विवेकानंद शिला स्मारक के अध्यक्ष ए. बालकृष्ण का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख कन्याकुमारी। विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्ण का निधन हो गया। उन्होंने 27 अगस्त की रात 12:05 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 3 मई 1938 को केरल में जन्मे ए. बालकृष्ण कुछ समय तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 1973 में विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ताओं के पहले बैच से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। विवेकानंद केंद्र के अनुसार, उन्हें अरुणाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का प्रसार करते हुए ‘मानव निर्माण और राष्ट्र निर्माण’ के मिशन को आगे बढ़ाया। अरुणाचल प्रदेश में उनके योगदान के लिए वर्ष 2014 में राज्य सरकार ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया था। विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को एक कर्मयोगी का उदाहरण बताया। उनके निधन से सामाजिक और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में शोक की लहर है।
विवेकानंद शिला स्मारक के अध्यक्ष ए. बालकृष्ण का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख कन्याकुमारी। विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्ण का निधन हो गया। उन्होंने 27 अगस्त की रात 12:05 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। 3 मई 1938 को केरल में जन्मे ए. बालकृष्ण कुछ समय तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद वर्ष 1973 में विवेकानंद केंद्र के जीवनव्रती कार्यकर्ताओं के पहले बैच से जुड़े थे। इसके बाद उन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। विवेकानंद केंद्र के अनुसार, उन्हें अरुणाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से ज्ञान का प्रसार करते हुए ‘मानव निर्माण और राष्ट्र निर्माण’ के मिशन को आगे बढ़ाया। अरुणाचल प्रदेश में उनके योगदान के लिए वर्ष 2014 में राज्य सरकार ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया था। विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन को एक कर्मयोगी का उदाहरण बताया। उनके निधन से सामाजिक और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में शोक की लहर है।
- काठा टोल प्लाजा पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।1
- Sonipat News: रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook.. रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook..1
- शामली। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झिंझाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान थाना झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला पीरजादगान, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाना झिंझाना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान1
- एटा के DM ने कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य जाटव का नही उठाया फोन एटा के डीएम अरविन्द कुमार सिंह ने यूपी सरकार की कैबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य जाटव का फोन नही उठाया. उन्होने 17 बार DM अरविंद को फोन किया. बीजेपी की सीनियर लीडर और सरकार की कैबिनेट मंत्री को डीएम रिसीव करने भी नही आये. डीएम बाद में बुके लेकर पहुंचे तो मंत्रीजी ने उनका बुके लेने से पहली पहल इंकार कर दिया. मंत्री ने नाराजगी जताई. मामला काफी गड़बड़ हो गया. बेबीरानी मौर्या यूपी बीजेपी में मजबूत दलित चेहरा होने के चलते गवर्नर से मंत्री बनायी गयी थी.1
- हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की ताबडतोड गोली चलाकर हत्या उत्तर प्रदेश के शामली से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वारदात शामली के मोहल्ला नाला पटरी इलाके में हुई। अंकित बालियान जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी चार बदमाश पैदल पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।1
- पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 वर्षीय मुस्कान की घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त मुस्कान घर में अकेली थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। उसके दोस्त अमन के मुताबिक, घटना की जानकारी उसे मुस्कान की बहन ने फोन कर दी थी। वह तुरंत घर पहुंचा, जहां मुस्कान गंभीर हालत में मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के करीबियों के मुताबिक, इमरान नाम का एक युवक मुस्कान को कथित तौर पर परेशान करता था। बताया जा रहा है कि वह जिम ट्रेनर था और मुस्कान को पहले से जानता था। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी पुलिस की जांच में खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके ठिकाने का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका और संदिग्ध युवक एक-दूसरे को कुछ समय से जानते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और पूरी वारदात की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।1
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1