Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली: थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जगमोहन मौर्य (उम्र करीब 27 वर्ष) को डीडीपुरम पार्क गेट के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।
Anshu Kumar Press
बरेली: थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी जगमोहन मौर्य (उम्र करीब 27 वर्ष) को डीडीपुरम पार्क गेट के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा साथ रखता था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anshu Kumar Press1
- गैस सिलेंडर न देने पर सभासद पर हरिजन एक्ट का मुकदमा, जांच की उठी मांग1
- Post by Samachar Live2TV1
- **ईद उल फितर व रामनवमी पर्व के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व्यवस्था हेतु धौंराटांडा में एसडीएम पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने किया पैदल मार्च**। धौंराटांडा /भोजीपुरा (बरेली)- थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा धौराटांडा में आज उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमारपुलिस अधीक्षक एवं सर्कल हाईवे प्रभारी आशुतोष शिवम के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य मार्गों पर आगामी पर्व ईद उल फितर व रामनवमी पर्व व उसके उपलक्ष में निकलने वाले जुलूस के दृष्टिगत शांति सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तथा आमजन में कानून व्यवस्था का एहसास कराने हेतु पैदल मार्च निकालकर संदेश दिया उन्होंने कस्बे में आयोजित होने वाली ईद उल फितर की नमाज से संबंधित ईदगाह व मस्जिद को बारीकी से देखकर सकुशल नमाज संपन्न कराने के अधीनस्थों आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वही रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में लगने वाले प्राचीन रामनवमी मेला स्थल का निरीक्षण किया जुलूस रूट का जायजा लिया मेला ठेकेदार धर्मपाल उर्फ गुरु गुप्ता से स्पष्ट शब्दों में कहा झूले आदि की परमिशन पर विशेष संबंधित विभागों से ली जाए तभी उनका संचालन किया जाए अन्यथा प्रशासन कोई अनहोनी ना हो इस हेतु सुरक्षा की दृष्टि से संचालित नहीं होने देगा इसके अलावा किसी भी प्रकार का अश्लील नृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इन सब बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए पैदल गश्त में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह पुलिस चौकी प्रभारी धौंराटांडा विजयपाल सिंह,नगर पंचायत धौंरटांडा चेयरमैन नदीम उल हसन राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष जुल्फिकार अहमद एसआई दीपक कुमार, एसआई घनश्याम पाल चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद फारूक समेत थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा2
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- बरेली से बड़ी खबर—नवरात्र के पहले ही दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही शहर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर में सबसे ज्यादा रौनक नजर आई। यहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जहां लोग घंटों इंतजार कर मां दुर्गा के दर्शन करते दिखे। पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिर के सेवक राकेश पटेल के मुताबिक, इस प्राचीन मंदिर की खास मान्यता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि किसी श्रद्धालु को परेशानी न हो। वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया—सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 10:00 बजे दी गई जानकारी1
- बरेली। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। किला क्षेत्र के साहूकारा नो देवी मंदिर में प्रातः 5 बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ललिता देवी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और नव दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नवरात्र के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और पूरे नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। 84 घंटा मंदिर, नव दुर्गा मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और त्रिवटीनाथ स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया कि नवरात्र का पर्व लोगों के लिए आस्था और विश्वास का विशेष प्रतीक है।1
- बरेली में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं का खौफनाक चेहरा सामने आया है। थाना कैंट क्षेत्र के बभिया गांव में मध्य रात्रि छापेमारी के दौरान खनन और राजस्व टीम पर हमला कर दिया गया। 15 मार्च की रात खनन अधिकारी मनीष कुमार सिंह जब निरीक्षण पर निकले तो 15 से 20 ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध मिट्टी खनन करते मिले। सरकारी गाड़ी देखते ही सभी चालक भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ ली। इसी दौरान माफियाओं ने रास्ता रोकने की कोशिश की, पत्थरबाजी की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बाद 16 मार्च की रात उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने फिर छापा मारा। इस बार भी 10 से 15 ट्रैक्टर मौके पर मिले। कार्रवाई के दौरान एक इकोस्पोर्ट कार में सवार खनन माफिया कृपाल सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचा और जब्त वाहनों को छुड़ाने की कोशिश की। टीम के साथ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की की गई, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। माफियाओं ने एक ट्रैक्टर छुड़ा भी लिया, लेकिन टीम ने करीब 5 किलोमीटर पीछा कर दूसरे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि गांव में लोगों को भड़काकर टीम पर हमला कराने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सख्ती के आगे माफिया भाग खड़े हुए। मौके से 2 लोडर और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर बभिया चौकी में जमा कराए गए। इस मामले में थाना कैंट में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे दी गई जानकारी1
- Post by Anshu Kumar Press2