logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार सुबह से ही पेयजल और शौचालय में पानी की व्यवस्था बाधित रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी उपलब्ध न होने से लोग बुनियादी जरूरतों के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आए। इस अव्यवस्था को लेकर जब चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है। वहीं अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब व्यवस्था कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह की समस्या अक्सर बनी रहती है। उनका आरोप है कि इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को पेयजल की सुविधा न मिलने के कारण बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है और शौचालय में पानी न होने से भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पेयजल एवं शौचालय की नियमित और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

3 hrs ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
3 hrs ago

गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार सुबह से ही पेयजल और शौचालय में पानी की व्यवस्था बाधित रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी उपलब्ध न होने से लोग बुनियादी जरूरतों के लिए अस्पताल परिसर में इधर-उधर भटकते नजर आए। इस अव्यवस्था को लेकर जब चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है। वहीं अस्पताल प्रबंधक पूजा कुमारी ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं थी, लेकिन अब व्यवस्था कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में इस तरह की समस्या अक्सर बनी रहती है। उनका आरोप है कि इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों को पेयजल की सुविधा न मिलने के कारण बाहर से बोतलबंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है और शौचालय में पानी न होने से भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से पेयजल एवं शौचालय की नियमित और स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार विधानसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आई.पी. गुप्ता के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में शनिवार को खगड़िया में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन कोशी कॉलेज गेट से शुरू होकर राजेंद्र चौक तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरा मार्च शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय ने भाजपा विधायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रत्याशी तनिशा भारती ने कहा कि माफी न मिलने पर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी और पटना में उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
    1
    बिहार विधानसभा में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक आई.पी. गुप्ता के साथ हुई कथित बदसलूकी के विरोध में शनिवार को खगड़िया में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह प्रदर्शन कोशी कॉलेज गेट से शुरू होकर राजेंद्र चौक तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरा मार्च शांतिपूर्ण रहा।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता खुशबू राय ने भाजपा विधायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रत्याशी तनिशा भारती ने कहा कि माफी न मिलने पर पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज करेगी और पटना में उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को युवा छात्रों की जीत बताया है।
    1
    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को युवा छात्रों की जीत बताया है।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शिक्षा नीति की समाप्ति और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस धरने के माध्यम से वर्तमान शिक्षा नीति को समाप्त करने तथा वित्त रहित कॉलेजों को समायोजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
    1
    बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शिक्षा नीति की समाप्ति और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस धरने के माध्यम से वर्तमान शिक्षा नीति को समाप्त करने तथा वित्त रहित कॉलेजों को समायोजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    21 hrs ago
  • बिहार के मुंगेर में अस्पताल पहुंचते ही एक ई-रिक्शा डिलीवरी रूम बन गया, जहाँ महिला ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया। मॉडल सदर अस्पताल परिसर में जीएनएम स्टूडेंट के सहयोग से यह नॉर्मल और सुरक्षित डिलीवरी संपन्न हुई। अस्पताल पहुंचते ही ई-रिक्शा के भीतर बच्ची के जन्म की यह बेहद सुखद और सकारात्मक खबर सामने आई है।
    1
    बिहार के मुंगेर में अस्पताल पहुंचते ही एक ई-रिक्शा डिलीवरी रूम बन गया, जहाँ महिला ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया। मॉडल सदर अस्पताल परिसर में जीएनएम स्टूडेंट के सहयोग से यह नॉर्मल और सुरक्षित डिलीवरी संपन्न हुई। अस्पताल पहुंचते ही ई-रिक्शा के भीतर बच्ची के जन्म की यह बेहद सुखद और सकारात्मक खबर सामने आई है।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शुक्रवार को रेल थाना जमालपुर जीआरपी की ओर से मानव तस्करी, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, महिला अपराध और साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल इंस्पेक्टर विजय कुमार ने यात्रियों को मानव तस्करी की पहचान, इसके दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। रेल इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी व्यक्ति को बहला-फुसलाकर, धोखे से या जबरन एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाकर उसका शोषण करना मानव तस्करी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा-143 के तहत यह अत्यंत गंभीर अपराध है, जिसका सबसे अधिक शिकार महिलाओं और बच्चों को बनाया जाता है। यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल थाना प्रभारी एसआई अर्चना कुमारी, एसआई निरंजन कुमार रजक, एएसआई शिशुपाल, सार्जेंट नैयर आजम, पिंकी कुमारी, अन्य पुलिसकर्मी, एनजीओ सदस्य और सीडब्ल्यूसी मुंगेर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध को रोकने में आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    1
    मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शुक्रवार को रेल थाना जमालपुर जीआरपी की ओर से मानव तस्करी, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, महिला अपराध और साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल इंस्पेक्टर विजय कुमार ने यात्रियों को मानव तस्करी की पहचान, इसके दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।

रेल इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी व्यक्ति को बहला-फुसलाकर, धोखे से या जबरन एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाकर उसका शोषण करना मानव तस्करी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा-143 के तहत यह अत्यंत गंभीर अपराध है, जिसका सबसे अधिक शिकार महिलाओं और बच्चों को बनाया जाता है। यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें।

इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल थाना प्रभारी एसआई अर्चना कुमारी, एसआई निरंजन कुमार रजक, एएसआई शिशुपाल, सार्जेंट नैयर आजम, पिंकी कुमारी, अन्य पुलिसकर्मी, एनजीओ सदस्य और सीडब्ल्यूसी मुंगेर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध को रोकने में आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • खगड़िया में भूख से तड़पकर एक व्यक्ति की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की आपबीती ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बेटे के अनुसार, घर में अन्न का एक दाना भी नहीं था। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मां राशन लेने गई हुई थीं, लेकिन जब वह घर लौटकर आईं तो देखा कि पिता की मौत हो चुकी थी। इस दुखद स्थिति के बीच पड़ोसियों ने भी शव को छूने तक से इनकार कर दिया।
    1
    खगड़िया में भूख से तड़पकर एक व्यक्ति की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ बेटे की आपबीती ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बेटे के अनुसार, घर में अन्न का एक दाना भी नहीं था। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त मां राशन लेने गई हुई थीं, लेकिन जब वह घर लौटकर आईं तो देखा कि पिता की मौत हो चुकी थी।

इस दुखद स्थिति के बीच पड़ोसियों ने भी शव को छूने तक से इनकार कर दिया।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    5 hrs ago
  • खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत सरिया मध्य विद्यालय में एक बार फिर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में कथित धांधली का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में बच्चों को निर्धारित मानक के अनुसार खाना नहीं दिया जाता और उनकी थाली में केवल नमक और पानी जैसी गुणवत्ता वाला भोजन ही परोसा जाता है। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एक कमरे में गैस चूल्हे पर 15 से 20 अंडों की अंडा करी अलग से बनती हुई पाई गई। आरोप है कि मामला उजागर होते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने इस कढ़ाई को छिपाने का प्रयास किया। उल्लेखनीय है कि लगभग 15 दिन पहले भी इसी विद्यालय में एमडीएम के भोजन में कीड़ा मिलने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। उस समय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। ताज़ा घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक विद्यालय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है और उनके बयान के बाद ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत सरिया मध्य विद्यालय में एक बार फिर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में कथित धांधली का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि स्कूल में बच्चों को निर्धारित मानक के अनुसार खाना नहीं दिया जाता और उनकी थाली में केवल नमक और पानी जैसी गुणवत्ता वाला भोजन ही परोसा जाता है। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान विद्यालय के एक कमरे में गैस चूल्हे पर 15 से 20 अंडों की अंडा करी अलग से बनती हुई पाई गई। आरोप है कि मामला उजागर होते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने इस कढ़ाई को छिपाने का प्रयास किया।

उल्लेखनीय है कि लगभग 15 दिन पहले भी इसी विद्यालय में एमडीएम के भोजन में कीड़ा मिलने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी थी। उस समय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। ताज़ा घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक विद्यालय प्रशासन या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है और उनके बयान के बाद ही आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_गौतम कुमार चौरसिया
    गौतम कुमार चौरसिया
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    4
    बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.