बिजली कटौती और अन्ना पशुओं पर गरजी भाकियू, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी बिल्हौर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत सोमवार को तहसील परिसर में आयोजित हुई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नाराजगी जताई गई। पंचायत के बाद संगठन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी बिल्हौर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य मौजूद रहे। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है। भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से किसान, व्यापारी और आम जनता परेशान हैं। खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्ना पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने पंचायत में कहा कि यदि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं की गई, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी और जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन तहसील स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को मजबूर होगी। उन्होंने बरसात से पहले गांवों और कस्बों में नालियों की सफाई कराने की भी मांग उठाई। पंचायत के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने एसडीएम बिल्हौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती रोकने, स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने, अन्ना पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित करने तथा गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। बैठक में आगामी 10 जून को हरिद्वार में प्रस्तावित राष्ट्रीय वैचारिक शिविर की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। संगठन की ओर से शिविर में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान जिला प्रवक्ता ओमशंकर शुक्ला, शिवराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर कुमार, ककवन ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह, आरती देवी, अनिल कुमार पांडे, रोहित यादव, देवेंद्र सिंह, ठाकुर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

- ककवन इलाके मे लखनऊ- इटावा राजमार्ग के किनारे गैर जिम्मेदार किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगा दी गई जिससे आसपास के कई पेड़ भी उसे आग में झुलस गए हैं! उप जिलाधिकारी उसे अनुरोध है की कम से कम ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों को चेतावनी के रूप में कार्रवाई की जाए जिससे फसलों के अवशेष खेत में न जले बड़ी संख्या मात्रा में किसानों को एक और भूसे की जरूरत है तो वहीं दूसरी ओर कंबाइन से कटे गेहूं में किस आग लगा रहे हैं!1
- अरौल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भिड़ंत आज दिनाक 11.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 से 05:30 बजे के बीच थाना अरौल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपीडा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बस एवं ट्रक का सड़क दुर्घटना में एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर पाया गया कि एक डबल डेकर प्राइवेट बस, जो पटना से दिल्ली की ओर जा रही थी, ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हुआ कि ओवरटेक के दौरान बस चालक को नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिससे ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिल्हौर भेजा गया। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल (हैलट अस्पताल) रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरांत उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे पुलिस एवं हाइड्रा की सहायता से वाहन हटवाकर सुचारु करा दिया गया। वर्तमान में यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मृतक यात्री बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं, जो मजदूरी हेतु दिल्ली जा रहे थे। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वर्तमान में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।1
- कन्नौज के पनगवा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण की मांग तेज़ हो गई है। तालग्राम ब्लॉक के सराय प्रयाग क्षेत्र में जल्द सड़क बनाने की आवश्यकता पर ग्रामीणों ने जोर दिया है।1
- रोटेटेबल पैड से लैस नए मूवर कन्नौज में भारी सामान को आसानी से कहीं भी ले जाने में मदद करेंगे। ये 360-डिग्री गतिशीलता के साथ किसी भी दिशा में सुचारू आवाजाही प्रदान करते हैं। इससे सामान खिसकाने का काम बेहद सुविधाजनक और कुशल बन जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश में एक दरोगा ने मानसिक बीमार युवक को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- मुख्य समाचार कानपुर देहात भोगनीपुर फोटो में जा रहे महिला के आभूषण हुए चोरी महिला पहुंची पुलिस स्टेशन पुलिस जांच पड़ताल में1
- फेसबुक पर कंटेंट बनाकर अब आप भी घर बैठे मोटी कमाई कर सकते हैं। इस गाइड में 2026 तक फेसबुक मोनेटाइजेशन एक्टिवेट करने और बैंक अकाउंट जोड़ने का पूरा तरीका बताया गया है। जल्द से जल्द अपना पेज सेटअप कर कमाई शुरू करें।1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो पक्षों के विवाद के बीच एक महिला ने पुलिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालने के बाद एक दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।1