logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण उरई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में उरई स्थित उमिला हॉस्पिटल एवं महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान अस्पताल कर्मियों को फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई और उनका अभ्यास भी कराया गया। साथ ही मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

2 hrs ago
user_AMIT KUMAR
AMIT KUMAR
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण उरई। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में उरई स्थित उमिला हॉस्पिटल एवं महिला चिकित्सालय में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान अस्पताल कर्मियों को फायर उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई और उनका अभ्यास भी कराया गया। साथ ही मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के तरीके समझाए गए। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत यह अभियान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    2
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन
    4
    सत्युवान अमावस्या पर विशेष पूजन
    user_अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    अमरेश त्रिपाठी पत्रकार
    Yoga instructor अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    1
    *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* 
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    नमस्कार दोस्तों मैं आपका अपना देवेश कुमार स्वर्णकार 
आज़ हम आपको जालौन जिले के रुरा गांव से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice
    1
    जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है।
अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है।
डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। 
लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी।
#JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
    1
    उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ।
नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई।
महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा। 1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड
    1
    ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का एक गर्डर गिरा।
1300 करोड़ रुपए से बन रही है यह एलिवेटेड रोड
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    *ई-ऑफिस से पत्रावलियों का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, सुधार लाने के दिए निर्देश*
मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकासखंड सन्दल्पुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का गहन निरीक्षण कर पत्रावलियों एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मानव संपदा पोर्टल एवं ई-ऑफिस के संचालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कार्यालय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में साफ सफाई,उपस्थिति पंजिका और अभिलेखों की व्यवस्था की भी जांच की। वहीँ अधूरे अभिलेख पाए जाने एवं ई-आफिस का संचालन सुचारू रूप से न किये जाने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, स्थापना पटल, अभिलेखों की व्यवस्था और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का भी गहन परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उनकी नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर सुविधा एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  उन्होने ने उपस्थित सहायक लेखाकार को निर्देश दिये कि समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में वित्तीय नियमो का पालन किया जाये। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी,खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.