Shuru
Apke Nagar Ki App…
TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें
Shyam Karan Patrakar
TTN 24National BroadcastslLive24x7 जिला संवाददाता श्याम करण फोन नं 9452652551विज्ञापन के लिए संपर्क करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र की एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जिसमें पुलिस ने समय रहते महिला की जान बचाई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- 📌तीनो चोरो के पैर में लगी पुलिस की गोली हुये घायल* कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखविर द्वारा सूचना मिली की चोरी की घटना में संलिप्त 3 शातिर अंतरर्राज्यीय अभियुक्तगण मेडिकल कालेज परिसर के पास झाड़ियों में बैठकर चोरी की घटना कारित करने की फिराक में योजना बना रहे हैं। कोतवाली उरई पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम द्वारा शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु घेराबन्दी की जा रही थी तभी शातिर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमे पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी एवं नियंत्रित फ़ायरिंग की गई। जिसमें तीन अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस तथा नगदी इत्यादि बरामद किए गये। घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि देश के गुजरात, राजस्थान, बिहार व उत्तर-प्रदेश आदि प्रान्तो के विभिन्न जनपदो से चोरी की घटना करते थे । उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में 19 अप्रैल को विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभा यात्रा में सम्मिलित होने ग्वालियर मध्य प्रदेश से एडवोकेट अनिल मिश्रा जी औरैया आ रहे हैं ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी जी ने दी जानकारी1
- कानपुर देहात में दबंगों का कहर: मकान विवाद में महिला पर हमला, घर में घुसकर की तोड़फोड़ कानपुर देहात से इस वक़्त बड़ी खबर कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रश्मि नाम की पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके मकान को लेकर उसके पति से विवाद चल रहा है। इसी बीच उसके पति ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चुपके से मकान बेच दिया, जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं थी। पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक एक दर्जन से अधिक महिलाएं और पुरुष उसके घर पहुंच गए और जबरन अंदर घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रश्मि, उसकी ननद और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि रश्मि का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। किसी तरह जान बचाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया, लेकिन तब तक दबंग घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ कर चुके थे। आरोप है कि घर में रखे बर्तन और सामान को फेंक दिया गया, वहीं पुरुषों ने अलमारी का लॉक तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीड़िता ने यह भी बताया कि इस दौरान उसकी एक पायल भी गायब हो गई है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पीड़िता ने अकबरपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।4
- *भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन* *मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे एमपी हाईकोर्ट एसोसिएशन बार के अध्यक्ष अनिल मिश्रा औरैया --अखिल भारतीय अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा, पंडित पंकज मिश्रा एवं एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधिवत विग्रह पूजन से होगी। इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। शाम 3:00 बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुँचेगी। शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर सर्व समाज के नागरिकों को सपरिवार सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट मिश्रा ने पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाई है। आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के आदर्शों—न्याय, धर्म एवं सत्य—को आत्मसात करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं बैठक मे प्रमुख रूप से नीरज चौधरी, लालजी शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजमणि तिवारी,आचार्य मुखिया पंडित जी, सोनू दुबे, प्रखर अवस्थी, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,हरिगोविन्द तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे3
- औरैया। अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित पंडित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड1
- कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।2