Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर के अनवरगंज में पुलिस की बत्ती लगी बोलेरो कार के साथ पकड़े गए फर्जी दरोगा जी, नकली पिस्टल और फर्जी आई कार्ड बरामद दरोगा जी के पास यूपी के अलावा भी कई राज्यों के पुलिस के आई कार्ड मिले है, मतलब कहा जाए तो पूरी देश में सेवाएं दे रहे थे दरोगा जी kanpur
RAVI KUMAR
कानपुर के अनवरगंज में पुलिस की बत्ती लगी बोलेरो कार के साथ पकड़े गए फर्जी दरोगा जी, नकली पिस्टल और फर्जी आई कार्ड बरामद दरोगा जी के पास यूपी के अलावा भी कई राज्यों के पुलिस के आई कार्ड मिले है, मतलब कहा जाए तो पूरी देश में सेवाएं दे रहे थे दरोगा जी kanpur
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jeetu Kamal2
- Post by Devendra singh Bhadauriya9
- इटावा जिले के हल्लूपुरा गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित प्रेमिका के घर के बाहर खुद को तमंचे से गोली मार ली। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार (45) पुत्र रामचंद्र कठेरिया, निवासी मनौना, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। बताया गया कि उसकी पत्नी का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल के अपनी रिश्तेदारी में रहने वाली लक्ष्मी (40) से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका था। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि अनिल रात में घर आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।3
- औरैया।अछल्दा थाना क्षेत्र के तुर्कपुर नहर पुल के समीप बड़ा हादसा।डस्टर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिरी।ग्रामीणों ने नहर में कार के पहिए को देखा।कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत, तीनों लोगों की पानी में डूबने से मौत।हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की दर्दनाक मौत।मृतक भरथना निवासी है।स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची।घटना से इलाके में सनसनी।अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास हुई घटना।3
- Post by Kamal Singh1
- बुधवार को शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई,तहसील क्षेत्र के सभी सेंट्रो पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा,उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने भी सेंट्रो पर पहुंचकर निरीक्षण किया,सुबह प्रथम पाली में 8,30 बजे पेपर को लेकर परीक्षार्थी 30 मिनट पहले ही पहुंच गए,हालंकि मौसम में ठंडक होने से परीक्षार्थियों को सुबह की पाली में ठंड का भी सामना करना पड़ा,नगर के स्वामी सदानंद राजकीय कन्या इंटर कालेज, डाक्टर राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, वी ए एन एम इंटर कालेज आदि सहित दर्जनों सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने कई सेंटरों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए,थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर प्रत्येक परीक्षा सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा,और उनके द्वारा पुलिस बल के साथ भ्रमण किया गया।1
- जसवंतनगर:बुधवार को पवित्र माह रमजान शुरू से पहले समाजसेवी संस्था गुलामाने वारिस मुस्लिम वेलफेयर एजुकेशन फाउंडेशन (वारसी फाउंडेशन) द्वारा नगर मे स्थित बारात घर में इफ्तार किट एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था पिछले 13 वर्षों से लगातार रमजान के अवसर पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु इफ्तार किट वितरण करती आ रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष फ़राज़ अहमद वारसी एवं मोहम्मद जानिब सफ़वी ने कहा कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि खुद की इस्लाह, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने लोगों से शिक्षा ग्रहण कर अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने को कहा, तथा पौधरोपण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे लगाना सदक़ा-ए-जारीया है, जिससे समाज और आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलता है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब परिवारों को इफ्तार किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में आटा, दाल, चावल, तेल, टोस्ट, सेवईं, मेवा सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि रोजेदार परिवार पूरे सम्मान के साथ रमजान के महीने में इफ्तार की व्यवस्था कर सकें। इस अवसर पर संस्था सचिव फ़ईम चिश्ती, नगर अध्यक्ष मेहबूब अशरफ़ी, शाहनवाज़ वारसी, अकबर वारसी, हाफ़िज़ उस्मान, भूरे मुल्ला जी राशिद फारूकी, उमैर कुरैशी, जाहिद, इसरार, हैदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वारसी फाउंडेशन भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित करती रहेगी, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।1
- Post by Jeetu Kamal2