*मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- नाली बनी नहीं है कारंजा उखड़ा हुआ है1
- सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन4
- *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया1
- उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए! अब उठ रहे बड़े सवाल: अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों? अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया? क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है? व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)। उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है? #Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews1
- 📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल* कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत जनपद जालौन में बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में लंबित मालों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों से संबंधित कुल 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में की गई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि न्यायालय की अनुमति के बाद नियमानुसार मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।1
- *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1