logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल का CO कुलदीप कुमार सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो जेल में डालने की धमकी दे रहा है, ईरान के लिए प्रदर्शन किया तो 'बढ़िया इलाज कर दूंगा' कह रहा है, ईरान के फिक्रमंद होने वाले मुस्लिमों को ईरान भेजने की बात कर रहा है। इस अधिकारी ने सत्ताधारी नेताओं और संविधान की शपथ लेकर कानून व्यवस्था संभालने का वादा करने वाले अधिकारियों के बीच का फर्क ख़त्म कर दिया है कोई अंतर नहीं छोड़ा, दूसरी वीडियो भी देखिए! पिछले हफ़्ते ही संभल के एसपी केके बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर न सिर्फ होली खेली बल्कि DJ के साथ कई किलोमीटर तक होली खेलते हुए सफ़र तय किया। संभल का CO बताए इस वीडियो पर उसका क्या बयान है, या बांग्लादेश की हिंसा पर भारत में प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं का भी इलाज करने की बात कही गई?

8 hrs ago
user_MOHD ASIF ABBAS
MOHD ASIF ABBAS
Voice of people Aonla, Bareilly•
8 hrs ago

संभल का CO कुलदीप कुमार सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो जेल में डालने की धमकी दे रहा है, ईरान के लिए प्रदर्शन किया तो 'बढ़िया इलाज कर दूंगा' कह रहा है, ईरान के फिक्रमंद होने वाले मुस्लिमों को ईरान भेजने की बात कर रहा है। इस अधिकारी ने सत्ताधारी नेताओं और संविधान की शपथ लेकर कानून व्यवस्था संभालने का वादा करने वाले अधिकारियों के बीच का फर्क ख़त्म कर दिया है कोई अंतर नहीं छोड़ा, दूसरी वीडियो भी देखिए! पिछले हफ़्ते ही संभल के एसपी केके बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सड़क पर न सिर्फ होली खेली बल्कि DJ के साथ कई किलोमीटर तक होली खेलते हुए सफ़र तय किया। संभल का CO बताए इस वीडियो पर उसका क्या बयान है, या बांग्लादेश की हिंसा पर भारत में प्रदर्शन करने वाले हिंदुओं का भी इलाज करने की बात कही गई?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • sanvedna Kutch aur pensioners Sansthan ka hua udghatan/Bareilly SSP karyalay nai pahal
    1
    sanvedna Kutch aur pensioners Sansthan ka hua udghatan/Bareilly SSP karyalay nai pahal
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के सिविल लाइंस स्थित डी-108 (डीआईजी आवास के निकट, रोटरी क्लब मैदान के सामने) सीनियर एडवोकेट अजय कुमार निर्मोही के आवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।
    1
    बरेली के सिविल लाइंस स्थित डी-108 (डीआईजी आवास के निकट, रोटरी क्लब मैदान के सामने) सीनियर एडवोकेट अजय कुमार निर्मोही के आवास पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली में भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर में पारिवारिक जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव निवासी दिव्यांग युवक शहादत हुसैन ने अपने सगे भाई और भाभी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित शहादत हुसैन का कहना है कि उसका अपने भाई अमानत से जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसका भाई जबरदस्ती उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि विरोध करने पर अमानत और उसकी पत्नी गुलशन आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। पीड़ित के मुताबिक हाल ही में दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसकी पत्नी जन्नती बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका होंठ तक काट लिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। इस मामले में थाना भुता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहादत हुसैन ने एसएसपी से मामले में सख्त कार्रवाई और अपनी व पत्नी की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले में आज बृहस्पतिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली में भुता थाना क्षेत्र के गांव फैजनगर में पारिवारिक जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। गांव निवासी दिव्यांग युवक शहादत हुसैन ने अपने सगे भाई और भाभी पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित शहादत हुसैन का कहना है कि उसका अपने भाई अमानत से जमीन का बंटवारा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसका भाई जबरदस्ती उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। आरोप है कि विरोध करने पर अमानत और उसकी पत्नी गुलशन आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
पीड़ित के मुताबिक हाल ही में दोनों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसकी पत्नी जन्नती बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसका होंठ तक काट लिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। इस मामले में थाना भुता में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार दबाव बना रहे हैं और मुकदमा वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शहादत हुसैन ने एसएसपी से मामले में सख्त कार्रवाई और अपनी व पत्नी की सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले में आज बृहस्पतिवार समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने दी अलविदा और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं#
    1
    #हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने दी अलविदा और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान
    2
    11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत मालवीय आवास ग्रह बदायूं सम्पन्न हुई 6 सूत्री ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मजिस्ट्रेट को सोपा जय जवान जय किसान
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज दिनांक 12 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित कक्ष का विधिवत अनावरण किया गया। इस कक्ष की स्थापना का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और पेंशनर्स को एक समुचित स्थान उपलब्ध कराना है, जहाँ वे बैठकर आपसी संवाद कर सकें, अपनी समस्याएँ साझा कर सकें और अपने सुझाव प्रशासन तक पहुँचा सकें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुश्री सोनाली मिश्रा द्वारा फीता काटकर इस कक्ष का उद्घाटन किया गया।
    1
    आज दिनांक 12 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद बरेली द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्थान के नवनिर्मित कक्ष का विधिवत अनावरण किया गया।
इस कक्ष की स्थापना का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और पेंशनर्स को एक समुचित स्थान उपलब्ध कराना है, जहाँ वे बैठकर आपसी संवाद कर सकें, अपनी समस्याएँ साझा कर सकें और अपने सुझाव प्रशासन तक पहुँचा सकें।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुश्री अंशिका वर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुश्री सोनाली मिश्रा द्वारा फीता काटकर इस कक्ष का उद्घाटन किया गया।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter Bareilly, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • इज्जत नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खिरिदापुर रेलवे ग्राउंड के पास से ललित उर्फ गोलू, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी मठ लक्ष्मीपुर को 315 ग्राम अवैध अफीम के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम उत्तराखंड से लाकर ड्राइवरों और राहगीरों को बेचता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    1
    इज्जत नगर थाना  क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर खिरिदापुर रेलवे ग्राउंड के पास से ललित उर्फ गोलू, पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी मठ लक्ष्मीपुर को 315 ग्राम अवैध अफीम के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम उत्तराखंड से लाकर ड्राइवरों और राहगीरों को बेचता था। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
    user_King
    King
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बरेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए 300 बेड अस्पताल में निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सरकारी स्वास्थ्य पोर्टलों के उपयोग और मरीजों से जुड़ी जानकारी को सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को मरीजों के लिए आभा पहचान संख्या बनाने, अस्पताल और डॉक्टरों का पंजीकरण करने तथा अस्पतालों में आवश्यक सूचना पट लगाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए इन पोर्टलों पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इससे मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर व पारदर्शी इलाज मिल सकेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जस्सी रजनी सहित जिले के कई निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान पोर्टल संचालन, आभा पहचान संख्या बनाने और अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी निजी अस्पतालों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल मिशन को सफल बनाने में सहयोग करें। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए 300 बेड अस्पताल में निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सरकारी स्वास्थ्य पोर्टलों के उपयोग और मरीजों से जुड़ी जानकारी को सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद अंसारी ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को मरीजों के लिए आभा पहचान संख्या बनाने, अस्पताल और डॉक्टरों का पंजीकरण करने तथा अस्पतालों में आवश्यक सूचना पट लगाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सभी निजी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए इन पोर्टलों पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इससे मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर व पारदर्शी इलाज मिल सकेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जस्सी रजनी सहित जिले के कई निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान पोर्टल संचालन, आभा पहचान संख्या बनाने और अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था लागू करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अधिकारियों ने सभी निजी अस्पतालों से अपील की कि वे जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल मिशन को सफल बनाने में सहयोग करें। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #बरेली में आज पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कराया रोज़ा इफ्तार#
    1
    #बरेली में आज पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कराया रोज़ा इफ्तार#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.