घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई* नैनीताल/हल्द्वानी 11 मार्च 2026 घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, होल्डिंग और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित अधिकारी अपने काउंटर पार्ट्स के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- अमेरिका ईरान युद्ध के दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी दो महिला ब्लॉगरों का युद्ध हुआ शुरू। हल्द्वानी की महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सड़को पर ही लड़ने लगी। पुलिस ने संभाला मोर्चा। हालांकि अभी दोनों पक्षों की जांच का विषय है कि कौन किसे अपनी विडियो में ट्रोल कर रहा।1
- इधर जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।2
- अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा"लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित भब्य संगोष्ठी आयोजित कर जनपद की 1000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों के समक्ष आगामी अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। इसीलिए उन्होंने आगामी 15 अप्रैल से नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये दुग्ध मूल्य में बढाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह सौगात देने का अपनी बोर्ड बैठक के बाद निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ जनपद के सभी दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, तथा उनके दुख-सुख का साथी भी है, इसीलिए दुग्ध उत्पादक की प्रत्येक समस्या पर सदैव उनके साथ खड़ा रहता है।उन्होंने कहा कि जल्द दुग्ध संघ 1 लाख 50 हजार लीटर दुग्ध के उत्पादन के टरगेट को पुरा करने जा रहा है जो बहुत बड़ा लक्ष्य है। , मुकेश बोरा दुग्ध संघ लालकुआं।1
- Post by BREAKING RV NEWS , Vimal Singh1
- Post by मनोज गंगवार1
- बिलासपुर में सपा नेता मोहम्मद अनस खां ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब,मजदूर और शोषित वर्ग की आवाज रही है,और भविष्य में भी उनके हक के लिए हमेशा संघर्षशील रहेगी। वह बुधवार की दोपहर नगर के मुख्य भट्टी टोला स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थें। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें,और आगामी 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनाने में सहयोग करें।इस दौरान बैठक में आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया,और जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की विचारधारा का प्रचार करने और बढ़ती मंहगाई और बेरोज़गारी साथ ही किसानों की समस्यायों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जल्द ही मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।इस मौकें पर मंसूर खां,रईस खां,फरीद खां, साहिब खां,राहत,आलम, सुशील सक्सेना,शुऐब सलमानी,आशु खां, अय्यूब,संजीव वाल्मीकि,अयान खां आदि मौजूद रहे।जबकि बैठक की अध्यक्षता इनायत हुसैन उर्फ रूफ खां ने की।3
- ईरान-इजरायल युद्ध का सीधा असर अब आपकी जेब पर पड़ने वाला है. कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर पार कर चुके हैं और इनके 150 डॉलर तक पहुंचने की आशंका है. भारत अपना आधा तेल खाड़ी देशों से खरीदता है. ऐसे में क्रूड ऑयल की यह आग देश में भारी महंगाई ला सकती है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर ब्रेक लग सकता है. भारत के लिए यह स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण इसलिए है क्योंकि हम अपनी जरूरत का लगभग 30 से 50 प्रतिशत कच्चा तेल सीधे मिडिल ईस्ट से खरीदते हैं. देश की रिफाइनरियां भी मुख्य रूप से इसी क्षेत्र के क्रूड ऑयल को प्रोसेस करने के लिए ही डिजाइन की गई हैं. हालांकि, संकट की स्थिति से निपटने के लिए भारत के पास 25 से 30 दिनों का रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व मौजूद है. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ आपातकाल के लिए है, लंबे समय तक चलने वाले युद्ध के लिए नहीं.1
- जब दो ब्लाॅगर आपस में एक दुसरे की विडियो बनाने पर भिड़ गयी। वहां पर मौजूद हर कोई यह नजारा देखने में व्यस्त। पुलिस प्रशासन को उचित दडंतात्मक कार्यवाही करनी चाहिए ताकि भविष्य में और ब्लाॅगर को सबक मिल सके1