*मुख्य विकास अधिकारी ने संविलियन विद्यालय राजपुर का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

- उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए! अब उठ रहे बड़े सवाल: अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों? अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया? क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है? व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)। उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है? #Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews1
- जालौन ➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान ➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना ➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी ➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान ➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला1
- 📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल* कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत जनपद जालौन में बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में लंबित मालों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों से संबंधित कुल 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में की गई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि न्यायालय की अनुमति के बाद नियमानुसार मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।1
- जालौन में अंतर राष्ट्रीय बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुटभेड़ के दौरान दोनों तरफ 1 दर्जन से ज्यादा राउंड हुए फायर, मुटभेड़ मे 3 कुख्यात अपराधी के पैर मे लगी गोली, अपराधियों के पास से तीन अवैध असलाहा मे दो 315 के तमंचे व आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर हुई बरामद, अपराधियों के पास से 21 जिंदा कारतूस व 61 हजार रूपये हुए बरामद, मुठभेड़ के दौरान बाल बाल बच्चे उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह, अपराधियों की तरफ से की गई फायरिंग में ब्लड प्रूफ जैकेट पर लगी गोली , श्रीलंका सहित भारत के कई प्रदेशों मे अपराधिक घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने मुठभेड़ स्थल का किया निरीक्षण, उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे हुई मुठभेड़, जालौन के उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलेंस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई1
- कानपुर देहात में दबंगों का कहर: मकान विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की तोड़फोड़ कानपुर देहात से इस वक़्त बड़ी खबर कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रश्मि नाम की पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मकान को लेकर उसके पति से विवाद चल रहा है। इसी बीच उसके पति ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुपके से मकान बेच दिया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष उसके घर पहुंच गए और जबरन अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रश्मि, उसकी ननद और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि रश्मि का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन तब तक दबंग घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ कर चुके थे। आरोप है कि घर में रखे बर्तन और सामान को फेंक दिया गया, वहीं पुरुषों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान उसकी एक पायल भी गायब हो गई है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पीड़िता ने अकबरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।4
- *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़ ➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती ➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं ➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद ➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण ➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़2
- जालौन/उरई जिले में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। घटना राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनके तार श्रीलंका तक फैले होने की आशंका है। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। मुठभेड़ के दौरान उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी फायरिंग हुई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।2