Shuru
Apke Nagar Ki App…
हार्वेस्टर से निकली चिंगारी लगी आग मचा हड़कंप मौके पर लगा जाम नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
हार्वेस्टर से निकली चिंगारी लगी आग मचा हड़कंप मौके पर लगा जाम नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें1
- Post by Bheem rajawat 96288004582
- नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- उरई, जालौन। कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में आज आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान में महिलाओं के उत्साह और सहभागिता से एक सशक्त संदेश देने वाला आयोजन बन गया। तीन दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का दृढ़ संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को केवल एक विचार नहीं, बल्कि व्यवहारिक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में “नारी शक्ति वंदन अभियान” को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों, स्कूल-कॉलेजों और वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान और उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति बंदनअभियान विधेयक के बारे में बताया कि देश की नारी शक्ति को नीति निर्धारण की मुख्यधारा में सशक्त भागीदारी देने की दिशा में प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई पहल वास्तव में ऐतिहासिक है। यह केवल एक विधायी कदम नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र को अधिक समावेशी, संतुलित और संवेदनशील बनाने की दिशा में उठाया गया एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। भारत की महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, कृषि और उद्यमिता जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा सिद्ध कर चुकी हैं, अब समय है कि नीति निर्माण में भी उनकी समान और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो। यह अधिनियम इसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो महिलाओं के दृष्टिकोण को राष्ट्रीय विकास की धारा में मजबूती से स्थापित करेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अल्कमा अख्तर, गरिमा पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।1
- उरई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में उरई स्थित उमिला हॉस्पिटल एवं महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान अस्पताल कर्मियों को फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई और उनका अभ्यास भी कराया गया। साथ ही मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।1
- 📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल* कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत जनपद जालौन में बड़ी कार्रवाई की गई। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र के पर्यवेक्षण में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में लंबित मालों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान दिनांक 16.04.2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों से संबंधित कुल 680 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई, जनपद जालौन की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में की गई। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि न्यायालय की अनुमति के बाद नियमानुसार मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581