logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंबल अंचल के क्रांतिवीरों की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिये इटावा में चंबल अंचल के क्रांतिवीरों को न्याय दिलाने, क्रांति नायकों की स्मृतियों को जीवंत एवं संरक्षित करने, तथा क्रांतियोद्धा जीता दोहरे, जंगली-मंगली बाल्मीक और मारून सिंह राजपूत के गौरवशाली स्मारक निर्माण की मांग को लेकर विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। आपसे विनम्र निवेदन है कि चंबल घाटी की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिए एक कदम आप भी बढ़ायें 🙏सतेन्द्र सेंगर "संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत मो.नं. 9412444174, 9758244561

1 hr ago
user_MRU INDIA TV
MRU INDIA TV
Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
aa453c49-d753-4274-9603-eb4532069514

चंबल अंचल के क्रांतिवीरों की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिये इटावा में चंबल अंचल के क्रांतिवीरों को न्याय दिलाने, क्रांति नायकों की स्मृतियों को जीवंत एवं संरक्षित करने, तथा क्रांतियोद्धा जीता दोहरे, जंगली-मंगली बाल्मीक और मारून सिंह राजपूत के गौरवशाली स्मारक निर्माण की मांग को लेकर विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। आपसे विनम्र निवेदन है कि चंबल घाटी की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिए एक कदम आप भी बढ़ायें 🙏सतेन्द्र सेंगर "संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत मो.नं. 9412444174, 9758244561

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बार चुनाव में नवीन तिवारी अध्यक्ष, अतुल तिवारी महामंत्री निर्वाचित। औरैया जिले की तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरेश सिंह सेंगर को 53 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नवीन तिवारी को कुल 93 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरेश सिंह सेंगर को 40 मत मिले। तीसरे स्थान पर राकेश यादव 26 मत प्राप्त कर रहे। महामंत्री पद पर अतुल तिवारी ने भी दमदार जीत हासिल की। कुल 159 मतों में से उन्हें 108 मत प्राप्त हुए, जबकि शमीम अख्तर को मात्र 51 मत मिले। इस प्रकार अतुल तिवारी 57 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। उल्लेखनीय है कि कुल 161 पंजीकृत मतदाताओं में से 159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एलडर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद कुमार गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण शेष पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। एलडर्स कमेटी में सूरजपाल सिंह रघुवंशी, नरवीर सिंह यादव, राकेश चौहान एवं जयगोपाल सिंह राठौर उपस्थित रहे। विजयी अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटी गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं आरक्षी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और बार-बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाने का संकल्प लिया।
    1
    बार चुनाव में नवीन तिवारी अध्यक्ष, अतुल तिवारी महामंत्री निर्वाचित। औरैया जिले की तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नवीन तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अमरेश सिंह सेंगर को 53 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। नवीन तिवारी को कुल 93 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरेश सिंह सेंगर को 40 मत मिले। तीसरे स्थान पर राकेश यादव 26 मत प्राप्त कर रहे।
महामंत्री पद पर अतुल तिवारी ने भी दमदार जीत हासिल की। कुल 159 मतों में से उन्हें 108 मत प्राप्त हुए, जबकि शमीम अख्तर को मात्र 51 मत मिले। इस प्रकार अतुल तिवारी 57 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। उल्लेखनीय है कि कुल 161 पंजीकृत मतदाताओं में से 159 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
एलडर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद कुमार गुप्ता ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि अन्य पदों पर एकल नामांकन होने के कारण शेष पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। एलडर्स कमेटी में सूरजपाल सिंह रघुवंशी, नरवीर सिंह यादव, राकेश चौहान एवं जयगोपाल सिंह राठौर उपस्थित रहे।
विजयी अध्यक्ष नवीन तिवारी एवं महामंत्री अतुल तिवारी को अधिवक्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाइयां बांटी गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं आरक्षी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और बार-बैंच के बीच बेहतर संबंध बनाने का संकल्प लिया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।
    3
    औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे।
मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं।
इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।
पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ में पत्नी से मारपीट, इलाज के दौरान महिला की मौत रौनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी पति पुलिस हिरासत में महिला की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज चिराग जैन की बाइट—मामले में विधिक कार्रवाई जारी आजमगढ़ में पति बना हैवान, मारपीट के बाद पत्नी की गई जान
    1
    आजमगढ़ में पत्नी से मारपीट, इलाज के दौरान महिला की मौत
रौनापार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद बना जानलेवा, आरोपी पति पुलिस हिरासत में
महिला की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज
चिराग जैन की बाइट—मामले में विधिक कार्रवाई जारी
आजमगढ़ में पति बना हैवान, मारपीट के बाद पत्नी की गई जान
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा में चंबल अंचल के क्रांतिवीरों को न्याय दिलाने, क्रांति नायकों की स्मृतियों को जीवंत एवं संरक्षित करने, तथा क्रांतियोद्धा जीता दोहरे, जंगली-मंगली बाल्मीक और मारून सिंह राजपूत के गौरवशाली स्मारक निर्माण की मांग को लेकर विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। आपसे विनम्र निवेदन है कि चंबल घाटी की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिए एक कदम आप भी बढ़ायें 🙏सतेन्द्र सेंगर "संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत मो.नं. 9412444174, 9758244561
    2
    इटावा में चंबल अंचल के क्रांतिवीरों को न्याय दिलाने, क्रांति नायकों की स्मृतियों को जीवंत एवं संरक्षित करने, तथा क्रांतियोद्धा जीता दोहरे, जंगली-मंगली बाल्मीक और मारून सिंह राजपूत के गौरवशाली स्मारक निर्माण की मांग को लेकर विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। आपसे विनम्र निवेदन है कि चंबल घाटी की शौर्यगाथाओं को सम्मान देने के लिए एक कदम आप भी बढ़ायें 
🙏सतेन्द्र सेंगर "संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष" मीडिया अधिकार मंच भारत मो.नं. 9412444174, 9758244561
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा संस्थापक अलंकर अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के सहयोग के लिए स्कैनर अकाउंट नंबर जारी किया है क्या आप सहयोग करेंगे Account no: 192201000019103 IFSC CODE: IOBA0001922 अलंकार अग्निहोत्री राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा(R.A.M)
    1
    राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा संस्थापक अलंकर अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के सहयोग के लिए स्कैनर अकाउंट नंबर जारी किया है क्या आप सहयोग करेंगे
Account no:
192201000019103
IFSC CODE: IOBA0001922
अलंकार अग्निहोत्री 
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा(R.A.M)
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vivek yadav
    1
    Post by Vivek yadav
    user_Vivek yadav
    Vivek yadav
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया। निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा। उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    औरैया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सदर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में टीम ने विनियमित क्षेत्र में विकसित की गई अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जैतापुर की खसरा संख्या 194 स्थित भूमि, जो आशीष बरेजा आदि भूधारकों के नाम दर्ज है, पर कुछ बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर प्रशासन ने पूर्व में उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था। बावजूद इसके न तो कोई जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही प्लाटिंग को वैध कराया गया।
निर्देशों की अनदेखी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सायंकाल मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस बल, विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता, तहसील सदर के लेखपालगण तथा नगर पालिका परिषद औरैया का स्टाफ मौजूद रहा।
उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने बताया कि औरैया के विनियमित क्षेत्र में सभी अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर लिया गया है। संबंधित विकासकर्ताओं को नियमानुसार नोटिस देकर वैध कराने का अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो इसी प्रकार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिर्जापुर: अदलहाट पुलिस की मुठभेड़ में 2 शातिर गो-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार क्रूरता से बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 6 गोवंश बरामद पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और अवैध तमंचे किए बरामद मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से कारतूस भी मिला CO चुनार ने दी कार्रवाई पर पूरी जानकारी, गो-तस्करी पर सख्त एक्शन 🚨
    1
    मिर्जापुर: अदलहाट पुलिस की मुठभेड़ में 2 शातिर गो-तस्कर घायल होकर गिरफ्तार
क्रूरता से बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे 6 गोवंश बरामद
पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और अवैध तमंचे किए बरामद
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पास से कारतूस भी मिला
CO चुनार ने दी कार्रवाई पर पूरी जानकारी, गो-तस्करी पर सख्त एक्शन 🚨
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.