logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिरईगांव में आजाद समाज पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर दिखाई ताकत न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चिरईगांव क्षेत्र के शंकरपुर में रिंग रोड किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता के सामने रखा जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र-386 से मनोज यादव प्रधान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया, उनकी इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही जनसभा के माध्यम से पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों का संदेश दिया, शिवपुर विधानसभा सीट से मनोज यादव प्रधान की उम्मीदवारी की घोषणा को पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

1 hr ago
user_NEWS 2 INDIA
NEWS 2 INDIA
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

चिरईगांव में आजाद समाज पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर दिखाई ताकत न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चिरईगांव क्षेत्र के शंकरपुर में रिंग रोड किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता के सामने रखा जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र-386 से मनोज यादव प्रधान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया, उनकी इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही जनसभा के माध्यम से पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों का संदेश दिया, शिवपुर विधानसभा सीट से मनोज यादव प्रधान की उम्मीदवारी की घोषणा को पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • केरलम से आए युवा संगम के प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया सम्मानित* _‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: कुलपति__ *केरलम से आए युवा संगम के प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया सम्मानित* _‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: कुलपति__ वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने केरलम से आए प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के उद्देश्यों की पूर्णता तभी संभव है, जब युवा अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानें और उससे प्राप्त सीख को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने ‘युवा संगम’ को राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान करने वाले ऐसे कार्यक्रम आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के आरंभ में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. बाला लखेन्द्र ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईआईटी पलक्कड़, केरलम के नेतृत्व में 55 सदस्यीय दल, जिसमें 50 विद्यार्थी और पांच शिक्षक शामिल हैं, 22 से 28 अक्टूबर तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आतिथ्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहा है। इस दौरान दल के सदस्यों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्त्व और सामाजिक परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह नेगी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने किया। युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत केरलम से आए दल का 22 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की टीम ने स्वागत किया। 23 अक्टूबर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके उपरांत मालवीय भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें केरलम से आए प्रतिभागियों ने पौधे लगाए। दल ने प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गए गांव जयापुर का भी भ्रमण किया। अपनी यात्रा के दौरान दल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों से संवाद किया। इसके अतिरिक्त दल ने अयोध्या धाम, तीर्थराज प्रयाग और विंध्याचल धाम के दर्शन किए। काशी आगमन के दौरान प्रतिभागियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए तथा सारनाथ सहित अन्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर काशी और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं और जीवनशैलियों के बीच आपसी समझ तथा सहयोग को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित ‘युवा संगम’ इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को देश की विविधता से परिचित होने, सांस्कृतिक अनुभव साझा करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
    1
    केरलम से आए युवा संगम के प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया सम्मानित*
_‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: कुलपति__
*केरलम से आए युवा संगम के प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया सम्मानित*
_‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: कुलपति__
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष में मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने केरलम से आए प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के उद्देश्यों की पूर्णता तभी संभव है, जब युवा अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानें और उससे प्राप्त सीख को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने ‘युवा संगम’ को राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान करने वाले ऐसे कार्यक्रम आपसी सहयोग, सद्भाव और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के आरंभ में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी डॉ. बाला लखेन्द्र ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आईआईटी पलक्कड़, केरलम के नेतृत्व में 55 सदस्यीय दल, जिसमें 50 विद्यार्थी और पांच शिक्षक शामिल हैं, 22 से 28 अक्टूबर तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आतिथ्य में उत्तर प्रदेश के विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर रहा है। इस दौरान दल के सदस्यों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्त्व और सामाजिक परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह नेगी ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने किया।
युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत केरलम से आए दल का 22 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की टीम ने स्वागत किया। 23 अक्टूबर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसके उपरांत मालवीय भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें केरलम से आए प्रतिभागियों ने पौधे लगाए। दल ने प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गए गांव जयापुर का भी भ्रमण किया।
अपनी यात्रा के दौरान दल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों से संवाद किया। इसके अतिरिक्त दल ने अयोध्या धाम, तीर्थराज प्रयाग और विंध्याचल धाम के दर्शन किए। काशी आगमन के दौरान प्रतिभागियों ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए तथा सारनाथ सहित अन्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कर काशी और उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना।
‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, भाषाओं, परंपराओं और जीवनशैलियों के बीच आपसी समझ तथा सहयोग को बढ़ावा देना है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित ‘युवा संगम’ इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को देश की विविधता से परिचित होने, सांस्कृतिक अनुभव साझा करने और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • चिरईगांव में आजाद समाज पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर दिखाई ताकत न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चिरईगांव क्षेत्र के शंकरपुर में रिंग रोड किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता के सामने रखा जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र-386 से मनोज यादव प्रधान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया, उनकी इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही जनसभा के माध्यम से पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों का संदेश दिया, शिवपुर विधानसभा सीट से मनोज यादव प्रधान की उम्मीदवारी की घोषणा को पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    1
    चिरईगांव में आजाद समाज पार्टी ने आगामी चुनाव को लेकर दिखाई ताकत
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
वाराणसी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने चिरईगांव क्षेत्र के शंकरपुर में रिंग रोड किनारे आयोजित जनसभा को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए अपनी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता के सामने रखा जनसभा के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र-386 से मनोज यादव प्रधान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया, उनकी इस घोषणा के बाद स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं, सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही जनसभा के माध्यम से पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों का संदेश दिया, शिवपुर विधानसभा सीट से मनोज यादव प्रधान की उम्मीदवारी की घोषणा को पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शंकरपुर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, शिवपुर से मनोज यादव प्रधान को बनाया उम्मीदवार लईक आफ़ताब
    1
    शंकरपुर में गरजे चंद्रशेखर आजाद, शिवपुर से मनोज यादव प्रधान को बनाया उम्मीदवार
लईक आफ़ताब
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली बलुआ, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक टीला ढहने से दो महिलाएं मिट्टी में दब गईं। हादसे में 54 वर्षीय तेतरा देवी की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, बलुआ निषाद बस्ती निवासी तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय भोनू निषाद मंगलवार को घर की साफ-सफाई के लिए घर के पास गंगा किनारे जमीन से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों महिलाओं को पहले स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाने की सलाह मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी के पैर की हड्डी टूटने और कमर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतका के परिवार में मचा कोहराम तेतरा देवी के तीन बेटे नीरज, धीरज और रवि तथा एक बेटी सोनी निषाद हैं। मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घायल लक्ष्मीना देवी के पति भोनू निषाद का करीब आठ महीने पहले निधन हो चुका है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद बच्चों के सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद निषाद बस्ती में शोक का माहौल है।
    1
    जनता न्यूज टीवी ब्यूरो चीफ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
बलुआ, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक टीला ढहने से दो महिलाएं मिट्टी में दब गईं। हादसे में 54 वर्षीय तेतरा देवी की मौत हो गई, जबकि 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, बलुआ निषाद बस्ती निवासी तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना देवी पत्नी स्वर्गीय भोनू निषाद मंगलवार को घर की साफ-सफाई के लिए घर के पास गंगा किनारे जमीन से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
दोनों महिलाओं को पहले स्थानीय चिकित्सकों के पास ले जाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाने की सलाह मिलने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी के पैर की हड्डी टूटने और कमर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
मृतका के परिवार में मचा कोहराम
तेतरा देवी के तीन बेटे नीरज, धीरज और रवि तथा एक बेटी सोनी निषाद हैं। मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घायल लक्ष्मीना देवी के पति भोनू निषाद का करीब आठ महीने पहले निधन हो चुका है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद बच्चों के सामने मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
घटना की सूचना मिलने पर बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना के बाद निषाद बस्ती में शोक का माहौल है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलम के तेज धार से रात्रि पाली में नहीं लगेगी महिला सफाई कर्मियों की ड्यूटी, आयोग जल्द जारी करेगा आदेश राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने सर्किट हाउस में दी जानकारी बोले - सफाई कर्मियों के बीमा, वेतन और सुविधाओं पर होगा सुधार, हर समस्या का होगा समाधान अयोध्या। महिला सफाई कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रात 8 बजे के बाद महिला सफाई कर्मियों से सफाई कार्य नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग जल्द ही आदेश जारी करने जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने पत्रकारों से बातचीत में दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से संबद्ध आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नगर निगम के सफाई कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, दिया भरोसा मनोज वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारियों ने बीमा, श्रम कानूनों के तहत मजदूरी भुगतान, और विपरीत परिस्थितियों में काम करने वालों के लिए भोजन-पानी की उचित व्यवस्था न होने जैसी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आयोग सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप अयोध्या का विकास हो रहा है, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना सबसे जरूरी है। इस दौरान उनके सामने मार्ग दुर्घटना में महिला सफाई कर्मी के घायल होने का मामला भी आया, जिस पर उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। वाल्मीकि प्रतिमा पर की पुष्पांजलि इससे पहले मनोज वाल्मीकि ने एयरपोर्ट परिसर में महाकवि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रीराम मंदिर परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजन के दौरान विशेष अनुभूति होने की बात कही।
    4
    कलम के तेज धार से
रात्रि पाली में नहीं लगेगी महिला सफाई कर्मियों की ड्यूटी, आयोग जल्द जारी करेगा आदेश
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने सर्किट हाउस में दी जानकारी
बोले - सफाई कर्मियों के बीमा, वेतन और सुविधाओं पर होगा सुधार, हर समस्या का होगा समाधान
अयोध्या।
महिला सफाई कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रात 8 बजे के बाद महिला सफाई कर्मियों से सफाई कार्य नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग जल्द ही आदेश जारी करने जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को सर्किट हाउस में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज कुमार वाल्मीकि ने पत्रकारों से बातचीत में दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से संबद्ध आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि अयोध्या दौरे पर हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नगर निगम के सफाई कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सुनीं कर्मचारियों की समस्याएं, दिया भरोसा
मनोज वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारियों ने बीमा, श्रम कानूनों के तहत मजदूरी भुगतान, और विपरीत परिस्थितियों में काम करने वालों के लिए भोजन-पानी की उचित व्यवस्था न होने जैसी समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। आयोग सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप अयोध्या का विकास हो रहा है, जिसमें स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना सबसे जरूरी है। इस दौरान उनके सामने मार्ग दुर्घटना में महिला सफाई कर्मी के घायल होने का मामला भी आया, जिस पर उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
वाल्मीकि प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
इससे पहले मनोज वाल्मीकि ने एयरपोर्ट परिसर में महाकवि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रीराम मंदिर परिसर स्थित वाल्मीकि मंदिर में पूजन के दौरान विशेष अनुभूति होने की बात कही।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • IAS प्रवीण प्रकाश प्रत्याशी कांग्रेस से वाराणसी 390 कैण्ट विधानसभा से 2027 चुनाव के IAS प्रवीण प्रकाश प्रत्याशी कांग्रेस से वाराणसी 390 कैण्ट विधानसभा से 2027 चुनाव के IAS प्रवीण प्रकाश ने कहा 2014 में BJP सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट की ऐतिहासिक गलियों में बिजली के तार भूमिगत करने के लिए बड़ी राशि मंजूर की थी। 12 साल बाद भी सवाल है—वह राशि कहाँ गई? 390 वाराणसी कैंट विधानसभा में 2027 में कांग्रेस पार्टी को एक मौका दें—हम इस राशि का हिसाब देंगे और सच्चाई जनता के सामने लाएंगे! #जनता_का_सवाल #390वाराणसीकैंट #Congress2027
    1
    IAS प्रवीण प्रकाश प्रत्याशी कांग्रेस से वाराणसी 390 कैण्ट विधानसभा से 2027 चुनाव के 
IAS प्रवीण प्रकाश प्रत्याशी कांग्रेस से वाराणसी 390 कैण्ट विधानसभा से 2027 चुनाव के 
IAS प्रवीण प्रकाश ने कहा
2014 में BJP सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और दशाश्वमेध घाट की ऐतिहासिक गलियों में बिजली के तार भूमिगत करने के लिए बड़ी राशि मंजूर की थी।
12 साल बाद भी सवाल है—वह राशि कहाँ गई?
390 वाराणसी कैंट विधानसभा में 2027 में कांग्रेस पार्टी को एक मौका दें—हम इस राशि का हिसाब देंगे और सच्चाई जनता के सामने लाएंगे!
#जनता_का_सवाल #390वाराणसीकैंट #Congress2027
    user_HAQIQAT KI JUNG NEWS
    HAQIQAT KI JUNG NEWS
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अभद्रता का आरोप टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अभद्रता का आरोप वाराणसी। टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सत्ता के प्रभाव में कुछ कार्यकर्ता मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है। पत्रकारों का कहना है कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
    1
    टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अभद्रता का आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की अभद्रता का आरोप
वाराणसी। टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सत्ता के प्रभाव में कुछ कार्यकर्ता मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार चिंताजनक है। पत्रकारों का कहना है कि निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और उचित कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27* __बीएचयू अंतर-संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने दर्ज की शानदार जीत_ *काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27* __बीएचयू अंतर-संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने दर्ज की शानदार जीत_ वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर क्रिकेट मैदान पर आयोजित अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की। पहला मुकाबला: डीएवी पीजी कॉलेज ने सामाजिक विज्ञान संकाय को 60 रनों से हराया दिन के दूसरे मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सामाजिक विज्ञान संकाय को 60 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से उत्तम त्रिपाठी ने 31 गेंदों पर 53 रन, जबकि आकाश शिवम ने 24 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया। सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से गौरव बरन ने 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि आनंद कुमार को 1 विकेट मिला। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वात्सल्य यादव ने 64 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि विकास ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। वात्सल्य के शतक के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से मानवेन्द्र ने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि उत्तम त्रिपाठी ने 1 विकेट भी लिया। दूसरा मुकाबला: कला संकाय ने विज्ञान संस्थान को 8 विकेट से दी मात प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान संस्थान को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विज्ञान संस्थान की टीम 15.1 ओवरों में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से साहिल कश्यप ने 32 गेंदों पर 45 रन, जबकि आदित्य रुलवंत ने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए। कला संकाय की ओर से विश्वप्रिय और अक्षत ने प्रभावी गेंदबाजी की। 87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कला संकाय की टीम ने 8 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सिद्धांत ने 19 गेंदों पर 44 रन और दिव्यांश ने 22 गेंदों पर 41 रनों की तेज पारी खेली।
    1
    *काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27*
__बीएचयू अंतर-संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने दर्ज की शानदार जीत_

*काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27*
__बीएचयू अंतर-संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने दर्ज की शानदार जीत_
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर क्रिकेट मैदान पर आयोजित अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में डीएवी पीजी कॉलेज और कला संकाय ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।
पहला मुकाबला: डीएवी पीजी कॉलेज ने सामाजिक विज्ञान संकाय को 60 रनों से हराया
दिन के दूसरे मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सामाजिक विज्ञान संकाय को 60 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। टीम की ओर से उत्तम त्रिपाठी ने 31 गेंदों पर 53 रन, जबकि आकाश शिवम ने 24 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया। सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से गौरव बरन ने 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि आनंद कुमार को 1 विकेट मिला।
217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वात्सल्य यादव ने 64 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि विकास ने 13 गेंदों पर 13 रन बनाए। वात्सल्य के शतक के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। डीएवी पीजी कॉलेज की ओर से मानवेन्द्र ने 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि उत्तम त्रिपाठी ने 1 विकेट भी लिया।
दूसरा मुकाबला: कला संकाय ने विज्ञान संस्थान को 8 विकेट से दी मात
प्रतियोगिता के एक अन्य मुकाबले में कला संकाय ने विज्ञान संस्थान को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विज्ञान संस्थान की टीम 15.1 ओवरों में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से साहिल कश्यप ने 32 गेंदों पर 45 रन, जबकि आदित्य रुलवंत ने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए। कला संकाय की ओर से विश्वप्रिय और अक्षत ने प्रभावी गेंदबाजी की।
87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कला संकाय की टीम ने 8 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में सिद्धांत ने 19 गेंदों पर 44 रन और दिव्यांश ने 22 गेंदों पर 41 रनों की तेज पारी खेली।
    user_Keshav Choudhary
    Keshav Choudhary
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.