रदेश सचिव लातेहार निवासी मुरली प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है इसके लिए लातेहार प्रशासन सहित पूजा समिति के सदस्य धन्यवाद के पत्र।
More news from झारखंड and nearby areas
- त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ इसके लिए पूजा समिति और लातेहार प्रशासन धन्यवाद के पात्र हैं:: लोचापा प्रदेश सचिव ने कहा। बुधवार की देर शाम 10:00 बजे लोजपा प्रदेश सचिव लातेहार निवासी मुरली प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है इसके लिए लातेहार प्रशासन सहित पूजा समिति के सदस्य धन्यवाद के पत्र।1
- मनिका प्रखंड के शिंजो शिव मंदिर और बाजार टांड़ के दुर्गा पूजा पंडाल से निकली,आकर्षक सजावट के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा, विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए, धूमधाम से निकाला गया मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस मनिका, लातेहार:-मनिका प्रखंड में दशहरा के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला |शिंजो शिव मंदिर एवं बाजार टांड़ स्थित पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाए गए वाहनों पर विराजमान कर विसर्जन जुलूस निकल गया|जुलूस मणिका के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरा, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और जयकारों के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी|विसर्जन जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा|आकर्षक ढंग से सजे वहां और मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा|श्रद्धालुओं ने नाम आंखों और भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आने की कामना की|पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आस्था की झलक देखने को मिली| दशहरा के विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए मनिका पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा |सुरक्षा व्यवस्था की कमान थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय ने अपने हाथों में रखी |जुलूस के दौरान विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया |ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके| मनिका में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था, आपसी सौहार्द और उत्साह देखने को मिला|पुलिस प्रशासन की सतर्कता के बीच दशहरा का जुलूस धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ|1
- खड़ी हाईवा में घुसी बाइक हेलमेट के बावजूद सिर पर चोट, गार्ड की हालत नाजुक, रिम्स रेफर खड़ी हाईवा में घुसी बाइक हेलमेट के बावजूद सिर पर चोट, गार्ड की हालत नाजुक, रिम्स रेफर मो० मुमताज चंदवा (लातेहार) - रांची-चतरा राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भूसाड़ नाला के पास ट्रैफिक जाम के कारण सड़क किनारे खड़ी हाईवा में पीछे से आ रही बाइक टक्कर मारते हुए घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान जमशेद डैम टोली चंदवा निवासी मो० जमशेद के रूप में हुई है, जो चकला स्थित रश्मि मैटेलिक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। बताया जाता है कि वह ड्यूटी खत्म कर चंदवा लौट रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हेलमेट पहने होने के बावजूद जमशेद के सिर में चोट आई और वह सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना चंदवा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उस वक्त एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने मानवता दिखाते हुए घायल को यात्री टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया है। पुलिस ने हाईवा को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के गांव में रोड बनते ही फट गया1
- 🚨 मिट्टी में डालकर बनाई जा रही सड़क! #road #shorts #shortvideo #youtubeshorts #thekedar #news1
- भरनो में दुर्गा माता की प्रतिमा का किया गया नम आंखों से विसर्जन। *भरनो(गुमला)*:- प्रखण्ड मुख्यालय के सभी पूजा समितियों द्वारा बुधवार की देर शाम में दुर्गा पूजा पर जगत जननी माता दुर्गा जी का प्रतिमा का विषर्जन नम आँखो से भक्तो ने विदाई दी।भरनो प्रखण्ड में दुर्गा पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ और माँ की प्रतिमाओ का विसर्जन विधि -विधान से किया गया।जहां सभी पूजा समितियों के सदस्यों ने पुरे गांव में माँ की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली,जो विभिन्न चौराहों में घूमने के बाद बस्ती स्थित तालाब पहुँची।भरनो में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर मंटू चौधरी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने शोभायात्रा में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए के लिए बस्ती स्थित तालाब तक जाकर पूजा समिति के सदस्यों को समय पर प्रतिमा विसर्जन करावाया।जिसमें बस्ती विष्णु मंदिर स्थित पूजा समिति,हरिजन मुहल्ला स्थित श्रीदुर्गा मंदिर पूजा समिति,ब्लॉक चौक शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति,स्कूल चौक शिवपुरी दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रतिमा विसर्जन किया गया,जहाँ विधिवत आचार्य अवधेश मिश्रा एवं आचार्य नीतीश मिश्रा,सुदर्शन मिश्रा,गौतम मिश्रा पुरोहितो द्वारा मन्त्र उच्चारण के साथ माँ का जयकारे के साथ प्रतिमा विसर्जन किया गया।प्रतिमा विर्सजन के मौके पर हर कोई माँ के अंतिम दर्शन को बेताब दिख रहे थे,और नम आँखों से माँ को विदाई दी गयी।इस शोभायात्रा सह प्रतिमा विसर्जन को सफल बनाने में सभी पूजा समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी योगदान दिया।इससे पूर्व सभी पूजा पंडालों में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया,और अभिभावकों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।1
- चतरा पशु मेले में नेपाल से आया मुर्रा नस्ल का भैंसा बना आकर्षण का केंद्र, पांच लाख रुपये रखी गई कीमत, देखने उमड़ रही भीड़ चतरा : बरसात के बाद लगने वाला झारखंड का प्रसिद्ध चतरा का ऐतिहासिक पशु मेले में इस बार नेपाल से आया मुर्रा नस्ल का एक भैंसा चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नेपाल की तराई से बिक्री के लिए लाए गए इस भैंसे की कीमत पांच लाख रुपये रखी गई है। इसकी कद-काठी और आकर्षक बनावट को देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुट रही है। पशु व्यापारी अभय यादव ने बताया कि यह मुर्रा नस्ल का भैंसा है। उनके अनुसार इसकी नस्ल की विशेषताओं के कारण इसकी अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद है। व्यापारी का दावा है कि इसकी दूध उत्पादन क्षमता 20 लीटर तक हो सकती है। मेले में इस भैंसे को खरीदने के लिए किसान भी रुचि दिखा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ खरीदार डेढ़ लाख रुपये तक की पेशकश करने को तैयार हैं लेकिन व्यापारी की ओर से तय पांच लाख रुपये की कीमत के कारण सौदा अभी नहीं हो सका है। नेपाल से आए इस भैंसे को देखने और उसकी कीमत जानने के लिए पशु मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।1
- लातेहार जिले भर में बुधवार की रात 10:00 बजे शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा का त्यौहार। इस मौके पर लातेहार जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में मां दुर्गा की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया।इस मौके पर लातेहार जिला के महुआडार लातेहार मुख्यालय चंदवा बालूमाथ बरियातू एवं हेरहंज प्रखंड में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमरी। इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विसर्जन के जुलूस में दंडाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनाती रखी गई थी ।विसर्जन के दौरान पूजा समितियां के द्वारा पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा को जल में विसर्जन किया गया ।विसर्जन के उपरांत लातेहार जिला मुख्यालय सहित अन्य प्रखंडों से कोई भी अप्रिय घटना घटित होने की कोई भी सूचना प्राप्त नहीं की गई है।1