logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरौठा। बामौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ एग्रीकल्चर जनवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नागर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक ढंग से हो रहा है और गांव में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही गांव में कई नई योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

4 hrs ago
user_Hemant Yadav
Hemant Yadav
Voice of people गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

गरौठा। बामौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नागर में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीओ एग्रीकल्चर जनवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत नागर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन संतोषजनक ढंग से हो रहा है और गांव में विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। ग्राम प्रधान अनुज कुमार द्विवेदी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही गांव में कई नई योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गरौठा चौराहे पर अतिक्रमण से रोजाना जाम की समस्याः आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी
    1
    गरौठा चौराहे पर अतिक्रमण से रोजाना जाम की समस्याः आमजन को आवागमन में हो रही परेशानी
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नवागंतुक थाना प्रभारी टहरौली ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर लगेगा अंकुश झांसी में 112 प्रभारी सोमेन्द्र सिंह का टहरौली तबादला होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार का झांसी शिकायत प्रकोष्ठ में तबादला होने के बाद नवागंतुक प्रभारी सोमेन्द्र सिंह ने पदभार संभाल कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही महिला जागरूकता एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। थाने में फरियाद लेने आने वाले सभी फरियादियों को न्याय दिलाने की रहेगी प्राथमिकता एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब सहित हानिकारक मादक पदार्थों के विक्रय करने वालों एवं कानून को हाथ में लेने एवं अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
    1
    नवागंतुक थाना प्रभारी टहरौली ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर लगेगा अंकुश 
झांसी में 112 प्रभारी सोमेन्द्र सिंह का टहरौली तबादला होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार का झांसी शिकायत प्रकोष्ठ में तबादला होने के बाद नवागंतुक प्रभारी सोमेन्द्र सिंह ने पदभार संभाल कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही महिला जागरूकता एवं अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। थाने में फरियाद लेने आने वाले सभी फरियादियों को न्याय दिलाने की रहेगी प्राथमिकता एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी कार्यों का क्रियान्वयन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब सहित हानिकारक मादक पदार्थों के विक्रय करने वालों एवं कानून को हाथ में लेने एवं अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🔴मौसम से जुडी ख़ास खबर 🔴 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसमे बांदा जिला लगातार सबसे गर्म बना हुआ है, जहाँ तापमान 44°C - 45°C के पार पहुँच गया है। 📌ये है up के प्रमुख गर्म जनपद जनपद झांसी (41.4°C), जनपद हमीरपुर (41.2°C), गाजीपुर (41°C), वाराणसी (40.5°C) और कानपुर (40.4°C) में भी तापमान 40°C के पार बना हुआ है। 📌यूपी के सबसे गर्म जिले बांदा: 44.8°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। प्रयागराज: 43°C के साथ दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है । 📌मौसम विभाग ने बांदा सहित कई दक्षिणी जिलों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। आगामी 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। व्यूरो रिपोर्ट : SoniNews
    1
    🔴मौसम से जुडी ख़ास खबर 🔴
17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसमे बांदा जिला लगातार सबसे गर्म बना हुआ है, जहाँ तापमान 44°C - 45°C के पार पहुँच गया है। 
📌ये है up के प्रमुख गर्म जनपद
जनपद झांसी (41.4°C), 
जनपद हमीरपुर (41.2°C),
गाजीपुर (41°C), वाराणसी (40.5°C) और कानपुर (40.4°C) में भी तापमान 40°C के पार बना हुआ है। 
📌यूपी के सबसे गर्म जिले 
बांदा: 44.8°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
प्रयागराज: 43°C के साथ दूसरा सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है ।
📌मौसम विभाग ने बांदा सहित कई दक्षिणी जिलों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया है। आगामी 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
व्यूरो रिपोर्ट : SoniNews
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उरई, जालौन। कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में आज आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता से एक सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बन गया। तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यवहारिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में “नारी शक्ति वंदन अभियान” को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति बंदनअभियान विधेयक के बारे में बताया कि देश की नारी शक्ति को नीति निर्धारण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में  प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई पहल वास्तव में ऐतिहासिक है। यह केवल एक विधायी कदम नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संतुलित और संवेदनशील बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। भारत की महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर चुकी हैं, अब समय है कि नीति निर्माण में भी उनकी समान और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। यह अधिनियम इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो महिलाओं के दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास की धारा में मजबूती से स्थापित करेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अल्कमा अख्तर, गरिमा पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।
    1
    उरई, जालौन। कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में आज आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता से एक सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बन गया। तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यवहारिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में “नारी शक्ति वंदन अभियान” को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने नारी शक्ति बंदनअभियान विधेयक के बारे में बताया कि देश की नारी शक्ति को नीति निर्धारण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में  प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई पहल वास्तव में ऐतिहासिक है। यह केवल एक विधायी कदम नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संतुलित और संवेदनशील बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। भारत की महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर चुकी हैं, अब समय है कि नीति निर्माण में भी उनकी समान और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। यह अधिनियम इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो महिलाओं के दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास की धारा में मजबूती से स्थापित करेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अल्कमा अख्तर, गरिमा पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उरई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में उरई स्थित उमिला हॉस्पिटल एवं महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान अस्पताल कर्मियों को फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई और उनका अभ्यास भी कराया गया। साथ ही मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
    1
    उरई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में उरई स्थित उमिला हॉस्पिटल एवं महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए।
इस दौरान अस्पताल कर्मियों को फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई और उनका अभ्यास भी कराया गया। साथ ही मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इनको यहां बैठना है जो कभी होगा नहीं #AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo
    1
    इनको यहां बैठना है जो कभी होगा नहीं
#AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय में कुंवर मानवेन्द्र सिंह का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने कुंवर मानवेन्द्र सिंह की ईमानदार, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित छवि की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्ग को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी बधाइयां दी गईं। इस दौरान कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सत्ता और धन के प्रलोभन से दूर रहकर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले द्वारा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा प्रतिनिधि के रूप में कुंवर मृगेंद्र सिंह को भेंट की गई तथा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता, मोलू ठाकुर, विजय विक्रम सिंह अंशु ठाकुर अस्ता, संदीप कोठारी, बृजेश मिश्रा, कुंवर रामकुमार सिंह (पत्रकार), अवधेश फौजी, सुनील जैन डीकू, सुरेंद्र मोहन पाठक, संजय गुप्ता , विमलेंद्र भदौरिया, राजा सेंगर, जीतू फौजी, अरविंद फौजी, दसरथ चौहान, नृपेंद्र चौहान, मोहनीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय (झांसी)। नगर गुरसरांय में कुंवर मानवेन्द्र सिंह का जन्मदिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया तथा समाज सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने कुंवर मानवेन्द्र सिंह की ईमानदार, अनुशासित एवं जनसेवा के प्रति समर्पित छवि की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्ग को न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहते हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
जन्मदिवस के अवसर पर शुभचिंतकों द्वारा दूरभाष के माध्यम से भी बधाइयां दी गईं। इस दौरान कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सत्ता और धन के प्रलोभन से दूर रहकर शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाएं।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी संगठन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी उर्फ बल्ले द्वारा श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा प्रतिनिधि के रूप में कुंवर मृगेंद्र सिंह को भेंट की गई तथा माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता, मोलू ठाकुर, विजय विक्रम सिंह अंशु ठाकुर अस्ता, संदीप कोठारी, बृजेश मिश्रा, कुंवर रामकुमार सिंह (पत्रकार), अवधेश फौजी, सुनील जैन डीकू, सुरेंद्र मोहन पाठक, संजय गुप्ता , विमलेंद्र भदौरिया, राजा सेंगर, जीतू फौजी, अरविंद फौजी, दसरथ चौहान, नृपेंद्र चौहान, मोहनीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल* कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल*
कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है।
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे ।
उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.