logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट देवरानी जेठानी समेत कई घायल, जमीनी रंजिश को लेकर गांव में मारपीट संवाददाता अनिल कुमार प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।

2 hrs ago
user_अनिल कुमार पत्रकार
अनिल कुमार पत्रकार
प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रायगढ़ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट देवरानी जेठानी समेत कई घायल, जमीनी रंजिश को लेकर गांव में मारपीट संवाददाता अनिल कुमार प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    1
    प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने  जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में सड़कों एवं नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि समतलीकरण एवं अन्य शेष कार्य बजट प्राप्त होने के उपरांत लगभग छह माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्मित सड़कों एवं नालों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों तथा शेष कार्यों का विस्तृत विवरण तैयार कर शासन को तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि आवश्यक बजट शीघ्र प्राप्त हो सके और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अब तक कराए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु शासन को पत्र भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के शीघ्र पूर्ण होने से जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और इच्छुक उद्यमियों को फैक्ट्री स्थापित करने हेतु प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग साहब शरण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित रहे।
    3
    प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में सड़कों एवं नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि समतलीकरण एवं अन्य शेष कार्य बजट प्राप्त होने के उपरांत लगभग छह माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्मित सड़कों एवं नालों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों तथा शेष कार्यों का विस्तृत विवरण तैयार कर शासन को तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि आवश्यक बजट शीघ्र प्राप्त हो सके और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अब तक कराए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु शासन को पत्र भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के शीघ्र पूर्ण होने से जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और इच्छुक उद्यमियों को फैक्ट्री स्थापित करने हेतु प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग साहब शरण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी जिले में हुई युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद किया है। मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग चाकू और मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी जिले में हुई   युवती हत्या कांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर । “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत थाना गौरीगंज पुलिस ने  दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में उपयोग हुए चाकू और मृतका का मोबाइल फोन को पुलिस ने  बरामद किया है।
मृतका की पहचान अमिता देवी (24) निवासी ग्राम चतुरीपुर मजरे मऊ, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है। इस मामले में मृतका के भाई ओमप्रकाश द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
दरअसल 15 अप्रैल को परिजनों ने युवती की हत्या की सूचना पुलिस को दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए  एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सनोज (20) और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान और बातचीत थी। लेकिन हाल के दिनों में मोबाइल पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।
पुलिस पूछताछ में सनोज ने खुलासा किया कि उसे मृतका के फोन के “व्यस्त” रहने पर शक हुआ, जिससे वह नाराज हो गया। इसी शक ने उसे इतना उकसाया कि उसने अपने दोस्त दुर्गेश्वरी गुप्ता (19) के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
दरअसल 14 अप्रैल की रात आरोपी सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बुलाया। वहां पहले से उसका साथी दुर्गेश्वरी मौजूद था।
बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया। अमिता के शोर मचाने पर सनोज ने उसका मुंह दबा दिया उसके दोस्त 
दुर्गेश्वरी ने उसके पैर पकड़ लिए
इसके बाद सनोज ने चाकू से अमिता का गला रेतकर उसकी बेरहमी से  हत्या कर दी।
16 अप्रैल को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 
हत्या में उपयोग चाकू और 
मृतका का मोबाइल फोन
बरामद किया है।
पुलिसअधिकारियों के मुताबिक, यह मामला पूरी तरह से व्यक्तिगत रंजिश और शक के चलते की गई सुनियोजित हत्या का है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।
    4
    अमेठी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से ने एक युवती की जान ले ली। लेकिन राहत की बात ये है कि गौरीगंज पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
थाना गौरीगंज क्षेत्र के चतुरीपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय अमिता देवी की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमेठी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस टीम ने तेजी से काम करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सनोज और उसका साथी दुर्गेश्वरी गुप्ता ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।
आरोपी सनोज ने बताया कि वो और मृतका एक-दूसरे के साथ पढ़ते थे और पहले से जानते थे साथ ही तब से लगातार संपर्क में थे। लेकिन जब मृतका का फोन बार-बार व्यस्त मिलने लगा, तो शक ने सनोज के दिमाग में जगह बना ली। इसी शक ने एक खतरनाक साजिश को जन्म दिया। सनोज ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
14 अप्रैल की रात, सनोज ने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठ के पास बुलाया, जहां पहले से उसका साथी मौजूद था। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, और फिर आरोपियों ने मिलकर अमिता को दबोच लिया। मुंह दबाकर और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि शक और गुस्सा किस हद तक इंसान को अंधा बना सकता है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू को पीट कर किया घायल रेफर अमेठी स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ‌ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन‌ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    3
    मामूली विवाद में पुत्र ने पिता और भयहू  को पीट कर किया घायल
रेफर 
अमेठी
स्थानीय कोतवाली के अंतर्गत पीठीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई  
गुरुवार की सुबह दोपहर में श्रीमती की बकरी उनके जेठ संतराम की बाल्टी में भरे हुए पानी को पीने लगी जिसको लेकर दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है बकरी जब पानी पी रही थी उसी समय सन्तराम के परिजन बकरी की पिटाई करते हुए खदेड़ दिया श्रीमती और उनकी पुत्री अपने जेठ‌ के यहां उलाहना देने गई इससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी इनके ससुर रामचरन‌ जब बीच-बचाव करने पहुंचे तब उन्हें भी हमलावरों ने पीट कर घायल कर दिया इसके  अतिरिक्त दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोगों को हल्की चोटें आईं   डॉक्टर दोनों को जिला अस्पताल रेफर  कर दिया है   प्रभारी निरीक्षक रबी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर का फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी हथिगवां श्री सत्येन्द्र सिंह व स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को भगवान श्रीराम की प्रतिमा व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर का फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी हथिगवां श्री सत्येन्द्र सिंह व स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को भगवान श्रीराम की प्रतिमा व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा, क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री अमरनाथ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ कर फसल नष्ट की गई तथा अभियुक्त शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त प्रकरण में की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा बाइट दी गई।
    1
    “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पट्टी पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा थाना पट्टी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनगर सराय छिवलहा में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ कर फसल नष्ट की गई तथा अभियुक्त शिवकुमार यादव को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।उक्त प्रकरण में की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा बाइट दी गई।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था। मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    अमेठी कोतवाली क्षेत्र में पानी पूरी का ठेला लगाने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जालौन जनपद के दशहरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र हरिराम के रूप में हुई है, जो अमेठी में रहकर रोजी-रोटी कमाता था।
बताया गया कि गुड्डू अविवाहित था और परिवार में उसकी मां व दो भाई हैं। वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने दूर के रिश्तेदार मोहित के साथ महमूदपुर स्थित फायर ब्रिगेड के पास एक मैरिज लॉन के नजदीक किराए के कमरे में रह रहा था। यहीं से वह पानी पूरी तैयार कर बाजार में बेचता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपने घर से वापस अमेठी लौटा था।
मोहित के अनुसार, बुधवार रात गुड्डू शराब के नशे में कमरे पर लौटा था। इसी दौरान उसे चक्कर आया और वह संतुलन खो बैठा, जिससे वह फर्श पर सिर के बल गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर के पीछे गंभीर चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कमरे पर ही डॉक्टर बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
गुरुवार सुबह जब काफी देर तक गुड्डू नहीं जागा, तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 1:30 बजे पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन विलंब होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजन जालौन से अमेठी के लिए रवाना हो चुके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.