logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संग्रामपुर विकासखंड के करनाईपुर कम्पोजिटिब विद्यालय में पुस्तक का हुआ वितरण अमेठी के गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने स्वयं बच्चों को अपने हाथों से शिक्षा बैग किट दिया।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा स्कूल चलो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त किताबें यूनिफॉर्म और स्कूल बैग दिया जा रहा ।इसी कार्यक्रम को लेकर आज क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में कक्षा 1 व असहाय , आंगनबाड़ी,व बाल -वाटिका के बच्चों को निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रामसिंह मिश्रा,एमआरपी आशीष श्रीवास्तव,एजुकेटर श्रद्धा मिश्रा, प्रधानाध्यापक नन्हे लाल कनौजिया शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने व बच्चों के उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत यह शिक्षा किट बांटी जा रही है

8 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
2dd4a31a-89a2-41da-9f2c-e5de9626cc0f

संग्रामपुर विकासखंड के करनाईपुर कम्पोजिटिब विद्यालय में पुस्तक का हुआ वितरण अमेठी के गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने स्वयं बच्चों को अपने हाथों से शिक्षा बैग किट दिया।खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा स्कूल चलो अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त किताबें यूनिफॉर्म और स्कूल बैग दिया जा रहा ।इसी कार्यक्रम को लेकर आज क्षेत्र के मॉडल कम्पोजिट विद्यालय करनाईपुर में कक्षा 1 व असहाय , आंगनबाड़ी,व बाल -वाटिका के बच्चों को निशुल्क पुस्तक व बैग किट दिया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रामसिंह मिश्रा,एमआरपी आशीष श्रीवास्तव,एजुकेटर श्रद्धा मिश्रा, प्रधानाध्यापक नन्हे लाल कनौजिया शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा ने बताया कि शिक्षा को प्रोत्साहित करने व बच्चों के उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत यह शिक्षा किट बांटी जा रही है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    3
    अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • अमेठी जिले में हुई युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी जिले में हुई   युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने  बरामद किया है।
मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए  एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था।
बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त 
दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए
इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से  हत्या कर दी।
16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 
हत्या में उपयोग चाकू और 
मृतका का मोबाइल फोन
बरामद किया है।
पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।
    4
    अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू को पीट कर किया घायल रेफर अमेठी स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ‌ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन‌ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    3
    मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू  को पीट कर किया घायल
रेफर 
अमेठी
स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई  
गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ‌ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन‌ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके  अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं   डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर  कर दिया है   प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या (दर्शननगर चौकी)* तेज रफ्तार से आ रही ब्लैक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से दो भैंस गंभीर रूप से हुई घायल। एक भैंस की हालत नाजुक व दूसरी भी गंभीर रूप से घायल। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद जानवरों को रोड से हटाने का कर रहे प्रयास । मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो को कस्टडी में लेकर लोगों से कर रही पूछताछ। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर गांव का मामला ।
    1
    अयोध्या (दर्शननगर चौकी)*
तेज रफ्तार से आ रही ब्लैक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से दो भैंस गंभीर रूप से हुई घायल। एक भैंस की हालत नाजुक व दूसरी भी गंभीर रूप से घायल। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद जानवरों को रोड से हटाने का कर रहे प्रयास । मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो को कस्टडी में लेकर लोगों से कर रही पूछताछ। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर गांव का मामला ।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था।
बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था।
मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.