Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुंडई में किसान के खेत में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू मुलताई। सोमवार दोपहर मुलताई नगर पालिका दमकल टीम कों सूचना मिली कि कुंडई गांव में किसान राजेंद्र चौधरी के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से सूखी फसल अवशेष और घास में फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में भी चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और राहुल चन्ड़ालिया मौजूद रहे, जिन्होंने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल दल की तत्परता की सराहना की।
M. Afsar khan
कुंडई में किसान के खेत में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू मुलताई। सोमवार दोपहर मुलताई नगर पालिका दमकल टीम कों सूचना मिली कि कुंडई गांव में किसान राजेंद्र चौधरी के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से सूखी फसल अवशेष और घास में फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में भी चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और राहुल चन्ड़ालिया मौजूद रहे, जिन्होंने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल दल की तत्परता की सराहना की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कुंडई में किसान के खेत में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू मुलताई। सोमवार दोपहर मुलताई नगर पालिका दमकल टीम कों सूचना मिली कि कुंडई गांव में किसान राजेंद्र चौधरी के खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से सूखी फसल अवशेष और घास में फैलने लगी, जिससे आसपास के किसानों में भी चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल टीम में भूपेंद्र सिंह राठौर और राहुल चन्ड़ालिया मौजूद रहे, जिन्होंने सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल दल की तत्परता की सराहना की।1
- ख़ामेनेई की मौत पर दुख जताने के लिए इमाम स्क्वायर पर इकट्ठा हुए ईरानी, खामेनेई और टीम का आखिरी वीडियो, ईरान में करो या मरो की नौबत, ईरानी औरतें सड़कों पर जश्न मना रही हैं—बिना बाल ढके, महिला न्यूज़ एंकर ने चीखते हुए अमेरिका को धमकाया और कश्मीर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...1
- आठनेर नगर के बाजार चौक में नगरवासियों द्वारा विधिवत होली की पुजा अर्चना की। चली आ रही पौराणिक परंपरा अनुसार नगर के प्रमुख और गणमान्य लोगों द्वारा पुजन कर होली का दहन किया पौराणिक कथाओं के अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है भगवान विष्णु और उनके परम भक्त प्रह्लाद और होलिका से जुडा यह त्यौहार है। जिसे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है मान्यता ओ के अनुसार यह त्यौहार सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।1
- खंजनपुर (बैतूल जिला) – खंजनपुर स्थित बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आज होली का पर्व नन्हे-नन्हे बच्चों के साथ बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में रंग, खुशियां और बच्चों की खिलखिलाहट ने उत्सव का माहौल बना दिया। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य महोदया एवं समस्त शिक्षिकाओं के स्नेहिल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वकटी इस पर्व का आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने रंगों के साथ खेलते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को होली के महत्व के बारे में बताते हुए प्रेम, भाईचारे और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली की खुशियां साझा कीं और विद्यालय परिवार में अपनापन व उत्साह का सुंदर माहौल देखने को मिला।4
- Post by Junnardeo express1
- भैंसदेही विकासखंड की ग्राम पंचायत धामनगांव से से जोड़ने वाले गायखाम रोड पर जोर-जोर से निर्माण कार्य पुलिया का और पुल का किया जा रहा है जिसमें विभाग और ठेकेदार की लापरवाही से घटिया पदार्थ का उसे कर निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें भविष्य में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है मिट्टी युक्त बजरी और रेत के जगह भारी मात्रा में डस्त का उपयोग किया जा रहा है2
- सम्माननीय श्री केके तिवारी जी की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं श्री सम्माननीय विनय विश्वकर्मा जी की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भारत खबर लाइव परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं1
- 🔹 *चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज* 🔹 *थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के निर्देशन में की थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चाकू से वार करने वाले आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 28.02.2026 को वीवीएम कॉलेज के पास सदर क्षेत्र में दोपहर लगभग 4:30 बजे आरोपी द्वारा फरियादी मोहित पिता मिट्ठुराव अतुलकर के साथ गाली-गलौच कर चाकू से हमला किया गया। घटना में घायल मोहित अतुलकर को तत्काल पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बैतूल में भर्ती कराया गया। 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में *अपराध क्रमांक 156/26 धारा 109, 296(2) बीएनएस* एवं *अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹आरोपी कुलदीप पिता इंद्रपाल सलूजा, उम्र 18 वर्ष, निवासी बेल बाजार सदर को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। 🔹आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डहेरिया, सउनिरीक्षक अरुण यादव, प्रधान आरक्षक शिव कुमार उइके, आरक्षक उज्ज्वल एवं प्रदीप कहार की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद में कानून को हाथ में न लें। यदि कोई व्यक्ति धारदार हथियार से हमला कर किसी को गंभीर चोट पहुंचाता है, तो उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 🔹जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतत सजग है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।1