logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने इण्डस्ट्रियल एरिया का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में सड़कों एवं नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि समतलीकरण एवं अन्य शेष कार्य बजट प्राप्त होने के उपरांत लगभग छह माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्मित सड़कों एवं नालों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों तथा शेष कार्यों का विस्तृत विवरण तैयार कर शासन को तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि आवश्यक बजट शीघ्र प्राप्त हो सके और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अब तक कराए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु शासन को पत्र भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के शीघ्र पूर्ण होने से जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और इच्छुक उद्यमियों को फैक्ट्री स्थापित करने हेतु प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग साहब शरण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

डीएम ने इण्डस्ट्रियल एरिया का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने के दिये निर्देश प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज जनपद के ग्राम संसारपुर में निर्माणाधीन इंडस्ट्रियल एरिया का स्थलीय निरीक्षण किया। यह इंडस्ट्रियल एरिया कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी द्वारा लगभग 14 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है, जो जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के मानचित्र का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में

सड़कों एवं नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि समतलीकरण एवं अन्य शेष कार्य बजट प्राप्त होने के उपरांत लगभग छह माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मौके पर निर्मित सड़कों एवं नालों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि अब तक पूर्ण हो चुके कार्यों तथा शेष कार्यों का विस्तृत विवरण तैयार कर शासन को तत्काल प्रेषित किया जाए, ताकि आवश्यक बजट

शीघ्र प्राप्त हो सके और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अब तक कराए गए कार्यों की गुणवत्ता जांच हेतु शासन को पत्र भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के शीघ्र पूर्ण होने से जनपद में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा और इच्छुक उद्यमियों को फैक्ट्री स्थापित करने हेतु प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त उद्योग साहब शरण, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा उद्यमी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या (दर्शननगर चौकी)* तेज रफ्तार से आ रही ब्लैक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से दो भैंस गंभीर रूप से हुई घायल। एक भैंस की हालत नाजुक व दूसरी भी गंभीर रूप से घायल। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद जानवरों को रोड से हटाने का कर रहे प्रयास । मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो को कस्टडी में लेकर लोगों से कर रही पूछताछ। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर गांव का मामला ।
    1
    अयोध्या (दर्शननगर चौकी)*
तेज रफ्तार से आ रही ब्लैक स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर से दो भैंस गंभीर रूप से हुई घायल। एक भैंस की हालत नाजुक व दूसरी भी गंभीर रूप से घायल। मौके पर भारी संख्या में आसपास के लोग मौजूद जानवरों को रोड से हटाने का कर रहे प्रयास । मौके पर पहुंची पुलिस स्कॉर्पियो को कस्टडी में लेकर लोगों से कर रही पूछताछ। दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आशापुर गांव का मामला ।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के रायगढ़ गांव निवासी माजिद पत्नी आलिम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी जमीनी रंजिश को लेकर एक राय होकर लाठी डंडा लोहे की रात लेकर हमला बोल दिए और उसे मारने पीटने लगी बीच बचाव को पहुंची जेठानी फरीदा पत्नी असगर को भी घर में घुसकर मारा पीटा इस मारपीट में दोनों पक्षों से चोटे आई हैं। शाम करीब 5 बजे एक पक्ष थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ व आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के संबंध में-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।
    1
    थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी खिदिरपुर के उद्घाटन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़  व आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए पुलिस-जन सहयोग को मजबूत कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के संबंध में-पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सीसीटीएनएस प्रभारी सर्वेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को Yaksh App एवं e-Summon App का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल प्रक्रियाओं के जरिए पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऐप्स के उपयोग, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि किस प्रकार इन ऐप्स के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपादित किया जा सकता है। साथ ही बीट सूचना दर्ज करने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। Yaksh App के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष जानकारी दी गई, जिससे फील्ड में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को सुविधा मिल सके।
    1
    प्रतापगढ़। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में सीसीटीएनएस प्रभारी सर्वेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों को Yaksh App एवं e-Summon App का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें डिजिटल प्रक्रियाओं के जरिए पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ऐप्स के उपयोग, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को बताया गया कि किस प्रकार इन ऐप्स के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपादित किया जा सकता है। साथ ही बीट सूचना दर्ज करने की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। Yaksh App के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन की प्रक्रिया पर विशेष जानकारी दी गई, जिससे फील्ड में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को सुविधा मिल सके।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    3
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिव्यांग के बेटे को पढ़ाई के लिए उपलब्ध करवाई कॉपी किताबे। DPRO सौम्यशील सिंह ने दिव्यांग के बेटे को दी कॉपी किताबे। जनता दर्शन में DM से लगाई थी मदद की गुहार। DPRO ने छात्र कार्तिकेय को रोज स्कूल जाने व खूब पढ़ने को कहा। छात्र के पिता ने DM व DPRO का जताया आभार।
    1
    रायबरेली।
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिव्यांग के बेटे को पढ़ाई के लिए उपलब्ध करवाई कॉपी किताबे।
DPRO सौम्यशील सिंह ने दिव्यांग के बेटे को दी कॉपी किताबे।
जनता दर्शन में DM से लगाई थी मदद की गुहार।
DPRO ने छात्र कार्तिकेय को रोज स्कूल जाने व खूब पढ़ने  को कहा।
छात्र के पिता ने DM व DPRO का जताया आभार।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    15 hrs ago
  • अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    3
    अमेठी जनपद के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। शुकुल बाजार रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
घायल बच्चे को पुलिस की मदद से तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल अभी तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान कराने में जुटी जिससे परिजनों को सूचित किया जा सके।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे
    1
    ऐसे आती है मौत, ट्रेन से 1 व्यक्ति की कटकर मौत हुई , ट्रेन से उतरकर माजरा देख रहे 4 लोग भी कटकर खत्म हो गए
प्रयागराज में कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी
ट्रेन रूक गयी तो ट्रेन के यात्री रेलवे ट्रेक पर मामला देखने उतर आये
सामने तेज रफ्तार से आ रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से बच नही पाये
पुरूषोत्तम एक्सप्रेस से कटकर 4 यात्रियों की मौत हुई है
ये यात्री फिरोजाबाद के निवासी थे, कोलकाता जा रहे थे
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.