logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़। अरहर, लहसुन व प्याज के बीच अफीम की खेती, अफीम की खेती की सूचना पर एसओजी व क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खेत में हुई छापेमारी, छानबीन में पुलिस को 12 किलो से अधिक अफीम बरामद, पुलिस ने अफीम को सील कर एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार, पट्टी कोतवाली के धनगढ़ छिवलहा गांव में हो रही थी अफीम की खेती,

2 hrs ago
user_REPORTER ANKIT
REPORTER ANKIT
पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रतापगढ़। अरहर, लहसुन व प्याज के बीच अफीम की खेती, अफीम की खेती की सूचना पर एसओजी व क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से खेत में हुई छापेमारी, छानबीन में पुलिस को 12 किलो से अधिक अफीम बरामद, पुलिस ने अफीम को सील कर एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा फरार, पट्टी कोतवाली के धनगढ़ छिवलहा गांव में हो रही थी अफीम की खेती,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्लग*: अमरोहा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन शंकर का प्रदर्शन *एंकर* - अमरोहा से बड़ी खबर जहां स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने आज अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। *वीओ*: आज दोपहर 12 बजे अमरोहा के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन कैप्टन वीर सिंह चौहान ने किया। भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि "स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। यह उपभोक्ताओं के आर्थिक और मानसिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। ये किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" संगठन ने आज से पूरे प्रदेश में सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्य मांग है - स्मार्ट मीटर तुरंत हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा डिडौली में 132 केवी उपकेंद्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मीटर चार्ज खत्म करने, सोलर योजना में गड़बड़ी की जांच और लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में बबीता रानी, मंजू चौधरी, रश्मि यादव, अर्चना यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
    1
    स्लग*: अमरोहा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन शंकर का प्रदर्शन  
*एंकर* - अमरोहा से बड़ी खबर जहां स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने आज अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
*वीओ*: आज दोपहर 12 बजे अमरोहा के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन कैप्टन वीर सिंह चौहान ने किया। 
भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि 
"स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। यह उपभोक्ताओं के आर्थिक और मानसिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। ये किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
संगठन ने आज से पूरे प्रदेश में सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्य मांग है - स्मार्ट मीटर तुरंत हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा डिडौली में 132 केवी उपकेंद्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मीटर चार्ज खत्म करने, सोलर योजना में गड़बड़ी की जांच और लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शन में बबीता रानी, मंजू चौधरी, रश्मि यादव, अर्चना यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • प्रतापगढ़ सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की अनाया शर्मा एवं आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के पुष्पराक्ष त्रिपाठी 500 में 488 ( 97.6) अंकों के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे। वहीं जिले की टॉपटेन की मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा रहा।
    1
    प्रतापगढ़ सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में संस्कार  ग्लोबल स्कूल टेउंगा की अनाया शर्मा एवं आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के पुष्पराक्ष त्रिपाठी 500 में 488 ( 97.6) अंकों के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे। वहीं जिले की टॉपटेन की मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा रहा।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक संदिग्ध घटना हुई। परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई और वह आग का गोला बन गई। आग देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लोंगो की जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।
    3
    रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक संदिग्ध घटना हुई। परिसर में खड़ी  सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई और वह आग का गोला बन गई। आग देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लोंगो की जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताई जा रही है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।
    1
    गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।
    3
    ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे
संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
    1
    नहर किनारे युवती की गला रेतकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से सनसनी
अमेठी । गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 23 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों की नजर युवती के शव पर पड़ी। खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। शव के गले पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की हालत देख ग्रामीणों में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लेकर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रतापगढ़ नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी गार्डन से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें अग्रणी एवं कामकाजी महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
    1
    प्रतापगढ़ नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी गार्डन से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें अग्रणी एवं कामकाजी महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • प्रतापगढ़ नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी बाग से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई, जिसमें जिले भर से आई महिलाओं, छात्राओं और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं बैनर और तख्तियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देती नजर आईं। मुख्य अतिथि गीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राजेश मिश्रा राजन द्वारा किया गया। रैली कंपनी बाग से मीरा भवन, अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः कंपनी बाग में समाप्त हुई। आयोजन महिलाओं की एकजुटता और जागरूकता का प्रभावी उदाहरण बना।
    4
    प्रतापगढ़ नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी बाग से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई, जिसमें जिले भर से आई महिलाओं, छात्राओं और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं बैनर और तख्तियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देती नजर आईं।
मुख्य अतिथि गीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राजेश मिश्रा राजन द्वारा किया गया। रैली कंपनी बाग से मीरा भवन, अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः कंपनी बाग में समाप्त हुई। आयोजन महिलाओं की एकजुटता और जागरूकता का प्रभावी उदाहरण बना।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
    2
    रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.