नारायणी स्वरूप” के संकल्प के साथ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, सशक्तिकरण की दिशा में उरई, जालौन। कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में आज आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता से एक सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बन गया। तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यवहारिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में “नारी शक्ति वंदन अभियान” को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति बंदनअभियान विधेयक के बारे में बताया कि देश की नारी शक्ति को नीति निर्धारण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई पहल वास्तव में ऐतिहासिक है। यह केवल एक विधायी कदम नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संतुलित और संवेदनशील बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। भारत की महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर चुकी हैं, अब समय है कि नीति निर्माण में भी उनकी समान और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। यह अधिनियम इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो महिलाओं के दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास की धारा में मजबूती से स्थापित करेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अल्कमा अख्तर, गरिमा पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।

- सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन4
- *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice1
- उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया1
- ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड1
- *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र की एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें पुलिस ने समय रहते महिला की जान बचाई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1