अफीम की खेती की सूचना पर एसओजी व क्राइम ब्रांच ने मारा छापा प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ छिवलहा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। अरहर, लहसुन और प्याज की फसल के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से खेत में पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस को खेत से 12 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को पुलिस ने मौके पर ही सील कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अफीम की खेती की सूचना पर एसओजी व क्राइम ब्रांच ने मारा छापा प्रतापगढ़: जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ छिवलहा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। अरहर, लहसुन और प्याज की फसल के बीच छिपाकर अफीम उगाई
जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की। सीओ पट्टी मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से खेत में पहुंचकर गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस
को खेत से 12 किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को पुलिस ने मौके पर ही सील कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस
ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- स्लग*: अमरोहा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसान यूनियन शंकर का प्रदर्शन *एंकर* - अमरोहा से बड़ी खबर जहां स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शंकर ने आज अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन ने स्मार्ट मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। *वीओ*: आज दोपहर 12 बजे अमरोहा के विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन शंकर के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान जुटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन कैप्टन वीर सिंह चौहान ने किया। भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि "स्मार्ट मीटर विद्युत उपभोक्ताओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा है। यह उपभोक्ताओं के आर्थिक और मानसिक शोषण का माध्यम बन चुकी है। ये किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" संगठन ने आज से पूरे प्रदेश में सांकेतिक आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया। मुख्य मांग है - स्मार्ट मीटर तुरंत हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाए जाएं। इसके अलावा डिडौली में 132 केवी उपकेंद्र, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, मीटर चार्ज खत्म करने, सोलर योजना में गड़बड़ी की जांच और लंबित नलकूप कनेक्शन जारी करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में बबीता रानी, मंजू चौधरी, रश्मि यादव, अर्चना यादव समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।1
- प्रतापगढ़ सीबीएसई की 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की अनाया शर्मा एवं आइंस्टीन पब्लिक स्कूल के पुष्पराक्ष त्रिपाठी 500 में 488 ( 97.6) अंकों के साथ संयुक्त रूप से अव्वल रहे। वहीं जिले की टॉपटेन की मेरिट सूची में संस्कार ग्लोबल स्कूल का दबदबा रहा।1
- रायबरेली जिले के लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक संदिग्ध घटना हुई। परिसर में खड़ी सरकारी एंबुलेंस अचानक आग की लपटों में घिर गई और वह आग का गोला बन गई। आग देखते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लोंगो की जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिसर में खड़ी एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।3
- गांव से निकली प्रतिभा आज वायरल हो गई ll ईंट भट्ठे पर कम करने वाली मजदूर महिला का दिखा गजब का टैलेंट । सिर पर ईंट का बोझ और कला ऐसी की देखकर सभी हैरान हो गए। आज रातोरात स्टार बन गई।1
- ठेंगहा से पूर्व प्रधान सपा जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में अम्बेडकर जयंती पर निकली रैली, गांव-गांव गूंजे समानता के नारे संग्रामपुर। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के ठेंगहा, करनाईपुर, चक्रधरपुर और पुन्नपुर सहित आदि गांवों में मंगलवार को भव्य रैली निकाली गई। ठेंगहा में पूर्व प्रधान सपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य की अगुवाई में रैली की निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर अमेठी रामलीला मैदान के लिए रवाना हुई। जिसमें शामिल लोग हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे तथा जय भीम, शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो जैसे नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूर्व प्रधान ठेंगहा सपा नेता राज कुमार मौर्य ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जगह-जगह डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर सूरज कनौजिया, शिव पुराण, प्रेमनाथ कनौजिया, रामस्वरूप, फूलचंद कोरी, ज्ञान प्रकाश कोरी, सुनील कोरी, सत्यम आदि मौजूद रहे।3
- लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास एक भीषण अग्निकांड में 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। भीषण आग के दौरान 30 से अधिक गैस सिलेंडर फटने से दहशत फैल गई, और लपटें काफी दूर तक देखी गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना में एक युवक के 4 बच्चे जिंदा जल गए, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना का विवरण (15 अप्रैल 2026): स्थान: विकास नगर, टेढ़ी पुलिया, लखनऊ। नुकसान: 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक। हादसा: भीषण आग लगने के बाद 30 से ज्यादा सिलेंडर फटे, 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत की आशंका। राहत कार्य: दमकल की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं1
- प्रतापगढ़ नगर में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत कंपनी गार्डन से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें अग्रणी एवं कामकाजी महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली।1
- प्रतापगढ़ नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी बाग से हस्ताक्षर अभियान, स्कूटी रैली और पदयात्रा के साथ हुई, जिसमें जिले भर से आई महिलाओं, छात्राओं और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं बैनर और तख्तियों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देती नजर आईं। मुख्य अतिथि गीता विश्वकर्मा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की आधारशिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन राजेश मिश्रा राजन द्वारा किया गया। रैली कंपनी बाग से मीरा भवन, अंबेडकर चौराहा होते हुए पुनः कंपनी बाग में समाप्त हुई। आयोजन महिलाओं की एकजुटता और जागरूकता का प्रभावी उदाहरण बना।4
- अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवती बीती रात अपने घर में सो रही थी, लेकिन सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह घर पर मौजूद नहीं थी। खोजबीन के दौरान सूचना मिली कि घर से कुछ दूरी पर एक खेत में युवती का शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी और सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के ही एक युवक सनोज से युवती की फोन पर बातचीत होती थी। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन एएसपी ने स्पष्ट किया है कि प्रथम दृष्टया ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, और यदि ऐसी कोई बात सामने आती है तो संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। वहीं, परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शव मिलने के बाद उन्हें चार घंटे बाद कोतवाली बुलाया गया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।1