कुंवर मानवेन्द्र सिंह का जन्मदिवस मनाकर युवाओं ने लिया सेवा का संकल्प गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय में कुंवर मानवेन्द्र सिंह का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने कुंवर मानवेन्द्र सिंह की ईमानदार, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित छवि की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्ग को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी बधाइयां दी गईं। इस दौरान कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सत्ता और धन के प्रलोभन से दूर रहकर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले द्वारा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा प्रतिनिधि के रूप में कुंवर मृगेंद्र सिंह को भेंट की गई तथा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता, मोलू ठाकुर, विजय विक्रम सिंह अंशु ठाकुर अस्ता, संदीप कोठारी, बृजेश मिश्रा, कुंवर रामकुमार सिंह (पत्रकार), अवधेश फौजी, सुनील जैन डीकू, सुरेंद्र मोहन पाठक, संजय गुप्ता , विमलेंद्र भदौरिया, राजा सेंगर, जीतू फौजी, अरविंद फौजी, दसरथ चौहान, नृपेंद्र चौहान, मोहनीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- भागते हुए जाओगे रास्ता नहीं मिलेगा #AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo1
- गरौठा। बामौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ एग्रीकल्चर जनवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नागर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक ढंग से हो रहा है और गांव में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही गांव में कई नई योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।1
- गुरसराय। थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेडा में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां अज्ञात कारणों के चलते 18 वर्षीय युवती प्रियंका, पुत्री राजू पाल, ने घर के अंदर साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती घर पर ही मौजूद थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, और गुरसरांय अस्पताल लाए जहां चिकित्सक डॉक्टर रजनीश यादव ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल द्वारा गुरसरांय पुलिस को दे दी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- हमीरपुर । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय,जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में- साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई । शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। रिक्रूट आरक्षी के प्रशिक्षण के क्रम में पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 को आवश्यक निर्देश दिये गये। यू0पी0 112 पीआरवी चार पहिया वाहनों, दंगा नियन्त्रण उपकरण व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आर0टी0सी0 प्रभारी, समस्त आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।2
- बंगरा बंगरी में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू तहसील टहरौली क्षेत्र के बंगरा बंगरी में आज शुक्रवार को समय शाम 5 बजे अचानक किसी कारण से फसल के पड़े हुए अवशेष में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग धीरे धीरे सड़क किनारे बने मकानों के पास पहुंचने से घबराए ग्रामीणों ने मिलकर इंजन चला कर दूर दूर तक पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो ग्रामीणों का काफी नुकसान हो सकता था फिलहाल आग पर काबू हो जाने पर ग्रामीणों ने राहत भरी सांस ली है1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- Post by C.P chaudhry1
- लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल #AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo1