logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जय हिंदुस्तान

2 hrs ago
user_Kailash gupta tv 24
Kailash gupta tv 24
Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

जय हिंदुस्तान

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kailash gupta tv 24
    1
    Post by Kailash gupta tv 24
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुंगवानी थाना अंतर्गत ढूंढवारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय युवक कृष्णकुमार गौंड का शव खेत में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव सरपंच ने घटना की सूचना मुंगवानी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया हैं।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
    1
    मुंगवानी थाना अंतर्गत ढूंढवारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय युवक कृष्णकुमार गौंड का शव खेत में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया। गांव सरपंच ने घटना की सूचना मुंगवानी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया हैं।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस का 'सुरक्षा कवच': अब और भी प्रभावी हुई 'निर्भया मोबाइल', SP डॉ. ऋषिकेश मीना की नई पहल ​नरसिंहपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। 'नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता' के संकल्प के साथ अब जिले की 'निर्भया मोबाइल' टीम को पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बना दिया गया है। ​एसपी के निर्देशानुसार, निर्भया मोबाइल की टीम अब केवल गश्त ही नहीं करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। ​आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। ​गश्त के दौरान निर्भया टीम बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी शिकायत पर निर्भया टीम का रिस्पॉन्स टाइम कम किया गया है। सूनसान इलाकों और कोचिंग सेंटर्स के पास घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नरसिंहपुर पुलिस का 'सुरक्षा कवच': अब और भी प्रभावी हुई 'निर्भया मोबाइल', SP डॉ. ऋषिकेश मीना की नई पहल
​नरसिंहपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। 'नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता' के संकल्प के साथ अब जिले की 'निर्भया मोबाइल' टीम को पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बना दिया गया है। 
​एसपी के निर्देशानुसार, निर्भया मोबाइल की टीम अब केवल गश्त ही नहीं करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
​आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
​गश्त के दौरान निर्भया टीम बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी शिकायत पर निर्भया टीम का रिस्पॉन्स टाइम कम किया गया है।
सूनसान इलाकों और कोचिंग सेंटर्स के पास घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाडरवारा के पंचवटी कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी की घटना का नरसिंहपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही शातिर चोर निकला। पुलिस के अनुसार दिनांक 06 दिसंबर 2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना गाडरवारा में दर्ज की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई। जांच के दौरान किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपने बयान बदलता पाया गया, जिससे संदेह के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मकान मालिक के बाहर जाने पर उसने ही ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी किए और उन्हें झाड़ियों में छिपा दिया था तथा खुद ही चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की है।
    3
    गाडरवारा के पंचवटी कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी की घटना का नरसिंहपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि चोरी की सूचना देने वाला किरायेदार ही शातिर चोर निकला।
पुलिस के अनुसार दिनांक 06 दिसंबर 2025 को अज्ञात आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट थाना गाडरवारा में दर्ज की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई।
जांच के दौरान किरायेदार दीपक वर्मा बार-बार अपने बयान बदलता पाया गया, जिससे संदेह के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मकान मालिक के बाहर जाने पर उसने ही ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी किए और उन्हें झाड़ियों में छिपा दिया था तथा खुद ही चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात व नगदी बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की है।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    6 hrs ago
  • #रफ़्तार राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जब तेज़ रफ्तार से आ रही थार अचानक उछलकर सड़क किनारे लगे बड़े बोर्ड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाती है।
    1
    #रफ़्तार राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जब तेज़ रफ्तार से आ रही थार अचानक उछलकर सड़क किनारे लगे बड़े बोर्ड में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे बोर्ड से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर तेज़ रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाती है।
    user_M media 📺
    M media 📺
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • - 📍 स्थान: मांडवा बस्ती, जबलपुर (मध्य प्रदेश) - जबलपुर के मांडवा बस्ती इलाके में बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे 8–10 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। - पीड़ित इब्राहिम शाह के अनुसार हमलावर करन और उसके साथी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे। - 👉 बताया जा रहा है कि विवाद बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ। मंगलवार को इब्राहिम के भाई की करन के पिता से बाइक टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई। - 👉 देर रात जोगनी मंदिर के पास करन और उसके साथियों ने फिर हमला किया, जिसमें इब्राहिम, उसका भाई और एक महिला घायल हो गए। - 👉 इसके बाद तड़के करीब 3:45 बजे आरोपी बेसबॉल बैट और हथियार लेकर इब्राहिम के घर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की। - पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। - गोरखपुर पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी। --- 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ --- ⚠️ नोट: मामला जांचाधीन है, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    -
📍 स्थान: मांडवा बस्ती, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
-
जबलपुर के मांडवा बस्ती इलाके में बुधवार तड़के करीब 3:50 बजे 8–10 हथियारबंद युवकों ने एक घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की और फायरिंग की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
-
पीड़ित इब्राहिम शाह के अनुसार हमलावर करन और उसके साथी थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रामपुर चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे।
-
👉 बताया जा रहा है कि विवाद बाइक टकराने के बाद शुरू हुआ। मंगलवार को इब्राहिम के भाई की करन के पिता से बाइक टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई।
-
👉 देर रात जोगनी मंदिर के पास करन और उसके साथियों ने फिर हमला किया, जिसमें इब्राहिम, उसका भाई और एक महिला घायल हो गए।
-
👉 इसके बाद तड़के करीब 3:45 बजे आरोपी बेसबॉल बैट और हथियार लेकर इब्राहिम के घर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की।
-
पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
गोरखपुर पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
---
🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
---
⚠️ नोट: मामला जांचाधीन है, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गाडरवारा थाना अंतर्गत पंचवटी कॉलोनी, मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि 8,000 रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।गाडरवारा थाने में दर्ज होने के बाद प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस दौरान सूचना देने वाला किरायेदार दीपक वर्मा पर संदेह हुआ संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उससे गहनता से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि मकान मालिक के शहर से बाहर जाने के कारण सूना मकान पाकर उसने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि चोरी कर ली थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया हैं।
    1
    गाडरवारा थाना अंतर्गत पंचवटी कॉलोनी, मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि 8,000 रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।गाडरवारा थाने में दर्ज होने के बाद प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। इस दौरान सूचना देने वाला किरायेदार दीपक वर्मा पर संदेह हुआ संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा उससे गहनता से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि मकान मालिक के शहर से बाहर जाने के कारण सूना मकान पाकर उसने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद राशि चोरी कर ली थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.