logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं में एचपीसीएल के अधिकारियों की हत्या से दहला बदायूं बदायूं जिले के मूसाझाग थाना के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरूवार की दोपहर प्लांट में काम कर चुका अजय प्रताप नामक युवक बुलैरो कार से आया और प्लांट के अंदर घुस गया। बताते हैं कि अजय प्लांट परिसर में बने कार्यालय में पहुंचा, जहां प्लांट कर्मियों के साथ बैठक कर प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा को निशाना बना कर अजय ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे दोनों के गोलियां लग गई और वह नीचे गिर गए। प्लांट के अंदर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई जिला लाभ उठा कर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद प्लांट कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मूसाझाग और दातागंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों अधिकारियों को जीवित समझकर दातागंज सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी और दहशत व्याप्त हो गई है।

13 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

बदायूं में एचपीसीएल के अधिकारियों की हत्या से दहला बदायूं बदायूं जिले के मूसाझाग थाना के गांव सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरूवार की दोपहर प्लांट में काम कर चुका अजय प्रताप नामक युवक बुलैरो कार से आया और प्लांट के अंदर घुस गया। बताते हैं कि अजय प्लांट परिसर में बने कार्यालय में पहुंचा, जहां प्लांट कर्मियों के साथ बैठक कर प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा को निशाना बना कर अजय ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे दोनों के गोलियां लग गई और वह नीचे गिर गए। प्लांट के अंदर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई जिला लाभ उठा कर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद प्लांट कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर मूसाझाग और दातागंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों अधिकारियों को जीवित समझकर दातागंज सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी और दहशत व्याप्त हो गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र में निवर्तमान विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई। समारोह में फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे और मंच से संबोधन भी दिया गया। पूरे आयोजन में लोगों ने जमकर होली की खुशियां मनाईं और धार्मिक झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम देर तक चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
    2
    बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र में निवर्तमान विधायक के आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई।
समारोह में फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियों ने आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे और मंच से संबोधन भी दिया गया।
पूरे आयोजन में लोगों ने जमकर होली की खुशियां मनाईं और धार्मिक झांकियों के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम देर तक चलता रहा और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान
    2
    11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • क्रिकेट विवाद में किशोर को उसके दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर बदायूं। जिले के उपनगर दातागंज में बुधवार को क्रिकेट के मामूली विवाद में एक किशोर को उसके दो दोस्तों ने एकांत स्थान पर ले जाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली के छर्रे किशोर वैभव माथुर पुत्र विपिन माथुर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में लगे है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज को सीएचसी दातागंज लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां भी हालत में सुधार न आया तब परिजन उसे हायर सेंटर ले गए है। दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    क्रिकेट विवाद में किशोर को उसके दोस्तों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर
बदायूं। जिले के उपनगर दातागंज में बुधवार को क्रिकेट के मामूली विवाद में एक किशोर को उसके दो दोस्तों ने एकांत स्थान पर ले जाकर जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली के छर्रे किशोर वैभव माथुर पुत्र विपिन माथुर के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में लगे है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज को सीएचसी दातागंज लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया जहां भी हालत में सुधार न आया तब परिजन उसे हायर सेंटर ले गए है। दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं बदायूं के सरकारी अस्पताल में नाम और धर्म पूंछकर लगाया जाता है टीका हिंदू युवती ने मुस्लिम एएनएम पर धर्म और जाति पूंछकर टीका लगाने से इनकार करने का लगाया आरोप बदायूं के दातागंज स्वास्थ्य केंद्र का मामला पीड़िता का आरोप कि जब वह टीका लगवाने अस्पताल गई तो ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने पहले धर्म पूंछा फिर जाति इसके बाद कहा कि हम हिंदुओं के टीका नहीं लगाते हैं,विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और धक्का मारकर गेट के बाहर कर दिया - बाइट - प्रीति, पीड़िता बाइट - कुसुम लता घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है पीड़िता ने अपने पिता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक से बात कर कार्यवाही की मांग की,कार्यवाही न होने पर अस्पताल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन का कहना है कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था है,मामला निराधार है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी बाइट - डॉ रिदेश भसीन चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी दातागंज बाइट - हिमालयन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विश्व हिंदू परिषद बाइट - सत्यपाल गुप्ता , नगर संचालक दातागंज
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं 
बदायूं के सरकारी अस्पताल में नाम और धर्म पूंछकर लगाया जाता है टीका
हिंदू युवती ने मुस्लिम एएनएम पर धर्म और जाति पूंछकर टीका लगाने से इनकार करने का लगाया आरोप
बदायूं के दातागंज स्वास्थ्य केंद्र का मामला
पीड़िता का आरोप कि जब वह टीका लगवाने अस्पताल गई तो ड्यूटी पर तैनात  एएनएम ने पहले धर्म पूंछा फिर जाति इसके बाद कहा कि हम हिंदुओं के टीका नहीं लगाते हैं,विरोध करने पर उसने अभद्र व्यवहार किया और धक्का मारकर गेट के बाहर कर दिया - 
बाइट - प्रीति, पीड़िता
बाइट - कुसुम लता 
घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है पीड़िता ने अपने पिता के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है
वहीं घटना की जानकारी होने पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक से बात कर कार्यवाही की मांग की,कार्यवाही न होने पर अस्पताल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी
इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन का कहना है कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था है,मामला निराधार है फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी
बाइट - डॉ रिदेश भसीन चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी दातागंज
बाइट - हिमालयन अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विश्व हिंदू परिषद
बाइट - सत्यपाल गुप्ता , नगर संचालक दातागंज
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    1
    Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Mohd Saleem
    1
    Post by Mohd Saleem
    user_Mohd Saleem
    Mohd Saleem
    दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संभल का CO कुलदीप कुमार सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो जेल में डालने की धमकी दे रहा है, ईरान के लिए प्रदर्शन किया तो 'बढ़िया इलाज कर दूंगा' कह रहा है, ईरान के फिक्रमंद होने वाले मुस्लिमों को ईरान भेजने की बात कर रहा है। इस अधिकारी ने सत्ताधारी नेताओं और संविधान की शपथ लेकर कानून व्यवस्था संभालने का वादा करने वाले अधिकारियों के बीच का फर्क ख़त्म कर दिया है कोई अंतर नहीं छोड़ा, दूसरी वीडियो भी देखिए! पिछले हफ़्ते ही संभल के एसपी केके बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर न सिर्फ होली खेली बल्कि DJ के साथ कई किलोमीटर तक होली खेलते हुए सफ़र तय किया। संभल का CO बताए इस वीडियो पर उसका क्या बयान है, या बांग्लादेश की हिंसा पर भारत में प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं का भी इलाज करने की बात कही गई?
    2
    संभल का CO कुलदीप कुमार सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो जेल में डालने की धमकी दे रहा है, ईरान के लिए प्रदर्शन किया तो 'बढ़िया इलाज कर दूंगा' कह रहा है, ईरान के फिक्रमंद होने वाले मुस्लिमों को ईरान भेजने की बात कर रहा है।
इस अधिकारी ने सत्ताधारी नेताओं और संविधान की शपथ लेकर कानून व्यवस्था संभालने का वादा करने वाले अधिकारियों के बीच का फर्क ख़त्म कर दिया है कोई अंतर नहीं छोड़ा, दूसरी वीडियो भी देखिए! पिछले हफ़्ते ही संभल के एसपी केके बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर न सिर्फ होली खेली बल्कि DJ के साथ कई किलोमीटर तक होली खेलते हुए सफ़र तय किया।
संभल का CO बताए इस वीडियो पर उसका क्या बयान है, या बांग्लादेश की हिंसा पर भारत में प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं का भी इलाज करने की बात कही गई?
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    9 hrs ago
  • बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी,दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से दहशत। एचपीसीएल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में नौकरी और अनाधिकृत कार्य करने को लेकर पिछले छह माह से चल रहा विवाद खूनखराबे तक पहुंच गया। प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर हुई हत्या से दहशत,दोनों के सीने में लगी,डॉ ने किया मृत घोषित। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल पॉवर प्लांट का मामला। घटना के संबंध में बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह।
    1
    बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी,दिन दहाड़े हुए डबल मर्डर से दहशत।
एचपीसीएल के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में नौकरी और अनाधिकृत कार्य करने को लेकर पिछले छह माह से चल रहा विवाद खूनखराबे तक पहुंच गया।
प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गोली मारकर हुई हत्या से दहशत,दोनों के सीने में लगी,डॉ ने किया मृत घोषित।
सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी स्थित एचपीसीएल पॉवर प्लांट का मामला।
घटना के संबंध में बाइट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ब्रजेश कुमार सिंह।
    user_धर्मेन्द्र कसौधन
    धर्मेन्द्र कसौधन
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.