मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शुक्रवार को रेल थाना जमालपुर जीआरपी की ओर से मानव तस्करी, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, महिला अपराध और साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल इंस्पेक्टर विजय कुमार ने यात्रियों को मानव तस्करी की पहचान, इसके दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। रेल इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी व्यक्ति को बहला-फुसलाकर, धोखे से या जबरन एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाकर उसका शोषण करना मानव तस्करी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा-143 के तहत यह अत्यंत गंभीर अपराध है, जिसका सबसे अधिक शिकार महिलाओं और बच्चों को बनाया जाता है। यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल थाना प्रभारी एसआई अर्चना कुमारी, एसआई निरंजन कुमार रजक, एएसआई शिशुपाल, सार्जेंट नैयर आजम, पिंकी कुमारी, अन्य पुलिसकर्मी, एनजीओ सदस्य और सीडब्ल्यूसी मुंगेर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध को रोकने में आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

- मुंगेर शहर के वार्ड नंबर 11, छोटी केलाबाड़ी निवासी समाजसेवी गौरव राज ने शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत बिस्किट का वितरण किया। उन्होंने किला परिसर में स्थित बागबान गार्डन में पहुंचकर लोगों के बीच बिस्कुट बांटे।1
- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को युवा छात्रों की जीत बताया है।1
- बिहार के मुंगेर में अस्पताल पहुंचते ही एक ई-रिक्शा डिलीवरी रूम बन गया, जहाँ महिला ने एक नन्हीं बच्ची को जन्म दिया। मॉडल सदर अस्पताल परिसर में जीएनएम स्टूडेंट के सहयोग से यह नॉर्मल और सुरक्षित डिलीवरी संपन्न हुई। अस्पताल पहुंचते ही ई-रिक्शा के भीतर बच्ची के जन्म की यह बेहद सुखद और सकारात्मक खबर सामने आई है।1
- मुंगेर जिले के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर शुक्रवार को रेल थाना जमालपुर जीआरपी की ओर से मानव तस्करी, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी, महिला अपराध और साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेल इंस्पेक्टर विजय कुमार ने यात्रियों को मानव तस्करी की पहचान, इसके दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। रेल इंस्पेक्टर ने बताया कि किसी व्यक्ति को बहला-फुसलाकर, धोखे से या जबरन एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाकर उसका शोषण करना मानव तस्करी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा-143 के तहत यह अत्यंत गंभीर अपराध है, जिसका सबसे अधिक शिकार महिलाओं और बच्चों को बनाया जाता है। यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें। इस अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेल थाना प्रभारी एसआई अर्चना कुमारी, एसआई निरंजन कुमार रजक, एएसआई शिशुपाल, सार्जेंट नैयर आजम, पिंकी कुमारी, अन्य पुलिसकर्मी, एनजीओ सदस्य और सीडब्ल्यूसी मुंगेर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रेल पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी अपराध को रोकने में आम जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।1
- बिहार के खगड़िया में छात्रों ने देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में एक शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च निकाला है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एकजुट होकर जारी देशव्यापी आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और शांत तरीके से अपना आक्रोश प्रकट किया।1
- खगड़िया जिले के गोगरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में टीबी के मरीजों को पोषण सहायता टोकरी प्रदान की गई है। इस वितरण कार्यक्रम के मौके पर गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश के साथ-साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।1
- बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर अशोक में बीते दिनों एक महिला पंच और उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। विष्णुपुर अशोक में महिला पंच व उनके परिजनों के साथ हुई इस मारपीट की घटना सामने आई है।1
- बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने शिक्षा नीति की समाप्ति और वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया है। इस धरने के माध्यम से वर्तमान शिक्षा नीति को समाप्त करने तथा वित्त रहित कॉलेजों को समायोजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।1