logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन गैंग पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक—अधिकारियों की रेकी कर ओवरलोड मौरंग ट्रक निकालने वाला पूरा नेटवर्क ध्वस्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, खनन माफिया में हड़कंप जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice

2 hrs ago
user_पत्रकार विकाश सिंह
पत्रकार विकाश सिंह
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लोकेशन गैंग पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक—अधिकारियों की रेकी कर ओवरलोड मौरंग ट्रक निकालने वाला पूरा नेटवर्क ध्वस्त, 5 आरोपी गिरफ्तार, खनन माफिया में हड़कंप जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन ➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान ➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना ➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी ➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान ➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन
➡पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान
➡घरेलू कलह के बाद पुलिस को दी गई सूचना
➡महिला दरवाजा बंद कर फांसी पर लटकी थी
➡पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाई महिला की जान
➡जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश*
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर देहात में दबंगों का कहर: मकान विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की तोड़फोड़ कानपुर देहात से इस वक़्त बड़ी खबर कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रश्मि नाम की पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मकान को लेकर उसके पति से विवाद चल रहा है। इसी बीच उसके पति ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुपके से मकान बेच दिया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष उसके घर पहुंच गए और जबरन अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रश्मि, उसकी ननद और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि रश्मि का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन तब तक दबंग घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ कर चुके थे। आरोप है कि घर में रखे बर्तन और सामान को फेंक दिया गया, वहीं पुरुषों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान उसकी एक पायल भी गायब हो गई है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पीड़िता ने अकबरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
    4
    कानपुर देहात में दबंगों का कहर: मकान विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की तोड़फोड़
कानपुर देहात से इस वक़्त बड़ी खबर
कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रश्मि नाम की पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मकान को लेकर उसके पति से विवाद चल रहा है। इसी बीच उसके पति ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुपके से मकान बेच दिया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष उसके घर पहुंच गए और जबरन अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रश्मि, उसकी ननद और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि रश्मि का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन तब तक दबंग घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ कर चुके थे। आरोप है कि घर में रखे बर्तन और सामान को फेंक दिया गया, वहीं पुरुषों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।
पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान उसकी एक पायल भी गायब हो गई है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल, पीड़िता ने अकबरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    3
    कानपुरदेहात, डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।
हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
शुक्रवार दोपहर 12 बजे  मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल  ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    2
    डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी।
गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की।
पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया।  डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़ ➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती ➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं ➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद ➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण ➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़
    2
    जालौन : पुलिस की शातिर चोरों से हुई मुठभेड़
➡मुठभेड़ में तीन चोर घायल, हुए भर्ती
➡देश के कई राज्यों में चोरियां की थीं
➡61 हजार रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद
➡एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
➡उरई के मेडिकल कालेज के पास मुठभेड़
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन/उरई जिले में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए। घटना राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनके तार श्रीलंका तक फैले होने की आशंका है। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। मुठभेड़ के दौरान उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी फायरिंग हुई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित बच गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    2
    जालौन/उरई
जिले में पुलिस और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई उरई कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलेंस टीम की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीनों आरोपी घायल हो गए।
घटना राजकीय मेडिकल कॉलेज के पीछे की बताई जा रही है, जहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं और उनके तार श्रीलंका तक फैले होने की आशंका है। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।
मुठभेड़ के दौरान उरई कोतवाल आनंद कुमार सिंह पर भी फायरिंग हुई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण वह सुरक्षित बच गए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास के साथ-साथ नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    1
    *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश*
*बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी*
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के संविलियन विद्यालय राजपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के सभी कक्षाओं का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक इंद्र सिंह उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त सभी सहायक अध्यापक  भी मौके उपस्थित थे। वहीं विद्यालय में 148 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 71 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित सहायक अध्यापिका को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने  विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.