Shuru
Apke Nagar Ki App…
उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
Dev Patel
उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice1
- उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया1
- कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।2
- नाली बनी नहीं है कारंजा उखड़ा हुआ है1
- सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन4
- *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1
- कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।3
- उरई में विकास प्राधिकरण की कार्रवाई अब बड़े विवाद में बदल गई है। एलेन सॉली शोरूम और चंद्रकांत विला पर अचानक ताला जड़ा गया, जिससे व्यापारी भड़क उठे और सड़कों पर उतर आए। हालात इतने बिगड़े कि एक व्यापारी ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश तक कर डाली—शहर में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन सबसे बड़ा ट्विस्ट—कुछ ही देर में ताले खुलवा दिए गए! अब उठ रहे बड़े सवाल: अगर कार्रवाई सही थी तो ताला खुला क्यों? अगर गलत थी तो लगाया क्यों गया? क्या विकास के नाम पर वसूली का खेल चल रहा है? व्यापारियों ने साफ आरोप लगाया है कि यह पूरी कार्रवाई नियमों से ज्यादा दबाव और वसूली का हिस्सा है (हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं)। उरई में अब बहस तेज—विकास या वसूली? सच क्या है? #Orai #Jalaun #BreakingNews #SuperBreaking #UPNews #VikasYaVasooli #AuthorityAction #TraderProtest #UraiNews #UPPolice #Administration #CorruptionAlert #GroundReport #HindiNews #BigBreaking #Expose #PublicOutrage #SystemQuestioned #ViralNews #TrendingNow #IndiaNews #UPUpdates #Shocker #NewsAlert #SonuMaharaj #RealStory #TruthExposed #LawAndOrder #CityChaos #HeadlineNews1