Shuru
Apke Nagar Ki App…
🎤ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा🖥️ ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड
SONI NEWS
🎤ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा🖥️ ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाली बनी नहीं है कारंजा उखड़ा हुआ है1
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन4
- *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जालौन के उरई में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे अचानक चली ताबड़तोड़ गोलियों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। एक गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों का नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ है और इसके तार श्रीलंका से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में अलर्ट जारी है और आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है। बने रहिए बुंदेलखंड राज्य न्यूज़ चैनल के साथ — बुंदेलखंड की आवाज, सच्ची खबर सबसे पहले।1
- jalaun पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन दहन” अभियान के अन्तर्गत माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जिलाधिकारी जालौन व पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में जनपद जालौन के थानों में लम्बित मालों के निस्तारण हेतु माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में जनपद जालौन के विभिन्न थानों के अभियोगों में बरामद 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को राजकीय मेडिकल कालेज उरई जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581