श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट चुनाव: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 9 अगस्त को होगा मतदान। अध्यक्ष पद पर नेमीचंद रामलाल अग्रवाल एवं सागरमल छगनलाल अग्रवाल के बीच मुकाबला। आबूरोड। श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। ट्रस्ट के विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति सामने आ गई है। अब सभी की निगाहें 9 अगस्त 2026 को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट के चुनाव 9 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्र पर संपन्न होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी तथा उसी दिन शाम को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। नाम वापसी के पश्चात अध्यक्ष पद के लिए नेमीचंद रामलाल अग्रवाल एवं सागरमल छगनलाल अग्रवाल आमने-सामने हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए मुरारी लाल बाबूलाल अग्रवाल, महावीर प्रसाद लालचंद अग्रवाल एवं सतीश गोकुलचंद अग्रवाल चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए शम्भूलाल हीरालाल एवं दिनेश जगदीश चंद्र मंगल के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष राधेश्याम गर्ग, योगेश सिंगल एवं विनय भगवानदास प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए अनुज मुकेश गर्ग, विनय रामगोपाल गोयल, रोहित अग्रवाल एवं विवेक कुमार गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की अपील मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने श्री अग्रवाल संघ ट्रस्ट के सभी सम्मानित सदस्यों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे 9 अगस्त को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव समाज की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रक्रिया और अधिक गरिमापूर्ण बनेगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपसी भाईचारा, अनुशासन एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का भी आग्रह किया। मतदान: 9 अगस्त 2026 | प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परिणाम: मतदान एवं मतगणना पूर्ण होने के पश्चात उसी दिन शाम को

- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।2
- जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाड़े के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव किया प्रस्थान जालौर शनिवार को भेरुनाथ अखाडे के पीर गंगा नाथ जी महाराज ने चातु मार्च के लिए वेरठ गांव के लिए किया प्रस्थान भेरुनाथ अखाड़े से ढोल धमाका के साथ शोभायात्रा रवाना हुई शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीतों का गायन कर भक्ति मैं प्रस्तुति दी शोभायात्रा भेरुनाथ अखाड़े से रवाना होकर अस्पताल चौराया जोशी सर्कल सूरजपोल भीनमाल रोड होते हुए वेरठ गांव पहुंची जहां पर ग्रामीणों ने पीर जी का स्वागत अभिनंदन किया शोभा यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे3
- एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद mb चिकित्सा लय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राहुल जी जैन ने बात की एमबी में वार्ता सफल, ठेका कर्मियों को मिला भरोसा प्रदर्शन के बाद एमबी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता के बाद सहमति बनी है। प्रत्येक कार्मिक को हर माह 7 तारीख तक वेतन, समय पर पीएफ-ईएसआई तथा निर्धारित कार्य दिवस मिलेंगे। कार्मिकों और ठेकेदार के बीच संवाद कराकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएंगी।1
- निगम को मिली 1500 बीघा जमीन प्रशासन ने ट्रस्फर की निगम शामिल पंचायत की जमीन उदयपुर लम्बे समय से पेरा फेरी संघर्ष समिति क्षेत्र में पट्टों के लिए संघर्षरत रहीं है। प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए। कुछ जमीनें निगम और पंचायतों को ट्रस्फर की अब स्थानीय निकाय आम जनता को पट्टे जारी कर सकेंगे। संघर्ष समिति की मांग है। जो जहां बसा हुआ है वहां से उसे हटाया नहीं जावे और अपने आशियाने का मौलिक अधिकार पट्टे के रूप में प्रदान करे1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी विवाद – रुछिका सिंह ने मांगी माफी बहीरंग माफी: CJP कार्यकर्ता रुछिका सिंह ने देशवासियों से वीडियो जारी कर क्षमा मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदर्शन के दौरान दूसरों के उकसावे और दबाव में आकर ही उनके मुंह से अनुचित शब्द निकले। - भविष्य का आश्वासन: सिंह ने भरोसा दिलाया कि आगे कभी ऐसी घटना दोहराई नहीं जाएगी। - कानूनी कार्रवाई: इस मामले में नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है। जांच को दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है। - राजनीतिक प्रतिक्रिया: घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं। यह विवाद दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए बयान कितने संवेदनशील होते हैं। राजनीतिक व्यक्तित्वों पर व्यक्तिगत टिप्पणी न केवल सामाजिक असंतोष को जन्म देती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है।1
- साचोर तहसील के हाडेशा गांव में जोरदार बारिश फुल बारिश फूल बारिश सिटी में1
- एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन एमबी अस्पताल में ठेका कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन दक्षिण भारत के सबसे बड़े महाराणा भूपाल चिकित्सालय में वर्षों से कार्यरत ठेका कार्मिकों ने हटाए जाने के आदेश और वेतनमान बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया तथा प्रशासनिक अधिकारी राहुल जैन के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया1
- ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.471 किग्रा गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार डीएसटी की गुप्त सूचना पर कुआँ थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी, 45 वर्षीय आरोपी चढ़ा हत्थे संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नशा मुक्त जिला बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को लेकर डूंगरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर द्वारा संचालित ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.471 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - मकान में दबिश देकर पकड़ा गांजा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ का अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को डीएसटी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुआँ के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरसारण में एक मकान के भीतर अवैध गांजे का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए चिन्हित मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान मौके पर गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर वह 4.471 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र रतना रोत (उम्र 45 वर्ष), निवासी डूंगरसारण, थाना कुआँ, जिला डूंगरपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कुआँ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का भी सुराग लगने की संभावना है।1
- वीडियो यह वीडियो कॉल से वायरल हो रहा है यह कहां का है यह हमें पता नहीं है दो महिला ने मिलकर उसकी ऐसी टूटेगी है महिलाओं को ऐसी जिगरवा जाना चाहिए ताकि किसी भी आदमी को जवाब दे सके1