काठा टोल प्लाजा पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।
काठा टोल प्लाजा पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।
- काठा टोल प्लाजा पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं और टोलकर्मियों में मारपीट, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा BAGHPAT DESK : बागपत में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर स्थित काठा गांव के टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और टोल कर्मियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने इस मामले में 15 अज्ञात टोल कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर से भाजपा कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टोल कर्मियों का आरोप है कि टोल मांगने पर 20 से अधिक कारों में सवार युवकों ने टोलकर्मियों से बेल्ट और लाठी-डंडों से मारपीट की। टोल बूथ में भी तोड़फोड़ की। घटना में चार टोलकर्मी घायल हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।1
- दिल्ली: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नेपाल बाढ़ पर कहा, "अलर्ट पर रहने की जरूरत है। #WATCH दिल्ली: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नेपाल बाढ़ पर कहा, "अलर्ट पर रहने की जरूरत है। बिहार में हर साल बाढ़ आने की संभावना होती है। ज्यादा पानी नेपाल से आता है। अभी तक जो भी मौजूदा सरकार है उन लोगों ने स्थायी समाधान नहीं निकाला है। इतने सालों बाद भी अब तक एक भी बैठक केंद्र सरकार ने नेपाल से या बिहार सरकार से किया हो? स्थायी समाधान निकालना बहुत जरूरी है। गंभीर होकर इसका समाधान निकाला जाए।"1
- राजू दास और राजू दास के सपोर्टर की इस वीडियो को इतना शेयर करो दोनों का इलाज हो सके1
- दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। दिल्ली | नेपाल में अचानक आई बाढ़ पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "... प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचे। अगर भारत इस कोशिश में मदद कर सकता है, तो उसे ज़रूर करना चाहिए..." RSS चीफ मोहन भागवत के न्यूयॉर्क दौरे पर उन्होंने कहा, "... अगर उन्हें वहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो उन्हें इससे निपटना चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि उनका विरोध क्यों हो रहा है, मुद्दे क्या हैं, और लोगों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए।"1
- लखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में अंधेरा छाया: कानपुर में VIP सड़क 5 फीट धंसी, घरों मे घुसा पानी; यूपी के 25 शहरों में बरसात यूपी मे मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, गाजियाबाद और झांसी समेत 35 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर में देर रात साढ़े 12 बजे से दोपहर एक बजे तक तेज बारिश हुई। सड़कें गलिया तालाब बन गईं। पानी घरों और दुकानो मे घुस गया। VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अपर श्रमायुक्त कार्यालय जलमग्न हो गया। लखनऊ में शाम 4 बजे से जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते दिन मे ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। महोबा के जिला अस्पताल मे पानी भर गया। इमरजेंसी वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। पिछले 2 दिनो में प्रदेश मे बारिश की वजह से हुए हादसो में 15 लोगों की मौत हुई है। मकान ढहने से महोबा उन्नाव मे 2-2 और सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बांदा मे नाले मे बहे 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई। इससे पहले, वाराणसी में मंगलवार को अलग-अलग हादसो में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बांदा मे बारिश से कमजोर दीवार ढहने से पिता और 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, यूपी के 19 जिले बाढ की चपेट मे हैं। बदायू मे गंगा और रामगंगा खतरे के निशान के पार चली गई हैं। एक मकान कटान की चपेट में आकर गंगा मे समा गया। रामगंगा नदी बदायूं-शाहजहांपुर हाईवे के ऊपर से बह रही है। चंदौली में मूसाखांड और लतीफ़शाह बांध लबालब भर गए हैं। उनके गेट खोल दिए गए हैं। झांसी का सुकवा ढुकवा बांध ओवरफ्लो हो गया है। लखीमपुर में शारदा नदी पर बने 'तमोलिन पुरवा' बांध का एक हिस्सा कट गया है। ललितपुर में खेड़ार नदी का पानी पुल के करीब 3 फीट ऊपर से बह रहा है। सिरसी पुल भी डूब गया है। वाराणसी मे गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर फिलहाल स्थिर है, लेकिन अभी भी सभी घाट डूबे हुए हैं। सड़कों और छतों पर अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।1
- #पत्नी ने #तौलिये से #गला_घोंटकर_पति का #कत्ल पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि #आरोपी_प्रीति_गिरफ्तार #पत्नी ने #तौलिये से #गला_घोंटकर_पति का #कत्ल पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि #आरोपी_प्रीति_गिरफ्तार1
- रक्षाबंधन से 2 दिन पहले बहनों ने खोया इकलौता भाई, 8 साल के मासूम का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. चार बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. 8 साल के मासूम का शव खाली जमीन पर बने एक तालाब से बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बच्चा मंगलवार रात से ही अपने घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. बुधवार दोपहर के समय परिवार को बच्चे के शव के तालाब में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकाला. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए. परिजनों का दावा है कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. ऐसे में परिवार की ओर से बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे की मौत किसी हादसे की वजह से हुई है या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है. रक्षाबंधन से ठीक पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इस दर्दनाक मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी.1
- Rohtak MDU में भी BJP नेता के बेटे की पिटाई की गई है वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है। पिछले दिनों MDU में ब्लैक बुलेटप्रूफ स्कार्पियो सुर्खियों में थी उसी से जुडा विवाद बता रहे है1