*मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकासखंड संदलपुर कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए! अब उठ रहे बड़े सवाल: अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों? अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया? क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है? व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)। उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है? #Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews1
- जालौन ➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान ➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना ➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी ➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान ➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला1
- ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत जनपद जालौन में बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में लंबित मालों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों से संबंधित कुल 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में की गई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि न्यायालय की अनुमति के बाद नियमानुसार मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।1
- जालौन में अंतर राष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुटभेड़ के दौरान दोनों तरफ 1 दर्जन से ज्यादा राउंड हुए फायर, मुटभेड़ मे 3 कुख्यात अपराधी के पैर मे लगी गोली, अपराधियों के पास से तीन अवैध असलाहा मे दो 315 के तमंचे व आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर हुई बरामद, अपराधियों के पास से 21 जिंदा कारतूस व 61 हजार रूपये हुए बरामद, मुठभेड़ के दौरान बाल बाल बच्चे उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह, अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग में ब्लड प्रूफ जैकेट पर लगी गोली , श्रीलंका सहित भारत के कई प्रदेशों मे अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने मुठभेड़ स्थल का किया निरीक्षण, उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़, जालौन के उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलेंस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई1
- कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।3
- *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़ ➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती ➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं ➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद ➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण ➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़2
- जालौन/उरई जिले में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। घटना राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनके तार श्रीलंका तक फैले होने की आशंका है। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। मुठभेड़ के दौरान उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी फायरिंग हुई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।2