logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मांढ़ण में युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग,युवक ने भाग कर बचाई जान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है। दो युवकों ने पीड़ित को रोका गांव परतापुर निवासी धीरज कुमार ने मांढण थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:40 बजे वह अपनी बाइक से बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव बिंझपुर के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से अपाची बाइक पर सवार दो युवक -धीरज पुत्र सुरजभान और आलोक पुत्र नरेन्द्र (दोनों निवासी परतापुर) ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। बाइक की चाबी निकालकर धमकाया आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले धीरज की बाइक की चाबी निकाल ली और उसे धमकाने लगे। इसके बाद आलोक ने हथियार निकालकर अपने साथी को दिया और धीरज की कनपटी पर लगाकर गोली चलाने के लिए उकसाया। स्थिति को भांपते हुए धीरज जान बचाने के लिए मौके से भागने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली युवक को न लगकर उसकी बाइक में जा लगी।

2 hrs ago
user_Pradeep Santoriya
Pradeep Santoriya
बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago
d881cadd-9ea8-4867-9c37-54a959dc630c

मांढ़ण में युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग,युवक ने भाग कर बचाई जान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है। दो युवकों ने पीड़ित को रोका गांव परतापुर निवासी धीरज कुमार ने मांढण थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:40 बजे वह अपनी बाइक से बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। जब वह गांव बिंझपुर के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से अपाची बाइक पर सवार दो युवक -धीरज पुत्र सुरजभान और आलोक पुत्र नरेन्द्र (दोनों निवासी परतापुर) ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। बाइक की चाबी निकालकर धमकाया आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले धीरज की बाइक की चाबी निकाल ली और उसे धमकाने लगे। इसके बाद आलोक ने हथियार निकालकर अपने साथी को दिया और धीरज की कनपटी पर लगाकर गोली चलाने के लिए उकसाया। स्थिति को भांपते हुए धीरज जान बचाने के लिए मौके से भागने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली युवक को न लगकर उसकी बाइक में जा लगी।

More news from Alwar and nearby areas
  • कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया। श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है। यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    4
    कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बार फिर श्रमिक असंतोष खुलकर सामने आया। इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हेलोज पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में मजदूर एकत्रित होकर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में सैकड़ों महिला श्रमिकों की भागीदारी भी देखने को मिली, जिससे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति भी बन गई।
मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे उनके लिए परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नीमराना एसडीएम महेंद्र यादव और एडिशनल एसपी सुरेश खींची सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही नीमराना की निडेक कंपनी में भी मजदूरों ने वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इसी को देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट था और एस्टमो कंपनी के बाहर हुए प्रदर्शन में तुरंत कार्रवाई की गई।
प्रदर्शन के दौरान कुछ श्रमिकों ने उग्र होने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 6 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।
श्रमिकों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
यह घटना एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते श्रमिक असंतोष की ओर इशारा करती है, जिस पर समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी हो गया है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    21 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    21 min ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    42 min ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    37 min ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    2 hrs ago
  • अलवर में शाम 7.45 बजे ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां
    1
    अलवर में शाम 7.45 बजे ब्लैक आऊट मॉक ड्रिल, नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.