Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का गजब का टैलेंट गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।
Distt Coresspondent NATION ONE
गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का गजब का टैलेंट गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ छिवलहा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। अरहर, लहसुन और प्याज की फसल के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से खेत में पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को खेत से 12 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को पुलिस ने मौके पर ही सील कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।4
- रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने दिव्यांग के बेटे को पढ़ाई के लिए उपलब्ध करवाई कॉपी किताबे। DPRO सौम्यशील सिंह ने दिव्यांग के बेटे को दी कॉपी किताबे। जनता दर्शन में DM से लगाई थी मदद की गुहार। DPRO ने छात्र कार्तिकेय को रोज स्कूल जाने व खूब पढ़ने को कहा। छात्र के पिता ने DM व DPRO का जताया आभार।1
- जतारा में चोरी की वारदातों से दहशत, एक के बाद एक घरों को बना रहे निशाना जतारा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला जतारा के जगोला कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, जगोला कॉलोनी निवासी जीवन रजक वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं और उनका मकान लंबे समय से सूना पड़ा था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे नगदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया इससे पहले बैरवार गांव में करन अहिरवार के घर दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का अभी तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन बढ़ती घटनाओं पर कब तक अंकुश लगा पाती है और लोगों को राहत मिलती है।4
- रामपुर के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अधिकार रामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी दिलाने का कार्य करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अधिकार मिलेगा, जिससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है, जिससे आने वाले समय में महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पदाधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद की और इसे देश की महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।1
- *रोड पर बह रहा गंदा पानी दे रहा बड़ी बीमारियों को दस्तक साथ ही आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ ,स्वच्छता अभियान पर भी बड़ा सवाल* *एयरपोर्ट के लिए हर घंटे लगभग होता रहता है वीआईपी मूमेंट फिर भी अनदेखा किए नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी* *भ्रष्ट तंत्र किस तरह आम जनमानस के लिए सक्रिय है साफ दिखाई दे रहा है नगर निगम की गैरजिम्मेदार व्यवस्था की खुली पोल* *ईमानदार तेजतर्रार जिलाधिकारी और प्रदेश के साफ छवि तेजतर्रार मुख्यमंत्री की छवि को कर रहे धूमिल जिम्मेदार* लखनऊ/ट्रांसपोर्ट नगर मामला ट्रांसपोर्ट नगर इलाके का है जहां प्रदेश के मुखिया के साथ-साथ सभी जिम्मेदार विभागों के मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित है वहां पर यह व्यवस्था और गंदगी, लगभग हर घंटे पर एयरपोर्ट जाने के लिए वीआईपी काफिला गुजराता रहता है फिर भी यह हाल लखनऊ कानपुर हाईवे का है जहां पर आप देख सकते हैं रोड पर किस तरह से नाली का गंदा पानी बह रहा है यह बड़ी बड़ी बीमारियों का बुलावा है जब लखनऊ जैसा शहर का यह हाल है तो आम शहरों की हकीकत आप समझ लीजिए रोड से उस पार मोहल्लों में जाने के लिए इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है शोरूमों के सामने दुकानों के सामने यह पानी जमा हुआ है यह पानी देखने से प्रतीत हो रहा है कि कई दिनों से जमा हुआ है पानी है क्या इस पर किसी अधिकारी कर्मचारी मंत्री सांसद विधायक पार्षद की नजर नहीं गई आखिर क्यों यह पानी यहां पर जमा हुआ है या फिर जान के जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं कल गुजरते वक्त मेरी नजर इस पर पड़ी तो मुझे यह प्रतीत हुआ यह पूरी तरह से नगर निगम की लापरवाही है भ्रष्ट तंत्र कितना सक्रिय आम जनमानस के लिए साफ दिखाई दे रहा है तीज तर्रार ईमानदार मुख्यमंत्री के साथ-साथ ईमानदार तेजतर्रार जिलाधिकारी की छवि को नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी धूमिल करने पर लगे हुए हैं आम जनमानस की स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल इस समस्या को संज्ञान में लिया जाए,,1
- सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बहरी गांव में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी एसपी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जारही है1
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती बीती रात अपने घर में सो रही थी, लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह घर पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी और सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के ही एक युवक सनोज से युवती की फोन पर बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन एएसपी ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, और यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शव मिलने के बाद उन्हें चार घंटे बाद कोतवाली बुलाया गया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।4
- सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समानता और भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा1
- स्लग*: अमरोहा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन शंकर का प्रदर्शन *एंकर* - अमरोहा से बड़ी खबर जहां स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने आज अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। *वीओ*: आज दोपहर 12 बजे अमरोहा के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन कैप्टन वीर सिंह चौहान ने किया। भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि "स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। यह उपभोक्ताओं के आर्थिक और मानसिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। ये किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" संगठन ने आज से पूरे प्रदेश में सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्य मांग है - स्मार्ट मीटर तुरंत हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा डिडौली में 132 केवी उपकेंद्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मीटर चार्ज खत्म करने, सोलर योजना में गड़बड़ी की जांच और लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में बबीता रानी, मंजू चौधरी, रश्मि यादव, अर्चना यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।1