Shuru
Apke Nagar Ki App…
अर्टिगा और ई-रिक्शा की भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर-अमीननगर अंडरपास के पास रविवार को अर्टिगा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से चालक प्रमोद कुमार पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी खंजापुर-बुढ़ाना मोड़, गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बघरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Aslam Tyagi
अर्टिगा और ई-रिक्शा की भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर-अमीननगर अंडरपास के पास रविवार को अर्टिगा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से चालक प्रमोद कुमार पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी खंजापुर-बुढ़ाना मोड़, गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बघरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेता, अधिकारी, पत्रकार, छात्र और आमजन एक साथ दौड़े, सत्यप्रकाश रेशू की जज्बा दौड़ ने रचा नया संदेश मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जज्बा दौड़-12 में देशभक्ति और एकजुटता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह करीब 5 बजे 131 फीट ऊंचे तिरंगे के नीचे हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पत्रकार जुटे। इस पूरे आयोजन में समर्पित युवा समिति के सत्यप्रकाश रेशू की अहम भूमिका रही। सत्यप्रकाश रेशू और उनकी टीम के आह्वान पर बारिश के बाद भी हजारों देशभक्त धावक पूरे उत्साह के साथ दौड़ में शामिल हुए। सुहाने मौसम के बीच मैदान में भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ‘सब दौड़ेंगे साथ-साथ’ के संदेश और ‘एक देश-एक चुनाव’ की थीम के साथ आयोजित दौड़ ने एकता और लोकतांत्रिक जागरूकता का संदेश दिया। जज्बा दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे। पहले बालक वर्ग की दौड़ को गेट नंबर-2 से केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जबकि करीब 15 मिनट बाद बालिका वर्ग की दौड़ गेट नंबर-1 से शुरू हुई। दौड़ में अमीर-गरीब, किसान-मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति, नेता और आम नागरिक सभी एक साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ते नजर आए। तिरंगे की आन-बान-शान और देशभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश भी दिया गया। वहीं बालक-बालिका वर्ग के साथ पत्रकारों के लिए भी लकी ड्रॉ का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूटर समेत कई पुरस्कार वितरित किए गए। जज्बा दौड़-12 ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि यह महज एक दौड़ नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के भीतर देशभक्ति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का जज्बा जगाने का प्रयास है।4
- कांस्टेबल की पत्नी की गोली लगने से मौत सरकारी INSAS राइफल से चली गोली कांस्टेबल हिरासत में सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में महिला की मौत गनशॉट इंजरी से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोली कांस्टेबल रिंकू की सरकारी INSAS राइफल से चली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कांस्टेबल रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और FSL टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों की ओर से दंपति के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों और बयानों का सत्यापन कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के संबंध में DIG सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा भी जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ अभी घटना के कारण और जिम्मेदारी को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस जांच जारी है कांस्टेबल की पत्नी की गोली लगने से मौत सरकारी INSAS राइफल से चली गोली कांस्टेबल हिरासत में सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिसकर्मी की पत्नी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में महिला की मौत गनशॉट इंजरी से होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोली कांस्टेबल रिंकू की सरकारी INSAS राइफल से चली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कांस्टेबल रिंकू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और FSL टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतका के परिजनों की ओर से दंपति के बीच पूर्व से पारिवारिक विवाद होने की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी तथ्यों और बयानों का सत्यापन कर रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के संबंध में DIG सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा भी जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ⚠️ अभी घटना के कारण और जिम्मेदारी को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पुलिस जांच जारी है1
- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी ❇️ दिनांक 16.08.2026 ❇️ सराहनीय कार्य थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर महोदय के आदेश के अनुक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर सम्बन्धित वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर गिरफ्तार किया जिसे समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ❇️ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - 1. रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर ❇️ अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1. वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर 2. ❇️ अभियुक्त गिरफ्तारी का दिनांक व समय –16.08.2026 समय 09.40 बजे ❇️ गिरफ्तारी का स्थान – बघरा बस अड्डे के पास थाना तितावी जनपद मु०नगर बरामदगी ----- NIL ❇️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ०नि श्री अमित चौधरी का0 864 अरुण कुमार RC 1081 राकेश कुमार2
- *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथ *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* उनके जीवन का केवल एक ध्येय था राष्ट्र प्रथम। उन्होंने हमेशा दल से ऊपर देश को महत्व दिया। जब कांग्रेस ने इमरजेंसी थोपी तो उन्होंने उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 1962, 1965 का युद्ध या फिर 1971 का युद्ध रहा हो इन सबमे उन्होंने कभी भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय,सरकार के साथ एक जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।1
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मोहल्ला कोटा में जलभराव से परेशानी । मुजफ्फरनगर: गांव बिहारी क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ला कोटा में बारिश के पानी से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सड़क पर जमा बारिश के पानी में बच्चे नहाते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- sabhi deshvasiyon ko rani avantibai Lodhi ki शत-शत Naman Jay Hind Jay Bharat 🙏🇮🇳🌅 Rani Avanti Bai Lodhi aur atal Bihari Vajpayee ki shradhanjali Divas ki hardik shradhanjali good morning India like follow comment share Karen 🙏🇮🇳🌅4
- खेत की डोल काटने के विवाद में लाठी-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम दूधली में खेत की डोल काटने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को चरथावल स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त 2026 को दूधली निवासी बबिता पत्नी देवेंद्र कुमार ने थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपने पति देवेंद्र और देवर उमाकांत के साथ खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान डोल काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सचिन पुत्र विनोद, विनोद पुत्र महेंद्र और बबिता पत्नी विनोद ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमले में उसे, उसके पति और देवर को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 139/2026 धारा 115(2), 351(3) और 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सचिन और विनोद को नायरा पेट्रोल पंप के पास से करीब 3:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल सतीश और कांस्टेबल प्रनय शामिल रहे।1
- अर्टिगा और ई-रिक्शा की भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के सैदपुर-अमीननगर अंडरपास के पास रविवार को अर्टिगा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा पलटने से चालक प्रमोद कुमार पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी खंजापुर-बुढ़ाना मोड़, गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बघरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।1