logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो एनबी वारंटी को किया गिरफ्तार अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में शंकर प्रजापति, पिता नागेश्वर प्रजापति, निवासी सरावक बिगहा, तथा सुमित पाल, पिता विजय पाल, निवासी ठेकही, थाना कासमा शामिल हैं। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Rafiganj #KasmaThana #NBWarrant #PoliceAction #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #Justice

1 hr ago
user_कुणाल सिंह 9304927827
कुणाल सिंह 9304927827
पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

कासमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो एनबी वारंटी को किया गिरफ्तार अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो एनबी (नॉन-बेलेबल) वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में शंकर प्रजापति, पिता नागेश्वर प्रजापति, निवासी सरावक बिगहा, तथा सुमित पाल, पिता विजय पाल, निवासी ठेकही, थाना कासमा शामिल हैं। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #BharatCrimeLiveNews #Aurangabad #Rafiganj #KasmaThana #NBWarrant #PoliceAction #BiharPolice #BreakingNews #CrimeNews #Justice

More news from बिहार and nearby areas
  • पंचायत समिति की बैठक में जल संकट का मुद्दा छाया, नल-जल योजना व चापाकलों की मरम्मत की उठी मांग रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने किया। पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव,पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, जैनब प्रवीण, उपेंद्र यादव, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, गुड़िया देवी, विदाई देवी, शंकर दयाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े नल-जल योजना और चापाकलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। मुखिया संघ अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह यादव एवं मुखिया सेराज अंसारी ने कहा कि प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है और खराब योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए। साधना सिंह ने षष्ठम एवं 16वीं योजना को सभी क्षेत्र में सामान्य रूप से राशी वितरण करने का प्रस्ताव लाया। जिसमें बहुमत के आधार पर पारित हुआ। वहीं इन्होंने पौथु पंचायत में बिजली की लचर स्थिती को सुदृढ करने के लिए आवाज उठाई।इसपर विभाग के जेई ने जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आश्वाशन दिया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जांच कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। साथ ही 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग की राशि का सामान्य रूप से वितरण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीआरओ सह शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार, आवास प्रवेशक अमित कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्या, थानाध्यक्ष शंभू कुमार,उप प्रमुख रजन्ति देवी ,मुखिया नरेंद्र मिश्र, मुखिया नुसरत जहां ,प्रमिला देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, सुनैना देवी, आरती देवी, साधन सिंह, समित्री देवी, ईश्वर चौधरी, बसंती देवी, मुकेश सिंह, नूर फातिमा, रूबी प्रवीण, अजबुन निशा सहित पंचायत समिति के कई सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    पंचायत समिति की बैठक में जल संकट का मुद्दा छाया, नल-जल योजना व चापाकलों की मरम्मत की उठी मांग
रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने किया। पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के बाद विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू हुई।
बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वर यादव,पंचायत समिति सदस्य कार्तिक शर्मा, जैनब प्रवीण, उपेंद्र यादव, मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खान, गुड़िया देवी, विदाई देवी, शंकर दयाल यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े नल-जल योजना और चापाकलों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। मुखिया संघ अध्यक्ष बिंदेश्वर सिंह यादव एवं मुखिया सेराज अंसारी ने कहा कि प्रखंड की अधिकांश पंचायतों में पेयजल संकट गंभीर रूप ले चुका है और खराब योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए। साधना सिंह ने षष्ठम एवं 16वीं योजना को सभी क्षेत्र में सामान्य रूप से राशी वितरण करने का प्रस्ताव लाया। जिसमें बहुमत के आधार पर पारित हुआ। वहीं इन्होंने पौथु पंचायत में बिजली की लचर स्थिती को सुदृढ करने के लिए आवाज उठाई।इसपर विभाग के जेई ने जल्द ही समस्या के समाधान के लिए आश्वाशन दिया।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की जांच कराने तथा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की भी मांग की गई। साथ ही 15वीं एवं 16वीं वित्त आयोग की राशि का सामान्य रूप से वितरण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बीआरओ सह शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार, आवास प्रवेशक अमित कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी मौर्या, थानाध्यक्ष शंभू कुमार,उप प्रमुख रजन्ति देवी ,मुखिया नरेंद्र मिश्र, मुखिया नुसरत जहां ,प्रमिला देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, सुनैना देवी, आरती देवी, साधन सिंह, समित्री देवी, ईश्वर चौधरी, बसंती देवी, मुकेश सिंह, नूर फातिमा, रूबी प्रवीण, अजबुन निशा सहित पंचायत समिति के कई सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • पंजाबी टीचर भर्ती के लिए शिक्षक की आवेदन शुरू हो गई है पंजाब में टीचर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गई है
    1
    पंजाबी टीचर भर्ती के लिए शिक्षक की आवेदन शुरू हो गई है
पंजाब में टीचर की भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गई है
    user_Abhishek Kumar eMedia
    Abhishek Kumar eMedia
    Content Creator (YouTuber) डेहरी, रोहतास, बिहार•
    5 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया
हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨 बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨 बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया, व्यवस्थाओं की हकीकत देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आखिर बच्चों ने ऐसी कौन-सी शिकायत की थी, जिसने SDM को तुरंत स्कूल पहुंचने पर मजबूर कर दिया? पूरी खबर देखें।
    1
    SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨
बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए
SDM प्रवीण कुंदन फुल एक्शन में! 🚨
बच्चों की शिकायत मिलते ही SDM प्रवीण कुंदन सीधे मिडिल स्कूल सिमुआरा पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के बीच बैठकर मिड-डे मील खाया, व्यवस्थाओं की हकीकत देखी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
आखिर बच्चों ने ऐसी कौन-सी शिकायत की थी, जिसने SDM को तुरंत स्कूल पहुंचने पर मजबूर कर दिया? पूरी खबर देखें।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    44 min ago
  • ईशानगरः शिक्षक राजू अहिरवार के 35 वर्षों के स्वर्णिम सेवाकाल का समापन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब
    1
    ईशानगरः शिक्षक राजू अहिरवार के 35 वर्षों के स्वर्णिम सेवाकाल का समापन, विदाई समारोह में उमड़ा जनसैलाब
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    1 hr ago
  • सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है। कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    3
    सावन की हरियाली में विश्व स्तनपान सप्ताह: पौधारोपण से दिया स्वस्थ माँ, स्वस्थ शिशु और सुरक्षित भविष्य का संदेश
बोधगय। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त 2026) के अवसर पर “सावन में पौधारोपण: एक स्वस्थ पर्यावरण, एक स्वस्थ माँ, एक स्वस्थ शिशु, एक सुरक्षित भविष्य” विषय पर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की थीम “जीवन की एक टिकाऊ (सतत) शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें"। अर्थात “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएँ” से जोड़ते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया है।
कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के युवा शक्ति प्रमुख  प्रिंस कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं। उन्होंने छात्राओं को “वेस्ट से बेस्ट” की अवधारणा के अंतर्गत घरेलू अपशिष्ट एवं अनुपयोगी पदार्थों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने वेस्ट सामग्री से फिनाइल, प्लास्टिक कचरे से ईको-ब्रिक तथा घर में उपलब्ध विभिन्न अनुपयोगी सामग्रियों से अन्य उपयोगी वस्तुएँ तैयार करने की विधियाँ समझाईं। इसके साथ ही कचरे के पृथक्करण, पुनः उपयोग और पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
इस कार्यशाला का विशेष आकर्षण “पर्यावरण ताली” रही, जिसे श्री प्रिंस कुमार ने छात्राओं को सिखाया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी का संदेश सरल और सहभागितापूर्ण तरीके से दिया गया है।
इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा आज की युवतियों, जो भविष्य की माताएँ हैं, के स्वास्थ्य से विशेष रूप से जोड़ा गया है। बताया गया कि स्वस्थ मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु के लिए पौष्टिक आहार के साथ-साथ शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, स्वच्छ परिवेश और प्रदूषण-मुक्त वातावरण भी अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण की गुणवत्ता का प्रभाव वर्तमान पीढ़ी के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं को पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगी। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को स्वयं पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया है।
कार्यशाला ने स्तनपान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पौधारोपण और घरेलू अपशिष्ट प्रबंधन को एक साझा उद्देश्य से जोड़ते हुए यह संदेश दिया कि स्वस्थ एवं सुरक्षित भावी पीढ़ी के निर्माण के लिए स्वस्थ पर्यावरण आवश्यक है। कार्यक्रम “स्वस्थ पर्यावरण–स्वस्थ माँ–स्वस्थ शिशु–सुरक्षित भविष्य” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    1
    बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    user_Ganesh Prasad  Ganesh Prasad
    Ganesh Prasad Ganesh Prasad
    पत्रकारिता बाराचट्टी, गया, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.